एक्सप्लोरर

भारत में शुरू हुई Honda CBR1000RR-R Fireblade की बुकिंग, अगस्त के अंत तक शुरू होगी डिलीवरी

2019 में मिलान मोटर शो में होंडा के सुपर स्पोर्ट सेगमेंट के तहत पहली बार ये दोनों मॉडल पेश किए गए थे. इन्हें अबतक की सबसे पावरफुल Honda Fireblade बताया जा रहा है.

भारत में सुपर स्पोर्ट्स मोटरबाइक्स कैटेगरी में अपनी पकड़ को मजबूत करने के लिए जापान की मशहूर कंपनी होंडा ने अपने दो खास मॉडल CBR1000RR-R Fireblade और Fireblade SP की बुकिंग शुरू कर दी है. होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर्स इंडिया (HMSI) ने भारत में इसकी बुकिंग शुरू करने का एलान किया. कंपनी अगस्त के अंत तक इसकी डिलीवरी शुरू करने की उम्मीद कर रही है.

अबतक की सबसे पावरफुल Fireblade

Fireblade और Fireblade SP में 999.9cc का फोर सिलिंडर इंजन है, जो इस स्पोर्ट्स बाइक को 214hp की ताकत देता है, जबकि 113nm तक का टॉर्क इस इंजन से मिलता है. CBR1000RR-R Fireblade में बॉश का सिक्स एक्सिस आईएमयू है और इसमें 9-स्टेज ट्रैक्शन कंट्रोल, लॉन्च कंट्रोल और ABS भी उपलब्ध है. इसके साथ ही 5 इंच की TFT स्क्रीन भी है.

CBR1000RR-R Fireblade भारत में दो रंगों में मिलेगी- ग्रां प्री रेड और मैट्टे पर्ल मोरियॉन ब्लैक. वहीं Fireblade SP सिर्फ ग्रां प्री रेड रंग में ही उपलब्ध होगी. ये दोनों बाइक्स सुपर स्पोर्ट्स कैटेगरी में आ रही हैं और भारत में CBU यानी ‘कंप्लीटली बिल्ट अप’ यूनिट के तौर पर आएगी.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2019 में मिलान मोटर शो में होंडा के सुपर स्पोर्ट सेगमेंट के तहत पहली बार ये दोनों मॉडल पेश किए गए थे. इन्हें अबतक की सबसे पावरफुल Honda Fireblade बताया जा रहा है. ये बाइक भारत में होंडा की BigWing डीलरशिप में जाकर बुक की जा सकती है.

यामाहा और BMW से मुकाबला

हालांकि, कंपनी ने अभी तक इसकी कीमत का एलान नहीं किया है और अगस्त के महीने में ही आधिकारिक लॉन्चिंग के जरिए कंपनी इसे भारतीय बाजार में उतारेगी और तब ही कीमत के बारे में पता चलेगा. इसकी पिछले मॉडल CBR1000RR Fireblade की भारत में एक्स शोरूम कीमत 16.43 लाख रुपये तक थी और ऐसे में नए मॉडल की कीमत 17-18 लाख रुपये के बीच आंकी जा रही है.

हालांकि नए मॉडल के लिए राह इतनी आसान भी नहीं है क्योंकि इसके सामने यामाहा और BMW जैसे मजबूत ब्रांड भी मौजूद हैं. BMW की S 1000 RR STD (BS6) भारत में 18.5 लाख रुपये (एक्स शोरूम दिल्ली) में उपलब्ध है, जबकि यामाहा की YZF R1 STD (BS6) 20.39 लाख रुपये (एक्स शोरूम दिल्ली) में उपलब्ध है.

ये भी पढ़ें

गाड़ी को पानी से धोते समय कहीं आप तो नहीं करते ये बड़ी गलतियां, जानिए

ये हैं भारत की सबसे किफायती कारें, कीमत 2.83 लाख रुपये से शुरू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

7 Seater Cars Under 20 Lakh: 20 लाख के बजट में ये हैं बेस्ट 7 सीटर कारें, देख लें लिस्ट
20 लाख के बजट में ये हैं बेस्ट 7 सीटर कारें, देख लें लिस्ट
'चना बेचकर बड़ा किया...' खेसारी लाल ने पिता को गिफ्ट की करोड़ों की कार
'चना बेचकर बड़ा किया...' खेसारी लाल ने पिता को गिफ्ट की करोड़ों की कार
कैसा है Pulsar N160 S और N160 SS का फर्स्ट लुक? जानिए डिटेल्स
कैसा है Pulsar N160 S और N160 SS का फर्स्ट लुक? जानिए डिटेल्स
सस्ती मिल रही Maruti Fronx, खरीदने से पहले यहां जानिए डील
सस्ती मिल रही Maruti Fronx, खरीदने से पहले यहां जानिए डील

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget