एक्सप्लोरर

Discount Offer: Honda की इलेक्ट्रिक-पेट्रोल कारों पर मिल रहा डिस्काउंट, 98 हजार रुपये तक के ऑफर शामिल

Honda Cars Discount Offer: होंडा की गाड़ियों पर डिस्काउंट ऑफर दिया जा रहा है. होंडा अमेज़ और सिटी हाईब्रिड पर डिस्काउंट ऑफर जारी है. एलीवेट पर 65 हजार रुपये तक के बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं.

Discount Offer on Honda Cars: होंडा अपनी कारों पर डिस्काउंट ऑफर को जारी रख रही है. इन कारों पर जुलाई 2024 के ऑफर को अगस्त में भी दिया जा रहा है. सबसे ज्यादा डिस्काउंट होंडा की सिटी हाईब्रिड पर दिया जा रहा है. इसके अलावा एलीवेट एसयूवी और कॉम्पैक्ट सेडान अमेज़ पर भी डिस्काउंट ऑफर जारी है. होंडा के इस ऑफर में कैश डिस्काउंट, लॉयल्टी, एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट बोनस शामिल हैं.

होंडा एलीवेट पर डिस्काउंट

होंडा एलीवेट पर 65 हजार रुपये तक के बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं. होंडा ने अप्रैल में इस एसयूवी को अपडेट किया है. इस कार में एडवांस सेफ्टी टेक्नोलॉजी को जोड़ा गया है. इस कार पर बेनिफिट्स केवल उन्हीं मॉडल पर दिए जा रहे हैं, जिनकी मैन्युफैक्चरिंग गाड़ी में अपडेट आने से पहले हो चुकी है. होंडा एलीवेट की एक्स-शोरूम प्राइस 11.91 लाख रुपये से शुरू होकर 16.51 लाख रुपये तक जाती है.

होंडा सिटी हाईब्रिड पर डिस्काउंट ऑफर

होंडा सिटी हाईब्रिड पर 78 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है. इसके साथ ही इस कार पर कॉम्पलीमेंट्री 3 साल का 20 हजार रुपये का सर्विस पैकेज भी दिया जा रहा है. होंडा की इस कार की एक्स-शोरूम प्राइस 19 लाख रुपये से शुरू होकर 20.55 लाख रुपये तक जाती है.

होंडा अमेज़ पर डिस्काउंट ऑफर

होंडा अमेज़ के VX और एलाइट वेरिएंट्स पर 96 हजार रुपये के बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं. इसके S वेरिएंट पर 76 हजार रुपये के और E वेरिएंट पर 66 हजार रुपये तक के बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं. होंडा अमेज़ की एक्स-शोरूम प्राइस 7,92,800 रुपये से शुरू है.

होंडा सिटी पर डिस्काउंट ऑफर

होंडा सिटी पर 88 हजार रुपये के बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं. वहीं इसका अपडेटेड मॉडल भी 68 हजार रुपये के बेनिफिट्स के साथ आया है. होंडा सिटी की एक्स-शोरूम प्राइस 11.82 लाख रुपये से शुरू होकर 16.35 लाख रुपये तक जाती है.

ये भी पढ़ें

Citroen Cars: नई Basalt की लॉन्चिंग के साथ C3 और C3 Aircross में आया अपडेट, मिलेंगे ये नए फीचर्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Activa को टक्कर देंगे Yamaha के नए स्कूटर, धांसू फीचर्स और कीमत भी कम
Activa को टक्कर देंगे Yamaha के नए स्कूटर, धांसू फीचर्स और कीमत भी कम
जापान तक छाई देसी Fronx, एक्सपोर्ट में बनाया रिकॉर्ड
जापान तक छाई देसी Fronx, एक्सपोर्ट में बनाया रिकॉर्ड
हाइब्रिड अवतार में आ रही Duster और Creta, आप कौन-सी लेना पसंद करेंगे?
हाइब्रिड अवतार में आ रही Duster और Creta, आप कौन-सी लेना पसंद करेंगे?
RC घर भूल गए तो कटेगा चालान? जान लें असली नियम
RC घर भूल गए तो कटेगा चालान? जान लें असली नियम

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले- 'फांसी पर चढ़ा दो या जेल भेज दो, मैं...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले, 'फांसी पर चढ़ा दो...2 ही छंद गाऊंगा'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
Embed widget