एक्सप्लोरर

Honda Elevate: डीलरशिप पर पहुंचना शुरू हुई नई होंडा एलिवेट, 4 सितंबर को लॉन्च होगी यह एसयूवी 

यह एसयूवी जिस सेगमेंट में आ रही है, उसमें बाजार में बहुत तगड़ी प्रतिस्पर्धा है. इसका मुकाबला हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टोस, मारुति ग्रैंड विटारा, टोयोटा हाईराइडर जैसी कारों से होगा.

Honda Elevate Launch: होंडा अपनी बिल्कुल नई एसयूवी एलिवेट को भारत में लॉन्च करने के लिए तैयार है. राजस्थान में कंपनी के तापुकारा संयंत्र में इसका उत्पादन शुरू हो चुका है और इसके लिए बुकिंग भी शुरू हो गई है. इसे पहले से ही बाजार में जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है और इसके लिए चार महीने तक का वेटिंग पीरियड मिलने की उम्मीद है. होंडा एलिवेट खरीदने की इच्छा रखने वाले लोग 25,000 रुपये के डाउन पेमेंट के साथ इसकी बुकिंग करा सकते हैं. इसकी बुकिंग ग्राहक ऑनलाइन या होंडा डीलरशिप के जरिए कर सकते हैं. 

4 सितंबर को होगी लॉन्च

होंडा एलिवेट की आधिकारिक कीमतों का खुलासा 4 सितंबर को इसके लॉन्च के दौरान होगा. हालाँकि इसकी एक्स शोरूम कीमत 11 लाख रुपये से 18 लाख रुपये के बीच होने की उम्मीद की जा रही है. एलिवेट एसवी, वी, वीएक्स और जेडएक्स जैसे चार अलग-अलग ट्रिम्स में उपलब्ध होगी. जिसमें 6-स्पीड मैनुअल और सीवीटी ऑटोमेटिक दोनों सहित ट्रांसमिशन का विकल्प मिलेगा. 

डिज़ाइन और डाइमेंशन

होंडा एलिवेट सड़क पर एक मजबूत और प्रभावशाली रोड प्रेजेंस के साथ आएगी. इसमें होंडा की एडवांस्ड कम्पैटिबिलिटी इंजीनियरिंग बॉडी फ्रेमवर्क शामिल है, जो इसे अधिक मजबूती प्रदान करता है, क्योंकि इसे हाई क्वॉलिटी स्टील से बनाया गया है. इसकी लंबाई 4,312 मिमी, चौड़ाई 1,790 मिमी और ऊंचाई 1,650 मिमी होगी और इसका व्हीलबेस 2,650 mm होगा, जिससे इसमें पर्याप्त स्पेस देखने को मिलेगा. साथ ही इसमें 458 लीटर का बड़ा बूट स्पेस और आकर्षक R17 अलॉय व्हील्स मिलेंगे. 

फीचर्स

एसयूवी के बाहरी हिस्से में कई आकर्षक फीचर्स दिए गए हैं, जिसमें क्रोम फिनिश वाली फ्रंट ग्रिल, स्लीक एलईडी हेडलैंप, फॉग लैंप, बॉडी क्लैडिंग, व्हील आर्च और सिल्वर फिनिश वाली रूफ रेल्स शामिल हैं.  रियरव्यू मिरर और एल-आकार के टेल लैंप पर क्रोम एक्सेंट काफी आकर्षक लगते हैं. होंडा एलिवेट कई आकर्षक डुअल-टोन और मोनोटोन रंगों में उपलब्ध है. इसमें एक 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम है, जो वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले को सपोर्ट करता है, इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ ड्राइवर के लिए एक 7-इंच की टीएफटी स्क्रीन दी गई है. जिसमें ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल, क्रूज़ कंट्रोल, एक वायरलेस चार्जर, एक सनरूफ, एंबियंट लाइटिंग और स्टेयरिंग-माउंटेड कंट्रोल्स दिए गए हैं. इसमें सेफ्टी का खास ख्याल रखा गया है. टॉप वेरिएंट में ADAS, छह एयरबैग, हिल स्टार्ट असिस्ट, व्हीकल स्टेबिलिटी एसिस्ट, एक रियर पार्किंग कैमरा और ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट मिलेगा.

