एक्सप्लोरर

Ola Electric Scooter Launch: खत्म हुआ इंतजार! इस दिन भारत में लॉन्च होगा ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर, ये होंगे फीचर्स

Ola Electric Scooter का इसके फैंस को लंबे अरसे से इंतजार था वहीं अब ये इंतजार खत्म होने वाला है. इस स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ये स्कूटर भारत में लॉन्च किया जाएगा. कंपनी ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी.

Ola Electric Scooter की भारतीय ऑटो बाजार में चर्चाएं जोरों-शोरों पर हैं. हर किसी को इसकी लॉन्चिंग डेट का बेसब्री से इंतजार था, जो कि अब खत्म हो चुका है. ओला का इलेक्ट्रिक स्कूटर इस स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लॉन्च किया जाएगा. यानी अब इस स्कूटर के लिए इसके फैंस को और इंतजार नहीं करना पड़ेगा. ओला स्कूटर के लिए कंपनी डायरेक्ट-टू-कंज्यूमर सेल्स मॉडल का यूज करेगी यानी इसकी सीधे कस्टमर के घर पर डिलीवरी करवाई जाएगी.

15 अगस्त को होगा लॉन्च 
दरअसल ओला के सीईओ भाविश अग्रवाल ने ट्वीट करके इस स्कूटर के लॉन्चिंग डेट की जानकारी दी. उन्होंने ट्वीट कर कहा, "जिन्होंने हमारा स्कूटर बुक किया है उन सभी का शुक्रिया. 15 अगस्त को ओला इलेक्ट्रिक के इवेंट लॉन्च की प्लानिंग कर रहे हैं. जल्द ही प्रोडक्ट से जुड़ी और जानकारी साझा की जाएगी."

स्कूटर की होगी होम डिलीवरी
Ola अपने ई-स्कूटर्स की होम डिलीवरी देगी, यानी कंपनी सीधे खरीदारों के घर तक पहुंचाएगी. ओला एक डायरेक्ट-टू-कंज्यूमर सेल्स मॉडल का इस्तेमाल करेगी, इसलिए पूरी खरीद प्रक्रिया निर्माता और खरीदार के बीच होगी, जिससे ओला को एक पारंपरिक डीलरशिप नेटवर्क स्थापित करने की जरूरत नहीं रह जाएगी. 

मिल सकते हैं ये फीचर्स
ओला इलेक्ट्रिक ने दावा किया है कि स्कूटर में बड़ा बूट स्पेस भी मिलेगा. इसके अलावा  नए स्कूटर में बिना चाबी के अनुभव के लिए ऐप- बेस्ड की मिलेगी और इसे स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ लाया जाएगा. ओला ने दावा किया है कि इलेक्ट्रिक स्कूटर एर्गोनोमिक सीटिंग के साथ आएगा.

इन रंगों में होगा उपलब्ध
भाविश अग्रवाल के मुताबिक ग्राहक इस स्कूटर को पेस्टल रेड, पेस्टल येलो, पेस्टल ब्लू, मैटेलिक सिल्वर, मैटेलिक गोल्ड, मैटेलिक पिंक, मैट ब्लैक, मैट ब्लू, मैट ग्रे कलर ऑप्शन के साथ इसे खरीद सकेंगे. इससे पहले उन्होंने अपने ट्वीट में कहा 'भारत की इलेक्ट्रिक व्हीकल क्रान्ति के लिए एक शानदार शुरुआत.100,000+ क्रांतिकारियों को बहुत धन्यवाद जो हमारे साथ जुड़े और अपना स्कूटर बुक किया'

Bajaj Chetak से होगा मुकाबला
Ola Electric Scooter का मुकाबला भारत में Bajaj Chetak से होगा. ये स्कूटर बाजार में दो वेरिएंट्स में अवेलेबल है. इसकी कीमत एक लाख रुपये तय की गई है. इस स्कूटर में 3 kWh की क्षमता का बैटरी पैक का यूज किया गया है. ये इलेक्ट्रिक मोटर 5.36 bhp की पावर और 16 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. फुल चार्ज करने के बाद ये स्कूटर इको मोड में 95 किलोमीटर और स्पोर्ट मोड में 85 किलोमीटर की रेंज देती है.

ये भी पढ़ें

Upcoming Bikes and Scooter: अगस्त में भारतीय ऑटो बाजार में दस्तक देंगे ये इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक्स, जानें डिटेल्स

Bajaj Chetak: एक बार फिर बजाज के इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को कर सकेंगे बुक, ये है बुकिंग अमाउंट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में Tesla Roadster की बुकिंग शुरू, जानें यहां कब होगी लॉन्च?
भारत में Tesla Roadster की बुकिंग शुरू, जानें यहां कब होगी लॉन्च?
Renault Duster हाइब्रिड भारत में लॉन्च, कम कीमत में सबसे दमदार एसयूवी का दावा
Renault Duster हाइब्रिड भारत में लॉन्च, कम कीमत में सबसे दमदार एसयूवी का दावा
अपने आप बैलेंस होगा ये स्कूटर, पैर टिकाने की जरूरत ही नहीं
अपने आप बैलेंस होगा ये स्कूटर, पैर टिकाने की जरूरत ही नहीं
इन स्कूटर्स में सबसे ज्यादा मिलता है बूट स्पेस, कीमत बेहद कम
इन स्कूटर्स में सबसे ज्यादा मिलता है बूट स्पेस, कीमत बेहद कम

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
Embed widget