एक्सप्लोरर

होंडा के ये दो स्कूटर्स हुए महंगे, सुजुकी और यामाहा को देते हैं चुनौती

होंडा ने अपने अपनें दो स्कूटर्स की कीमतों में इजाफा कर दिया है. कंपनी ने Dio और Activa 125 की कीमत में बढ़ोतरी कर दी है. इस साल यह दूसरी बार है जब कंपनी ने दाम बढ़ाए हैं.

नई दिल्ली: होंडा 2 व्हीलर्स इंडिया ने अपने अपनें दो स्कूटर्स की कीमतों में इजाफा कर दिया है. कंपनी ने Dio और Activa 125 की कीमत में बढ़ोतरी कर दी है.कीमत में बढ़ोतरी के बाद Honda Dio BS6 स्कूटर के स्टैंडर्ड वेरिएंट की कीमत  61,497 रुपये हो गई है, जबकि इसके DLX वेरिएंट की कीमत 64,847 रुपये हो गई है. ये सभी कीमतें एक्स-शोरूम हैं. आपको बात दें कि इससे पहले इस आला मई में कंपनी ने इस स्कूटर की कीमत में इजाफा किया था.

Honda Activa 125 भी हुआ महंगा

होंडा ने एक बार फिर से Activa 125 स्कूटर की कीमत में इजाफा कर दिया है. यह दूसरी बार है जब कंपनी ने इस स्कूटर की कीमत में इजाफा किया है. इससे पहले इस साल अप्रैल महीने में इसकी कीमत बढ़ी थी. इस बार Activa 125 की कीमत में 955 रुपये बढ़ा दिए हैं. कीमत बढ़ने के बाद Activa 125 के ड्रम ब्रेक मॉडल की कीमत 68,997 रुपये हो गई है, जबकि इसके ड्रम-अलॉय मॉडल की कीमत 72,497 रुपये हो गई है. वहीं Activa 125 के डिस्क वेरिएंट की कीमत 75,997 रुपये है.ये सभी कीमतें एक्स-शो रूम हैं.

अगर आपको होंडा ये स्कूटर लुभा नहीं पाते तो आप नीचे दिए गए ऑप्शन पर भी नज़र डाल सकते हैं.

Suzuki Access 125

Suzuki का Access 125  का सबसे पॉपुलर स्कूटर है. यह अपने सेगमेंट का एक भरोसेमंद स्कूटर भी है. इसका डिजाइन और परफॉरमेंस इसकी खूबियां हैं. बात इंजन की करें तो Suzuki Access 125 में नया 125 cc का BS6 इंजन दिया है जो कि 8.7 PS की पावर और 10 Nm का टॉर्क देता है, जोकि पुराने वर्जन की तुलना में 0.2 Nm ज्यादा है. इस स्कूटर में अब फ्यूल इंजेक्शन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है. इस स्कूटर की कीमत 68,800 रुपये से शुरू होती है.

Yamaha Fascino 125

Yamaha का Fascino 125 FI BS6 काफी स्टाइलिश स्कूटर है. यह एक unisex स्कूटर के रूप में जाना जाता है. दिल्ली में इसकी एक्स-शो रूम कीमत 71,230 रुपये हो है. इंजन की बात करें तो इसमें 125cc का इंजन लगा है जोकि 8 Hp की पावर और 9.7 Nm का टॉर्क देता है. इस स्कूटर में बेहतर ब्रेकिंग सिस्टम का भी ध्यान रखा है. इसके फ्रंट में 190mm डिस्क ब्रेक और रियर में ड्रम ब्रेक दिया गया है. इसके अलावा इसके फ्रंट में टेलिस्कॉपिक फॉर्क सस्पेंशन और रियर में यूनिट स्विंग सस्पेंशन है. यह हल्का स्कूटर है ऐसे में इसे सिटी में राइड करना बेहद आसान बनता है, इसका कर्ब वजन 99 किलोग्राम है. इस स्कूटर की फ्यूल टैंक कैपेसिटी 5.2 लीटर है.

यह भी पढ़ें 

Bajaj ने लॉन्च किया Platina 100 ES का नया वेरिएंट, जानिए क्या है कीमत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिना Down Payment घर लाएं Jawa या Yezdi बाइक, मिल रहा खास ऑफर
बिना Down Payment घर लाएं Jawa या Yezdi बाइक, मिल रहा खास ऑफर
Mahindra XUV 3XO ZNG की बुकिंग आज से शुरू, कीमत 9.99 लाख
Mahindra XUV 3XO ZNG की बुकिंग आज से शुरू, कीमत 9.99 लाख
Tata Nexon EV को मिलेगा नया अवतार, जानें कब होगी लॉन्च?
Tata Nexon EV को मिलेगा नया अवतार, जानें कब होगी लॉन्च?
ई-रिक्शा चलाने वालों के लिए नए नियम, नहीं माने तो क्या होगा?
ई-रिक्शा चलाने वालों के लिए नए नियम, नहीं माने तो क्या होगा?

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
पसलियां टूटीं, फेफड़ों में छेद... कोलकाता हादसे के पीड़ितों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासे
पसलियां टूटीं, फेफड़ों में छेद... कोलकाता हादसे के पीड़ितों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासे
Box Office Clash: 23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 'उड़ता तीर' से 'तू है मेरी किरण' तक 8 धांसू फिल्में
23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 8 धांसू फिल्में
Asian Para Games 2026 Day 2 Live Updates: शीतल देवी फाइनल में, भारत के खाते में अब तक 21 मेडल, टेबल टेनिस में भी आया ब्रॉन्ज,
LIVE: शीतल देवी फाइनल में, भारत के खाते में अब तक 21 मेडल, टेबल टेनिस में भी आया ब्रॉन्ज,
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
'पापा की परी' का दिवाली स्टंट पड़ा भारी! बांहों में फटा रॉकेट
'पापा की परी' का दिवाली स्टंट पड़ा भारी! बांहों में फटा रॉकेट
Embed widget