पावरट्रेन

होंडा एलिवेट में 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 6,600 आरपीएम पर 119 हॉर्सपावर और 4,300 आरपीएम पर 145 एनएम का टॉर्क जेनरेट करेगा. इसमें 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन या सीवीटी ऑटोमेटिक का विकल्प मिलेगा. इसके मैनुअल वेरिएंट में लगभग 15 किमी/लीटर और ऑटोमेटिक में 16 किमी/लीटर का माइलेज मिलेगा. 

किससे होगा मुकाबला 

यह एसयूवी जिस सेगमेंट में आ रही है, उसमें बाजार में बहुत तगड़ी प्रतिस्पर्धा है. इसका मुकाबला हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टोस, मारुति ग्रैंड विटारा, टोयोटा हाईराइडर, फॉक्सवैगन ताइगुन, स्कोडा कुशाक और एमजी एस्टोर जैसी कारों से होगा. हालांकि अपने स्टाइल, फीचर्स और सुरक्षा के साथ यह इन सभी को टक्कर देने में सक्षम है.

यह भी पढ़ें :- देखिए 2023 पोर्श कायेन कूप फेसलिफ्ट का रिव्यू, जानिए 1.4 करोड़ रुपये की कीमत में क्यों है इतनी खास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Renault Duster Hybrid vs Rivals, कीमत और माइलेज में कौन आगे?
Renault Duster Hybrid vs Rivals, कीमत और माइलेज में कौन आगे?
Mercedes की नई इलेक्ट्रिक SUV का जलवा, 2.5 सेकंड में पकड़ेगी 100 की रफ्तार
Mercedes की नई इलेक्ट्रिक SUV का जलवा, 2.5 सेकंड में पकड़ेगी 100 की रफ्तार
आपकी कार के लिए बेस्ट हैं ये ऑटोमोबाइल गैजेट्स, आज ही ले आएं घर
आपकी कार के लिए बेस्ट हैं ये ऑटोमोबाइल गैजेट्स, आज ही ले आएं घर
चलती कार में लगा दें रिवर्स गियर तो क्या होगा? जान लें जवाब
चलती कार में लगा दें रिवर्स गियर तो क्या होगा? जान लें जवाब

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीबीआई ने अपने हाथों में ली परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड की जांच, ये हैं दायरे में
सीबीआई ने अपने हाथों में ली परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड की जांच, ये हैं दायरे में
'देश में गुंडाराज चल रहा है?' PM आवास के पास बनी मस्जिद को नोटिस, भड़की AIMIM
'देश में गुंडाराज चल रहा है?' PM आवास के पास बनी मस्जिद को नोटिस, भड़की AIMIM
राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस: पीएम ने दी श्रद्धांजलि, अमित शाह बोले- 'उन पुलिसकर्मियों को नमन, जिन्होंने...'
राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस: पीएम ने दी श्रद्धांजलि, अमित शाह बोले- 'उन पुलिसकर्मियों को नमन, जिन्होंने...'
Tiger Shroff Firing Case: दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई, हथियार मॉड्यूल का किया खुलासा, चार गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में चार आरोपी गिरफ्तार
IND vs ZIM: जिम्बाब्वे के नाम जुड़ा दुनिया का सबसे अनचाहा रिकॉर्ड, टीम इंडिया से मिली हार
जिम्बाब्वे के नाम जुड़ा दुनिया का सबसे अनचाहा रिकॉर्ड, टीम इंडिया से मिली हार
जॉर्जिया मेलोनी का एक्शन, इटली के Gen-Z प्रदर्शनकारियों पर चलेगा केस, मां-बाप से होगी वसूली
जॉर्जिया मेलोनी का एक्शन, इटली के Gen-Z प्रदर्शनकारियों पर चलेगा केस, मां-बाप से होगी वसूली
UP में दो सीनियर IPS अफसरों का तबादला, डीके ठाकुर को मिली नई जिम्मेदारी
UP में दो सीनियर IPS अफसरों का तबादला, डीके ठाकुर को मिली नई जिम्मेदारी
Wheat Storage Tips: क्या रखे-रखे गेहूं में पड़ जाता है घुन? नोट करें 4 आसान उपाय
क्या रखे-रखे गेहूं में पड़ जाता है घुन? नोट करें 4 आसान उपाय
Embed widget