एक्सप्लोरर

Honda HR-V हाइब्रिड आज भारतीय बाजार में देगी दस्तक, लेटेस्ट फीचर्स और दमदार इंजन से लैस है कार

Honda HR-V इलेक्ट्रिक ड्राइव मोड में लो-स्पीड क्रूजिंग के दौरान 100 फीसदी इलेक्ट्रिक पावर पर चलेगी. वहीं कंपनी ने दावा किया है कि पेट्रोल पर ये कार 24 kmph की रेंज देगी.

जापानी ऑटो कंपनी Honda अपनी नई Honda HR-V को आज भारत में लॉन्च करने जा रही है. होंडा अपनी इस पॉपुलर कॉम्पैक्ट एसयूवी का हाइब्रिड वर्जन आज लॉन्च करेगी. Honda HR-V एसयूवी के रियर प्रोफाइल की एक टीजर इमेज हाल ही में जारी की गई थी. ये कार डीजल और पेट्रोल दो इंजन ऑप्शन के साथ मार्केट में उतारी जाएगी. आइए जानते हैं कार के कुछ खास फीचर्स.

लुक और फीचर्स Honda HR-V के मौजूदा मॉडल के मुकाबले नया मॉडल ज्यादा स्टायलिश होगा. इसमें एलईडी हैडलैंप्स और एलईडी डीआरएलएस का यूज किया जा सकता है. कंपनी नई एचआर-वी में चौड़े फ्रंट ग्रिल के साथ पुराने नोज ग्रिल का इस्तेमाल किया जा सकता है. इस कार को स्पोर्टी लुक देने के लिए कंपनी ड्यूल-टोन मशीन कट अलॉय व्हील्स के साथ साइड बॉडी और व्हील आर्च पर क्लैडिंग दे सकती है. साथ ही इंटीरियर में नया टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम भी शामिल हो सकता है, जिसमें एप्पल कार प्ले और ऑटो एंड्रॉयड का सपोर्ट दिया जा सकता है.

मिलेंगे तीन मोड्स न्यू जेनरेशन एचआर-वी एक इलेक्ट्रिक एसयूवी नहीं है, लेकिन इस कार को एक मजबूत हाइब्रिड वर्जन में लॉन्च किया जाएगा. एचआर-वी में कंपनी eHEV पॉवरट्रेन का इस्तेमाल करेगी. जिसका उपयोग नई जेनरेशन होंडा सिटी हाइब्रिड में भी किया गया है. हालांकि होंडा सिटी हाइब्रिड को भारत में पेश नहीं किया गया. इस हाइब्रिड सिस्टम में 1 पेट्रोल इंजन और 2 इलेक्ट्रिक मोटर्स का इस्तेमाल किया गया है, जिससे आप कार को किसी भी हाईब्रिड मोड, पेट्रोल मोड और फुली इलेक्ट्रिक मोड में बदल सकते हैं.

ऐसा होगा इंजन इसके इंजन की बात करें तो कंपनी हाइब्रिड पावरट्रेन का इस्तेमाल करेगी. नई जेनरेशन होंडा सिटी हाइब्रिड में कंपनी ने 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन का इस्तेमाल किया है जो पेट्रोल पर 98ps की पावर और 127nm का टॉर्क जेनरेट करता है. इसकी इलेक्ट्रिक मोटर109ps की पावर और 253nm का टॉर्क देती है. वहीं दूसरी मोटर केवल स्टार्टर-जनरेटर की तरह काम करती है. इसी तरह नई होंडा एचआर-वी में 1.5 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन हो सकता है, जो 2 इलेक्ट्रिक मोटर्स के साथ आएगा. ग्लोबल मार्केट में आने वाली इस कार में 3 और इंजन के ऑप्शन हो सकते हैं जिसमें 1.5L टर्बो पेट्रोल, 1.8L नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन और 1.5 टर्बो डीजल इंजन हो सकता है इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों गियरबॉक्स ऑफर पर होंगे.

Jeep Compass से होगा मुकाबला नई Honda HR-V का मुकाबला भारतीय ऑटो बाजार में जीप कंपास से होगा. इस कार में दो इंजन ऑप्शन पेट्रोल और डीजल मिलेगा. पेट्रोल इंजन में 1.4 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन है, जो 163 hp की पावर और 250 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है. इसका डीजल इंजन 2.0 लीटर मल्टीजेट टर्बो डीजल इंजन है, जो 173 hp का पावर और 350 Nm का टॉर्क देता है. दोनों इंजन में 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन स्टैंडर्ड दिया गया है. इस SUV के हायर स्पेसिफिक वर्जन्स में फोर व्हील ड्राइव सिस्टम दिया गया है. बात करें इसके लुक और डिजाइन की तो इसमें सिग्नेचर 7 स्लॉट ग्रिल में फ्रंट कैमरा दिया गया है. एसयूवी में अपडेटेड एलईडी प्रॉजेक्टर हैडलैंप्स, स्किड प्लेट और फॉग लैंप को नए लुक के साथ पेश किया है.

ये भी पढ़ें

कार कंपनियों के नाम का असली मतलब क्या है, जानें मारुति-बीएमडब्ल्यू तक कैसे रखे गए नाम सबकी पहली पसंद है SUV car, जानें सब-4 मीटर एसयूवी कार के टॉप 8 फीचर्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
कार, बाइक या ट्रक, इस धनतेरस किन व्यापारियों की रहेगी चांदी?
कार, बाइक या ट्रक, इस धनतेरस किन व्यापारियों की रहेगी चांदी?
Ventilated Seats: क्या वेंटिलेटेड सीट की वजह से कम होता है गाड़ी का माइलेज, क्या है इसकी सच्चाई?
क्या वेंटिलेटेड सीट की वजह से कम होता है गाड़ी का माइलेज, क्या है इसकी सच्चाई?
Ventilated Seat Modification: पुरानी गाड़ी में लगवानी हो वेंटिलेटेड सीट तो कितना आएगा खर्च?
पुरानी गाड़ी में लगवानी हो वेंटिलेटेड सीट तो कितना आएगा खर्च?

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget