एक्सप्लोरर

Lockdown: Hyundai ने मई में निर्यात की 5000 कारें, 'मेक इन इंडिया' को दिया बढ़ावा

लॉकडाउन में मिली ढील के बाद हुंडई ने 8 मई को अपना प्रोडक्शन फिर से शुरू किया था. इसके बाद कंपनी ने पांच हजार कारें विदेशी बाजार में बेची हैं.

नई दिल्ली: लॉकडाउन की वजह से देश में ऑटो इंडस्ट्री के खस्ता हाल रहे हैं. लेकिन इस बीच हुंडई मोटर इंडिया ने घोषणा की कि उसने मई में करीब 5000 हजार कारें निर्यात की हैं. इसके साथ ही कंपनी ने केंद्र सरकार के मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर के संकल्प को भी बढ़ावा दिया.

हुंडई मोटर इंडिया के एमडी और सीईओ एसएम किम ने कहा, "हुंडई ने 8 मई को चेन्नई के पास श्रीपेरंबुदूर में अपने प्लांट में प्रोडक्शन शुरू किया था और उस दिन 200 कारों को रोल आउट किया था." कोरियाई कार निर्माता ने एक बयान में बताया कि निर्यात किए गए 5,000 वाहनों का परिचालन शुरू होने के बाद से निर्माण किया गया था. "हम एक बार फिर से मई 2020 में 5,000 से अधिक इकाइयों का निर्यात करके सामान्य स्थिति की ओर बढ़ चुके हैं. यह हुंडई के स्थानीयकरण की दिशा में किए गए प्रयासों और आर्थिक सुधारों का प्रमाण है.

किम ने कहा, "हमने 1999 में मेक इन इंडिया- मेड फॉर द वर्ल्ड' के प्रचार के उद्देश्य से भारत में अपना निर्यात अभियान शुरू किया था. अपनी वैश्विक रणनीति के अनुसार हमने अब 88 देशों को 3 मिलियन से अधिक वाहनों का निर्यात किया है जो देश के लिए हमारी प्रतिबद्धता की पुष्टि करते हैं."

2019 में, कंपनी ने देश-विशिष्ट वरीयताओं और मांग के अनुसार 792 अनुकूलित वेरिएंट के साथ 181,200 इकाइयों का निर्यात किया था. भारत से निर्यात होने वाले सभी यात्री वाहनों में 2019 में इसकी बाजार हिस्सेदारी 26% थी. भारत से निर्यात की जाने वाली हुंडई कारों में एटोस (सैंट्रो), ग्रैंड आई 10, एक्ससेंट, एलीट आई 20, एक्सेंट (वेरना), वेन्यू, 2020 क्रेटा और बहुत कुछ शामिल हैं.

ये भी पढ़ें-

कार चलाते समय इन 10 बातों का जरूर रखें ध्यान, नहीं तो हो सकता है काफी नुकसान

सबसे सस्ती नई Datsun rediGo हुई लॉन्च, Alto और Kwid से होगा आमना-सामना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahindra का बड़ा EV प्लान, Cargo Three-Wheelers पर लगाएगी दांव
Mahindra का बड़ा EV प्लान, Cargo Three-Wheelers पर लगाएगी दांव
Honda Elevate में बड़े बदलाव, क्या अब पैसा वसूल है SUV?
Honda Elevate में बड़े बदलाव, क्या अब पैसा वसूल है SUV?
लग्जरी कार किराये पर लेना कितना महंगा? आंकड़े चौंका देंगे
लग्जरी कार किराये पर लेना कितना महंगा? आंकड़े चौंका देंगे
BMW F 450 RR की एंट्री करीब, 15 अक्टूबर को होगा Reveal
BMW F 450 RR की एंट्री करीब, 15 अक्टूबर को होगा Reveal

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
'अंगूर खट्टे हैं', CJP प्रोटेस्ट के बीच ऐसा क्यों बोलीं कंगना रनौत?
'अंगूर खट्टे हैं', CJP प्रोटेस्ट के बीच ऐसा क्यों बोलीं कंगना रनौत?
शतक लगाकर शाइ होप ने किया ऐसा पोस्ट, मच गया बवाल; बीच में आया शुभमन गिल का नाम
शतक लगाकर शाइ होप ने किया ऐसा पोस्ट, मच गया बवाल; बीच में आया शुभमन गिल का नाम
CJP प्रोटेस्ट के बीच राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- '...फिर शुरू होगी लोकतंत्र की मरम्मत'
CJP प्रोटेस्ट के बीच राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- '...फिर शुरू होगी लोकतंत्र की मरम्मत'
'शेखर टुनाइट' के फिनाले में गेस्ट थे नाना पाटेकर, अब शेखर सुमन ने कैंसिल किया शो, बोले- 'उनकी जगह कोई नहीं ले सकता'
शेखर सुमन ने कैंसिल किया 'शेखर टुनाइट' का फिनाले, नाना पाटेकर थे गेस्ट
CJP के प्रदर्शन पर नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला, बोले- राहुल गांधी के मंसूबे...
CJP के प्रदर्शन पर नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला, बोले- राहुल गांधी के मंसूबे...
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
Rust On Iron Kadhai: लोहे की कढ़ाई में लग रही जंग, जान लें बचाने का तरीका
लोहे की कढ़ाई में लग रही जंग, जान लें बचाने का तरीका
Embed widget