एक्सप्लोरर

Honda HNess CB350 first look: क्या इसमें है Royal Enfield को टक्कर देने का दम?

होंडा ने अपनी H'Ness CB350 के जरिए रॉयल एनफील्ड के वर्चस्व को चुनौती दी है. अब देखते हैं इसे लेकर लोग क्या प्रतिक्रिया देते हैं.

रॉयल एनफील्ड का जिक्र बातचीत में जैसे ही आता है तो आपको सिर्फ क्सासिक 350 या बुलेट का ख्याल आता है. इन दोनों बाइक ने शोहरत के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और अब तो यह ‘क्लट क्लासिक’ का दर्जा रखती हैं.

क्लासिक 350 आज भी काफी हद तक रेट्रो मॉर्डन क्लासिक मोटरसाइकिल मार्केट पर राज करती है और कुल मिलाकार इसे कोई गंभीर चुनौती नहीं मिल सकी है लेकिन होंडा कुछ अलग सोच रखता है. होंडा ने अपनी H'Ness CB350 के जरिए रॉयल एनफील्ड के वर्चस्व को चुनौती दी है.

H'Ness CB350 काफी हद क्लासिक 350 जैसी दिखती है, इसकी साउंड लगभग क्लासिक जैसी ही है. H'Ness CB350 रॉयल एनफील्ड और क्लासिक 350 की बादशाहत को एक गुस्ताख चुनौती की तरह लगती है. हालांकि इसमें कुछ नए फीचर हैं साथ ही कंफर्ट का भी ध्यान रखा गया है जो कि इस बाइक को रोज इस्तेमाल करने के इरादे से किया गया है.

Honda HNess CB350 first look: क्या इसमें है Royal Enfield को टक्कर देने का दम?

H'Ness CB350 क्योंकि भारत में ही निर्मित हुई है इसलिए इसमें सबकुछ ब्रांड न्यू है, बात इंजन की करें तो इसमें 348CC सिंगल सिलेंडर एयर कूलर मोटर है जोकि 20.8 bhp और 30Nm बनाती है. 5-स्पीड गियरबॉक्स में स्लिप और असिस्ट क्लच है जबकि यह बाइक एनफील्ड क्लासिक 350 से हल्की है.

रॉयल एनफील्ड के दीवानों को जो बात पहली बार में नोटिस में आएगी वह होगी इसकी आवाज, जो कि उन्हें अपनी पसंदीदा बाइक से मिलती जुलती लगेगी. हालांकि यह देखना अभी बाकी है रॉयल एनफील्ड के प्रेमी इसे लेकर क्या प्रतिक्रिया देते हैं. इसमें LED लाइट्स और स्मार्टफोन कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स भी हैं. हालांकि इस तरह की बाइक के लिए फीचर्स नहीं बल्कि इसका डिजाइन और लुक ज्यादा अहमियत रखता है. यही पर होंडा को ज्यादा काम करने की जरूरत है.

Honda HNess CB350 first look: क्या इसमें है Royal Enfield को टक्कर देने का दम?

बाइक का लुक होंडा की पुरानी सीबी बाइक को फोलो करता है और ओल्ड स्कूल डिजाइन की याद दिलाता है. H'Ness CB350 में ट्यूबलैस टायर का इस्तेमाल किया गया है. इस बाइक को दो वेरिएंट DLX व DLX Pro में उतारा गया है. इनकी कीमत 1.85 लाख रुपये से शुरू होती है.

यह एक गुड लुकिंग मॉर्डन क्लासिक मोटरसाइकल है जिसमें कुछ मॉर्डन फीचर भी है इसके साथ ही यह अपने प्रतिद्वंदियों से ज्यादा हल्की है. लेकिन फिर भी बुलेट और क्लासिक 350 को टक्कर देना मुश्किल है. हालांकि H'Ness इस सेगमेंट में कुछ हलचल तो जरूर पैदा करेगी और यही होंडा चाहता है.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कितनी देर हवा में उड़ सकती है मस्क की फ्लाइंग कार, भारत में कैसे चलेगी?
कितनी देर हवा में उड़ सकती है मस्क की फ्लाइंग कार, भारत में कैसे चलेगी?
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
Petrol जैसी Power, CNG का खर्च, XUV 3XO ZNG कितनी दमदार?
Petrol जैसी Power, CNG का खर्च, XUV 3XO ZNG कितनी दमदार?
एक बार चार्ज पर 1100 km का सफर, इस SUV की बंपर डिमांड
एक बार चार्ज पर 1100 km का सफर, इस SUV की बंपर डिमांड

वीडियोज

Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?
'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget