एक्सप्लोरर

Honda की सबसे सस्ती बाइक CD 110 Dream BS6 लॉन्च, जानें क्या-क्या हैं खूबियां

कंपनी ने Honda CD 110 Dream को दो वेरिएंट में लॉन्च किया है. कंपनी ने इसे स्टैंडर्ड और डीलक्स वेरिएंट में उतारा है.

नई दिल्ली: लॉकडाउन के बीच होंडा ने अपनी सबसे सस्ती बाइक Honda CD 110 Dream का BS6 मॉडल मार्केट में लॉन्च कर दिया है. इस मॉडल को दो वेरिएंट स्टैंडर्ड और डीलक्स में लॉन्च किया गया है. इस मॉडल में इंजन अपडेट के अलावा कई फीचर्स ऐड किए गए हैं.

कंपनी ने Honda CD 110 Dream के लुक्स में बदलाव किया है. साथ ही इसमें नए ग्राफिक्स, क्रोम एग्जॉस्ट शील्ड, बॉडी कलर मिरर्स और सिल्वर फिनिश अलॉय वील्ज दिए गए हैं. इसकी सीट को 15 mm ज्यादा लंबा किया गया है. होंडा के अन्य बीएस6 टू-वीलर्स की तरह CD 110 Dream में भी साइलेंट-स्टार्ट फीचर दिया गया है.

इंजन

अगर इंजन की बात करें तो होंडा CD 110 Dream में सबसे बड़ा बदलाव इंजन में ही किया गया है. इसमें अब बीएस6 कम्प्लायंट 109.51cc, फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन दिया गया है जो 7500 rpm पर 8.6hp की पावर और 5500 rpm पर 9.30 Nm टॉर्क जेनरेट करता है. ये 4-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है.

फीचर्स

होंडा का ये मॉडल इंजन स्टार्ट/स्टॉप स्विच, DC हेडलैम्प, इंटीग्रेटेड हेडलैम्प बीम ऐंड पासिंग स्विच, ट्यूबलेस टायर, लंबी और आरामदायक सीट, एक्वालाइजर के साथ सीबीएस और सील चेन जैसे कई शानदार फीचर्स से लैस है. इसमें बीएस6 कम्प्लायंट CD 110 Dream के फ्रंट और रियर में 130mm ड्रम ब्रेक लगे हुए हैं.

कलर ऑप्शन

Honda CD 110 Dream को कंपनी ने कुल 8 कलर ऑप्शन में लॉन्च किया है, जिनमें 4 कलर स्टैंडर्ड वेरियंट और 4 कलर ऑप्शन डीलक्स वेरियंट में दिए गए हैं. स्टैंडर्ड वेरियंट बाइक ब्लू के साथ ब्लैक, केबिन गोल्ड के साथ ब्लैक, रेड के साथ ब्लैक और ग्रे के साथ ब्लैक कलर ऑप्शन में उपलब्ध है, जबकि डीलक्स वेरियंट ब्लैक, एथलेटिक ब्लू मेटैलिक, जिनी ग्रे मेटैलिक और इम्पीरियल रेड मेटैलिक कलर के ऑप्शन में अवेलेबल है.

कीमत

वहीं कीमत की बात की जाए तो ये बाइक होंडा की सबसे सस्ती बाइक है. इसके दो वेरिएंट की कीमत अलग-अलग है. BS6 Honda CD 110 Dream स्टैंडर्ड वेरिएंट की कीमत 64,505 रुपये है जबकि डीलक्स वेरिएंट की कीमत 65,505 रुपये तय की गई है.

ये भी पढ़ें

Mahindra Scorpio के नए मॉडल की जानकारी लीक, जानें क्या-क्या होगा खास Lockdown: Hyundai ने मई में निर्यात की 5000 कारें, 'मेक इन इंडिया' को दिया बढ़ावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JSW की पहली SUV का खुला राज, 3 दिसंबर को आएगा Hybrid वाला T2
JSW की पहली SUV का खुला राज, 3 दिसंबर को आएगा Hybrid वाला T2
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
अपनी CNG कार या शेयरिंग कैब, ऑफिस आने-जाने के लिए क्या सस्ता?
अपनी CNG कार या शेयरिंग कैब, ऑफिस आने-जाने के लिए क्या सस्ता?
नई Toyota Fortuner हुई लॉन्च, कीमत और फीचर्स उड़ा देंगे होश
नई Toyota Fortuner हुई लॉन्च, कीमत और फीचर्स उड़ा देंगे होश

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, मकानों में दरारें, हुआ नुकसान
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, मकानों में दरारें, हुआ नुकसान
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Neck Hump Exercises: क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
Embed widget