एक्सप्लोरर

Honda Elevate Launched: होंडा ने लॉन्च की नई एलिवेट एसयूवी, 10.99 लाख रुपये से शुरू होती है कीमत 

Honda Elevate Rival: होंडा एलिवेट का मुकाबला हुंडई क्रेटा के साथ किआ सेल्टोस, मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा, टाइगुन और स्कोडा कुशाक जैसे मॉडल्स से होगा. 

Honda Elevate: जापानी वाहन निर्माता कंपनी होंडा मोटर्स ने मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में अपने नए मॉडल एलिवेट एसयूवी को आधिकारिक तौर पर भारत में लॉन्च कर दिया है. इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 10.99 लाख रुपये रखी गई है. होंडा की यह नई पेशकश सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकने वाली हुंडई क्रेटा के साथ किआ सेल्टोस, मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा, फोक्सवैगन टाइगुन और स्कोडा कुशाक जैसे मॉडल्स को टक्कर देती है. 

पावरट्रेन 

होंडा एलिवेट को चार अलग-अलग ट्रिम्स में पेश किया गया है, जिसमें एसवी, वी, वीएक्स और जेडएक्स शामिल हैं. सभी में एक समान 1.5L, 4-सिलेंडर नेचुरली एस्पिरेटेड i-VTEC पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 121 PS का पॉवर और 145 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. इसे आप 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स या 7-स्पीड सीवीटी ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन के विकल्प में खरीद सकते हैं. 

इतने रंगों में है मौजूद

एलिवेट को चुनने के लिए आपके पास सात मोनोटोन कलर ऑप्शन मौजूद हैं, जिनमें फीनिक्स ऑरेंज पर्ल, मेटियोरॉइड ग्रे मेटैलिक, रेडियंट रेड मेटैलिक, ओब्सीडियन ब्लू पर्ल, गोल्डन ब्राउन मेटैलिक, प्लैटिनम व्हाइट पर्ल और लूनर सिल्वर मेटैलिक शामिल हैं और यदि आप डुअल-टोन कलर ऑप्शंस चाहते हैं, तो आप क्रिस्टल ब्लैक पर्ल रूफ के साथ रेडिएंट रेड मेटैलिक, क्रिस्टल ब्लैक पर्ल रूफ के साथ प्लैटिनम व्हाइट पर्ल और क्रिस्टल ब्लैक पर्ल रूफ के साथ फीनिक्स ऑरेंज पर्ल का विकल्प चुन सकते हैं.

ट्रिम वार फीचर्स

एलिवेट के एंट्री-लेवल एसवी वेरिएंट में सभी बेसिक फीचर्स मिलते हैं, जिसमें एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप, एलईडी टेललाइट्स, 16-इंच व्हील कवर, ऑटोमेटिक एयर कंडीशनिंग, पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप, कंफर्टेबल फैब्रिक अपहोल्स्ट्री, पीएम2.5 एयर फिल्ट्रेशन, रियर पार्किंग सेंसर और 60:40 फोल्डिंग रियर सीट्स शामिल हैं. इसमें स्टैंडर्ड तौर पर डुअल फ्रंट एयरबैग, व्हीकल स्टेबिलिटी प्रोग्राम और हिल स्टार्ट असिस्ट सहित अन्य कई सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं. 

वी ट्रिम में कुछ अतिरिक्त फीचर्स मिलते हैं, जिसमें 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम जो वायरलेस ऐप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है. साथ ही इसमें 4-स्पीकर साउंड सिस्टम, कनेक्टेड कार तकनीक, स्टीयरिंग-माउंटेड कंट्रोल और एक रिवर्सिंग कैमरा सुविधा और अन्य फीचर्स दिए गए हैं.

जो लोग अधिक प्रीमियम टच चाहते हैं, वे VX ट्रिम चुन सकते हैं, जिसमें एलईडी प्रोजेक्टर फॉग लैंप, एक सिंगल-पेन सनरूफ, 17-इंच डुअल-टोन अलॉय व्हील, रूफ रेल्स, 7-इंच सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, लेनवॉच कैमरा, ऑटो-फोल्डिंग आउटसाइड रियरव्यू मिरर, एक प्रीमियम 6-स्पीकर साउंड सिस्टम और वायरलेस फोन चार्जिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं. 

