एक्सप्लोरर

Honda Activa या TVS Jupiter, माइलेज के मामले में कौन-सा स्कूटर खरीदना रहेगा बेहतर?

Honda Activa vs TVS Jupiter: अगर आप टीवीएस जुपिटर या होंडा एक्टिवा में से किसी एक को खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो यहां हम दोनों के माइलेज के बारे में बताने जा रहे हैं.

इंडियन मार्केट में डेली अप-डाउन के लिए एक से बढ़कर एक स्कूटर मौजूद हैं, लेकिन लोग ज्यादातर ऐसे स्कूटर लेना पसंद करते हैं जिनका माइलेज बेहतर होने के साथ ही कीमत भी किफायती हो. होंडा एक्टिवा और टीवीएस जुपिटर, दोनों ही मोस्ट सेलिंग स्कूटर हैं.

अगर आप इन दोनों स्कूटर में से किसी एक को खरीदने का मन बना रहे हैं तो यहां हम आपको दोनों की कीमत और फीचर्स के बारे में बताने जा रहे हैं ताकि आप खुद डिसाइड कर सकें कि आपके लिए कौन-सा स्कूटर सही रहेगा?

Honda Activa

होंडा एक्टिवा एक बेहतर माइलेज देने वाला टू-व्हीलर है. इस स्कूटर में 4-स्ट्रोक, SI इंजन लगा है. इस स्कूटर के इंजन के साथ ऑटोमेटिक (V-matic) ट्रांसमिशन भी जुड़ा है. एक्टिवा में लगे इस इंजन से 5.77 kW की पावर मिलती है और 8.90 Nm का टॉर्क जनरेट होता है. होंडा के इस स्कूटर में 1260 mm का व्हीलबेस और 162 mm का ग्राउंड क्लीयरेंस दिया है.

होंडा एक्टिवा 51.23 kmpl माइलेज देने का दावा करता है. इस स्कूटर के फ्यूल टैंक की कैपेसिटी 5.3 लीटर की है, जिससे एक बार टंकी फुल कराने पर ये स्कूटर करीब 270 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है. होंडा के इस स्कूटर की नोएडा में एक्स-शोरूम प्राइस 82,136 रुपये है. देश के बाकी शहरों में इस कीमत में अंतर देखने को मिल सकता है.

TVS Jupiter

टीवीएस जुपिटर के इंजन की बात करें तो इसमें सिंगल-सिलेंडर, 4-स्ट्रोक इंजन लगा है. स्कूटर में लगे इस इंजन से 6,500 rpm पर 5.9 kW की पावर मिलती है और 5,000 rpm पर 9.8 Nm का टॉर्क जनरेट होता है. इस स्कूटर में CVT ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन लगा है. इस टू-व्हीलर के फ्रंट में 220 mm के डिस्क ब्रेक और रियर में 130 mm के ड्रम ब्रेक लगे हैं.

माइलेज और कीमत

टीवीएस जुपिटर की ARAI सर्टिफाइड माइलेज 53 kmpl है. ये स्कूटर 5.1 लीटर की फ्यूल टैंक कैपेसिटी के साथ आता है, जिससे एक बार टंकी फुल कराने पर इसे भी करीब 270 किलोमीटर तक ले जाया जा सकता है. टीवीएस जुपिटर की एक्स-शोरूम प्राइस 80, 261 रुपये है.

कौन सा स्कूटर है बेहतर?

होंडा एक्टिवा और टीवीएस जुपिटर, इन दोनों ही स्कूटर के माइलेज पर नजर डालें तो दोनों ही टू-व्हीलर की माइलेज 50 kmpl के करीब है. इसके साथ ही दोनों स्कूटर की कीमत में भी ज्यादा फर्क नहीं है. स्कूटर के लुक और कलर को देखते हुए दोनों में से किसी भी मॉडल को खरीदा जा सकता है.

यह भी पढ़ें:-

GST कम होने पर कितनी सस्ती मिलेगी मोस्ट-सेलिंग Maruti Ertiga? जानिए संभावित कीमत 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ई-रिक्शा चलाने वालों के लिए नए नियम, नहीं माने तो क्या होगा?
ई-रिक्शा चलाने वालों के लिए नए नियम, नहीं माने तो क्या होगा?
Tata Motors का बड़ा धमाका, पर गाड़ियों पर 3.35 लाख तक की छूट
Tata Motors का बड़ा धमाका, पर गाड़ियों पर 3.35 लाख तक की छूट
दिल्ली की सभी लोक अदालतों में नहीं निपटेगा चालान, कैसे जानें सही कोर्ट?
दिल्ली की सभी लोक अदालतों में नहीं निपटेगा चालान, कैसे जानें सही कोर्ट?
हाईवे पर काम न आए इमरजेंसी नंबर तो कहां करें शिकायत, तुरंत मिलेगी राहत
हाईवे पर काम न आए इमरजेंसी नंबर तो कहां करें शिकायत, तुरंत मिलेगी राहत

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget