एक्सप्लोरर

Honda CB350: होंडा ने लॉन्च की नई रेट्रो क्लासिक CB350 बाइक, 2 लाख रुपये से शुरू होती है कीमत 

नई होंडा CB350 को पावर देने के लिए एक 348.36cc, एयर-कूल्ड, 4-स्ट्रोक, सिंगल-सिलेंडर BSVI OBD2-B कंपलिएंट PGM-FI इंजन है, जो H'ness और CB350RS के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है.

Honda CB350 launched: होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने 2 लाख रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर बिल्कुल नई रेट्रो क्लासिक CB350 बाइक लॉन्च किया है. ग्राहक इस नई होंडा CB350 को बिगविंग डीलरशिप के जरिए बुक कर सकते हैं. यह दो वेरिएंट्स - CB350 DLX और CB350 DLX Pro में उपलब्ध है, जिनकी एक्स शोरूम कीमत क्रमशः 2 लाख रुपये और 2.18 लाख रुपये है. होंडा नई रेट्रो-क्लासिक पर 10 साल का विशेष वारंटी पैकेज (3 साल स्टैंडर्ड + 7 साल ऑप्शनल) भी दे रही है.

होंडा CB350 डीएलएक्स प्रो 

नई होंडा CB350 सीधे तौर पर रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 और जावा क्लासिक को टक्कर देगी. मोटरसाइकिल एक मस्कुलर फ्यूल टैंक और एक ऑल-एलईडी लाइटिंग सिस्टम (एलईडी हेडलैंप, एलईडी विंकर्स और एलईडी टेल-लैंप) के साथ आती है. इसमें गोल आकार के हेडलैंप, लंबे मेटल फेंडर, फ्रंट फोर्क्स के लिए मैटेलिक कवर और स्प्लिट सीट्स जैसे रेट्रो एलिमेंट्स मिलते हैं.

कलर ऑप्शंस और फीचर्स

नई होंडा CB350 मैटेलिक और मैट शेड्स के विकल्प के साथ 5 कलर ऑप्शंस में उपलब्ध है. कलर ऑप्शंस में प्रीशियस रेड मेटैलिक, पर्ल इग्नियस ब्लैक, मैट क्रस्ट मेटैलिक, मैट मार्शल ग्रीन मेटैलिक और मैट ड्यून ब्राउन शामिल हैं. मोटरसाइकिल में होंडा स्मार्टफोन वॉयस कंट्रोल सिस्टम (HSVCS) के साथ एक डिजिटल-एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर है. इसमें असिस्ट और स्लिपर क्लच और होंडा सेलेक्टेबल टॉर्क कंट्रोल (HSTC) सिस्टम भी मिलता है जो राइडर की सेफ्टी में सुधार करता है. मोटरसाइकिल में एक इमरजेंसी स्टॉप सिग्नल सुविधा भी दी गई है. जो लैंप को फ्लैश करके पीछे वाले वाहनों को अचानक ब्रेक लगाने की सूचना देता है.

नई होंडा सीबी350 स्पेसिफिकेशन

यह मोटरसाइकिल टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और प्रेशराइज्ड नाइट्रोजन-चार्ज्ड रियर सस्पेंशन के साथ आती है. ब्रेकिंग ड्यूटी के लिए, नई CB350 में फ्रंट में 310mm डिस्क और रियर में 240mm डिस्क के साथ डुअल-चैनल ABS दिया गया है. इस मोटरसाइकिल में 18-इंच के व्हील्स दिए गए हैं, और पीछे के व्हील्स में 130-सेक्शन टायर दिया गया है.

इंजन

नई होंडा CB350 को पावर देने के लिए एक 348.36cc, एयर-कूल्ड, 4-स्ट्रोक, सिंगल-सिलेंडर BSVI OBD2-B कंपलिएंट PGM-FI इंजन है, जो H'ness और CB350RS के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है. इस इंजन को 5-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है. यह इंजन 5,500rpm पर 20.7hp पॉवर और 3,000rpm पर 29.4Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. इसमें असिस्ट और स्लिपर क्लच के साथ लैस है. इस बाइक का मुकाबला रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 और बुलेट 350 से होगा.

यह भी पढ़ें :- जल्द ही बाजार में इन 6 नई किफायती कारों की होगी एंट्री, कौन सी खरीदेंगे आप?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
फुल चार्ज पर 696 KM रेंज, इस दिन लॉन्च होंगी ये इलेक्ट्रिक कारें
फुल चार्ज पर 696 KM रेंज, इस दिन लॉन्च होंगी ये इलेक्ट्रिक कारें
बाइक का साइलेंसर बदला है? पुलिस काट सकती है मोटा चालान
बाइक का साइलेंसर बदला है? पुलिस काट सकती है मोटा चालान
हैचबैक-सेडान छोड़ लोग बढ़ रहे इन SUV की ओर, क्यों बढ़ रहा क्रेज?
हैचबैक-सेडान छोड़ लोग बढ़ रहे इन SUV की ओर, क्यों बढ़ रहा क्रेज?

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 की बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 की बड़ा रिकॉर्ड
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास 
Embed widget