जबकि एलिवेट रेंज-टॉपिंग ZX ट्रिम में एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS), एक कमांडिंग 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, शानदार लेदरेट अपहोल्स्ट्री, एक इमर्सिव 8-स्पीकर साउंड सिस्टम, एक ऑटो-डिमिंग इंटीरियर रियरव्यू मिरर और आकर्षक क्रोम डोर हैंडल दिए गए हैं.

यह भी पढ़ें :- लॉन्च से पहले स्पॉट हुई नई हुंडई आई 20 फेसलिफ्ट, इंटीरियर डिटेल्स आई सामने

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

होंडा सीबी 500 Vs रॉयल एनफील्ड इंटरसेप्टर 650, कीमत और फीचर्स में कितना अंतर?
होंडा सीबी 500 Vs रॉयल एनफील्ड इंटरसेप्टर 650, कीमत और फीचर्स में कितना अंतर?
नई Baleno खरीदने जा रहे हैं, जानें किस वैरिएंट में कौन सा फीचर
नई Baleno खरीदने जा रहे हैं, जानें किस वैरिएंट में कौन सा फीचर
कितनी सैलरी में खरीद पाएंगे Tata Aeris? जानें EMI का गणित
कितनी सैलरी में खरीद पाएंगे Tata Aeris? जानें EMI का गणित
नई Tata Aeris हुई लॉन्च, CNG से फीचर्स तक, सबकुछ जानें
नई Tata Aeris हुई लॉन्च, CNG से फीचर्स तक, सबकुछ जानें

वीडियोज

पिता की अय्याशी पर मौत का खेल
Ram Mandir Donation Scam | Breaking: 'चढ़ावा चोरी' पर चार्जशीट! | Nripendra Mishra | Champat Rai
Chitra Tripathi | Samastipur-Jamui Case: बिहार पुलिस...मनचलों के साथ या खिलाफ? | Bihar News | ABP
पहचान उजागर करने के मामले में CM Samrat पर होगी कार्रवाई?
SIR Controversy | Gyanesh Kumar: ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा विपक्ष लेकर रहेगा? | Breaking | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिनपिंग- ट्रंप के बीच रिश्ते से जलन नहीं..', रूस के राष्ट्रपति पुतिन का बड़ा बयान
'जिनपिंग- ट्रंप के बीच रिश्ते से जलन नहीं..', रूस के राष्ट्रपति पुतिन का बड़ा बयान
8 बार के MLA सपा नेता राम गोविंद चौधरी का निधन, CM योगी ने जताया शोक
8 बार के MLA सपा नेता राम गोविंद चौधरी का निधन, CM योगी ने जताया शोक
भारत के 7 दिग्गज क्रिकेटर, जिन्हें BCCI ने नहीं दिया फेयरवेल मैच
भारत के 7 दिग्गज क्रिकेटर, जिन्हें BCCI ने नहीं दिया फेयरवेल मैच
सनग्लास लगाकर ही क्यों नेपाल PM बलेन शाह ने यूएनजीए में दी स्पीच? जानें वजह
सनग्लास लगाकर ही क्यों नेपाल PM बलेन शाह ने यूएनजीए में दी स्पीच? जानें वजह
ममता कुलकर्णी ने उतारा भगवा चोला? 'करण अर्जुन' के गाने पर जमकर थिरकीं
ममता कुलकर्णी ने उतारा भगवा चोला? 'करण अर्जुन' के गाने पर जमकर थिरकीं
'आतंकवादी देश मुझसे पूछ रहा सवाल', पाकिस्तानी पत्रकार को जयशंकर ने दिखाया आईना
'आतंकवादी देश मुझसे पूछ रहा सवाल', पाकिस्तानी पत्रकार को जयशंकर ने दिखाया आईना
EC विवादः कांग्रेस का CEC ज्ञानेश कुमार पर हमला, कहा- ‘अप्रूवर बन जाइए, नहीं तो...’
EC विवादः कांग्रेस का CEC ज्ञानेश कुमार पर हमला, कहा- ‘अप्रूवर बन जाइए, नहीं तो...’
UP में अब अंग्रेजी नहीं हिन्दी में लिखे जाएंगे दवाइयों के नाम! डॉक्टर्स को निर्देश
UP में अब अंग्रेजी नहीं हिन्दी में लिखे जाएंगे दवाइयों के नाम! डॉक्टर्स को निर्देश
Embed widget