एक्सप्लोरर

Honda लाई पहली 300 cc Flex-Fuel बाइक, ब्राजील में बिक चुके हैं इसके 70 लाख से भी ज्यादा मॉडल

Honda CB 300F Flex-Fuel Bike Launched: होंडा ने भारतीय बाजार में CB300F के फ्लेक्स-फ्यूल वेरिएंट को मार्केट में पेश किया है. होंडा भारत से पहले ये बाइक ब्राजील में भी लॉन्च कर चुकी है.

Honda CB 300F Flex-Fuel Bike Price: होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) ने अपनी पहली फ्लेक्स फ्यूल मोटरसाइकिल भारतीय बाजार में लॉन्च कर रही है. ये बाइक होंडा CB300F फ्लेक्स-फ्यूल बाइक 1.70 लाख रुपये की एक्स-शोरूम प्राइस के साथ लाई गई है. होंडा की भारत के लिए ये पहली फ्लेक्स-फ्यूल बाइक है, लेकिन कंपनी ब्राजील में इस तरह की 7 मिलियन से भी ज्यादा मोटरसाइकिल बेच चुकी है.

भारत की पहली Flex-Fuel बाइक

भारत में होंडा से पहले टीवीएस मोटर कंपनी भारत में फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिल लॉन्च कर चुकी है. टीवीएस Apache RTR 200 Fi E100 ये देश की पहली फ्लेक्स-फ्यूल टू-व्हीलर है. कंपनी ने इस मोटरसाइकिल को लॉन्च तो किया है, लेकिन ये बाइक मार्केट में सेल होने के लिए नहीं आ पाई थी. इसके पीछे की वजह है कि भारत में उस समय फ्लेक्स फ्यूल स्टेशन्स की कमी थी. वहीं होंडा ने भी अभी तक CB300F फ्लेक्स फ्यूल की डिलीवरी टाइमलाइन को शेयर नहीं किया है.

color

Honda CB300F की पावर

होंडा CB300F फ्लेक्स-फ्यूल में 293.52 cc, ऑयल-कूल्ड, 4-स्ट्रोक, सिंगल-सिलेंडर PGM-FI इंजन लगा है. इस फ्लेक्स-फ्यूल में 85 फीसदी एथेनॉल और 15 फीसदी गैसोलीन मिला है. होंडा की बाइक में लगे इस इंजन से 24.5 bhp की पावर मिलती है और 25.9 Nm का पीक टॉर्क जनरेट होता है. इस इंजन के साथ में 6-स्पीड गियर बॉक्स भी जुड़ा हुआ है. होंडा की बाइक में स्लिपर क्लच भी जुड़ा हुआ मिलता है.

Honda की नई बाइक के फीचर्स

होंडा का ये मॉडल भारतीय बाजार में बिक रहा है. लेकिन अब होंडा ने इसे फ्लेक्स-फ्यूल के ऑप्शन के साथ मार्केट में पेश किया है. इस बाइक में दोनों तरह डिस्क ब्रेक्स लगाए गए हैं. मोटरसाइकिल में डुअल-चैनल ABS भी लगा है. होंडा ने विजिबिलिटी इंप्रूव करने के लिए बाइक में ऑल-एलईडी लाइटिंग सिस्टम लगाया है. बाइक में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी लगा है. इस फ्लेक्स-फ्यूल मॉडल में एथेनॉल इंडिकेटर भी दिया गया है, जो कि 85 फीसदी ईंधन की खपत हो जाने पर राइडर को फ्यूल क्वालिटी के बारे में जानकारी देता है.

यह भी पढ़ें

Bollywood To Cricket Stars: हार्दिक पांड्या से लेकर कंगना रनौत तक, इन स्टार्स ने खरीदी Range Rover

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Lamborghini की नई सुपरकार तैयार, 2.4 सेकंड में पकड़ेगी 100 की रफ्तार
Lamborghini की नई सुपरकार तैयार, 2.4 सेकंड में पकड़ेगी 100 की रफ्तार
ओवरस्पीडिंग में कटा हजारों रुपये का चालान, ऐसे करें सस्ते में निपटारा
ओवरस्पीडिंग में कटा हजारों रुपये का चालान, ऐसे करें सस्ते में निपटारा
E10 Petrol News: पुरानी बाइक-स्कूटर के लिए E10 क्यों जरूरी? CEA ने बताई वजह
पुरानी बाइक-स्कूटर के लिए E10 क्यों जरूरी? CEA ने बताई वजह
Nexon के लिए मुसीबत खड़ी कर सकती है Vinfast की ये EV, आ रही भारत
Nexon के लिए मुसीबत खड़ी कर सकती है Vinfast की ये EV, आ रही भारत

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
फडणवीस करेंगे केंद्र की राजनीति? PM से मिलने के बाद साफ की तस्वीर
फडणवीस करेंगे केंद्र की राजनीति? PM से मिलने के बाद साफ की तस्वीर
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Embed widget