एक्सप्लोरर

अब ADAS और 18km माइलेज के साथ भारत में लॉन्च हुई नई Honda City Sport, स्पोर्टी लुक और एडवांस्ड फीचर्स को किया शामिल

Honda City Sport: होंडा ने अपनी पॉपुलर मिड-साइज सेडान City Sport का नया स्पोर्टी वर्जन लॉन्च किया है. कंपनी इस मॉडल को लिमिटेड नंबर्स में बिक्री के लिए पेश करेगी.आइए इसके फीचर्स के बारे में जानते हैं.

Honda City Sport Edition Launched: होंडा कार्स इंडिया ने अपनी मशहूर मिड-साइज सेडान सिटी का एक नया स्पोर्टी वर्जन City Sport 2025 चुपचाप लॉन्च कर दिया है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत 14.88 लाख रुपये रखी गई है और यह एक लिमिटेड यूनिट्स एडिशन है, जिसे खास तौर पर युवाओं को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है.

यह एडिशन Honda City CVT पेट्रोल वर्जन पर बेस्ड है और इसमें शानदार विजुअल अपग्रेड्स, प्रीमियम इंटीरियर, और एडवांस सेफ्टी टेक्नोलॉजी दी गई है. इस गाड़ी में न सिर्फ लुक्स पर काम किया गया है बल्कि यूजर एक्सपीरियंस को भी नए स्तर पर पहुंचाया गया है.

कैसा है डिजाइन?

Honda City Sport 2025 को स्पोर्टी लुक और यूथफुल डिजाइन के साथ बाजार में पेश किया गया है. इसके एक्सटीरियर में ग्लॉसी ब्लैक फ्रंट ग्रिल, ब्लैक ट्रंक लिप स्पॉइलर, शार्क फिन एंटीना, स्पोर्ट बैजिंग, मल्टी-स्पोक ग्रे अलॉय व्हील्स और ब्लैक ORVMs शामिल हैं, जो इसे बोल्ड और यूनीक अपीयरेंस देते हैं.

इंटीरियर

इस कार का इंटीरियर ऑल-ब्लैक लेदरेट सीट्स, रेड स्टिचिंग, डैशबोर्ड व डोर ट्रिम्स पर रेड एक्सेंट, ब्लैक रूफ लाइनर और 7-कलर रिदमिक एम्बिएंट लाइटिंग जैसी सुविधाओं से सुसज्जित है, जो केबिन को स्पोर्टी और प्रीमियम फील देते हैं. मैकेनिकल रूप से इसमें वही 1.5-लीटर i-VTEC पेट्रोल इंजन (E20 संगत) दिया गया है, जो 121PS की पावर और 145Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इसे CVT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और पैडल शिफ्टर्स से जोड़ा गया है, जो 18.4 km/l की फ्यूल एफिशिएंसी देता है. Honda Sensing ADAS तकनीक इस मॉडल में शामिल है, जो लेन कीप असिस्ट, टक्कर मिटिगेशन ब्रेकिंग, अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल और हाई बीम असिस्ट जैसे एडवांस सेफ्टी फीचर्स देता है.

कलर ऑप्शन

यह कार तीन कलर ऑप्शन-Radiant Red Metallic, Meteoroid Grey Metallic और Platinum White Pearl (प्रीमियम रंग) में उपलब्ध है. Honda Cars India के वाइस प्रेसिडेंट कुणाल बहल ने बताया कि City Sport को खास उन ग्राहकों के लिए डिजाइन किया गया है जो स्टाइल, ड्राइविंग एक्साइटमेंट और डेली यूटिलिटी तीनों को एक साथ पाना चाहते हैं. इसकी प्राइसिंग इसे और भी अट्रैक्टिव ऑप्शन बनाती है.

ये भी पढ़ें: सस्ती हुई Mahindra Scorpio N की ऑटोमैटिक वेरिएंट, कई एडवांस फीचर्स से है लैस, जानें कब शुरू होगी डिलीवरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Duster को टक्कर देने आ गई Nissan Tekton, लुक और सेफ्टी फीचर्स से मचाएगी हलचल
Duster को टक्कर देने आ गई Nissan Tekton, लुक और सेफ्टी फीचर्स से मचाएगी हलचल
भारत में लग्जरी कारों की बंपर डिमांड, Mercedes और BMW ने बना दिया नया रिकॉर्ड
भारत में लग्जरी कारों की बंपर डिमांड, Mercedes और BMW ने बना दिया नया रिकॉर्ड
E-25 Petrol Effects: अगर E-10 गाड़ी में डाला E-25 पेट्रोल तो क्या होगा असर, गड़बड़ी पर कहां कर सकते हैं शिकायत?
अगर E-10 गाड़ी में डाला E-25 पेट्रोल तो क्या होगा असर, गड़बड़ी पर कहां कर सकते हैं शिकायत?
बारिश में कार Wiper कर रहा है कट-कट? नई Blade खरीदने से पहले अपनाएं ये आसान उपाय
बारिश में कार Wiper कर रहा है कट-कट? नई Blade खरीदने से पहले अपनाएं ये आसान उपाय

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM Modi Australia Visit: PM मोदी ने क्रिकेट मैच, टॉस की क्यों की बात? ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बनीज़ भी हंसी नहीं रोक पाए
PM मोदी ने क्रिकेट मैच, टॉस की क्यों की बात? ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बनीज़ भी हंसी नहीं रोक पाए
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
FIFA World Cup 2026: पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
क्या अजय देवगन की Dhamaal 4 के बाद आने वाली है 'धमाल 5'? फ्रेंचाइजी के पांचवे पार्ट को लेकर आया बड़ा अपडेट
क्या Dhamaal 4 के बाद आने वाली है 'धमाल 5'? फ्रेंचाइजी के पांचवे पार्ट को लेकर आया बड़ा अपडेट
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
Intermittent Fasting Risks: क्या आप भी करते हैं 16:8 फास्टिंग? रिसर्च का ये डराने वाला सच जान लें
क्या आप भी करते हैं 16:8 फास्टिंग? रिसर्च का ये डराने वाला सच जान लें
Embed widget