एक्सप्लोरर

5 लाख से कम में बढ़िया माइलेज देने वाली कार लेने की कर रहे हैं प्लानिंग? ये हैं बेस्ट ऑप्शंस

अगर आपको तलाश है कम बजट में बढ़िया माइलेज देने वाली कार की तलाश तो आप नीचे दी गई लिस्ट इसमें आपकी मदद करेगी. आइए जानते हैं कौनसी वे कारें हैं जो पांच लाख से कम बजट में आती हैं और इनका माइलेज भी बढ़िया है.

नई दिल्ली: कोरोना वायरस महामारी के बाद देश में ट्रांसपोर्टेशन की स्थिति बदल सी गई है. ऐसा माना जा रहा है कि पब्लिक ट्रांसपोर्ट की तुलना में लोग अपने खुद को वाहनों को तरजीह दे रहे हैं. ऐसे में कारों की मांग बढ़ने वाली है. कार खरीदते समय दो बातें सबसे पहले हमारे जहन में आती हैं. एक माइलेज और दूसरी कीमत. आज हम आपको ऐसी कारों के बारे में बताएंगे जो कम बजट में अच्छा माइलेज देती हैं.

Renault Kwid

एंट्री लेवल में रेनो क्विड शानदार ऑप्शन है. इस कार की कीमत 2.92 लाख रुपये से शुरू होती है. इसका माइलेज 22 किलोमीटर प्रति लीटर है. क्विड का स्पोर्टी लुक इसे अट्रैक्टिव बनाता है. रेनो की ये कार आप 799cc और 999cc इंजन ऑप्शन में खरीद सकते हैं.

Maruti Suzuki Alto

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी की ऑल्टो भी कम बजट में सस्ती कार के लिहाज से अच्छा ऑप्शन साबित हो सकती है.ऑल्टो की शुरुआती कीमत 2.94 लाख रुपये है. अगर इसके माइलेज की बात करें तो ये 22.05 किलोमीटर प्रति लीटर तक माइलेज देती है. इस कार में 796 cc का इंजन दिया गया है.

Maruti Suzuki WagonR

मारुति सुजुकी की एक और कार इस लिस्ट में शामिल है. वैगनआर की कीमत 4.45 लाख रुपये है. ये कार 1-लीटर और 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन ऑप्शन में उपलब्ध है. कम बजट में ज्यादा माइलेज के लिए आप इसका 1-लीटर इंजन वाला मॉडल आपकी पसंद बन सकता है. ये मॉडल 21.79 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देता है.

Maruti Suzuki S-Presso

ऑल्टो और वैगनआर के अलावा मारुति सुजुकी एस प्रेसो भी कम बजट में अच्छी डील वाली कार साबित हो सकती है. मारुति की इस माइक्रो एसयूवी की शुरुआती कीमत 3.70 लाख रुपये है. इसके STD और LXi वेरिएंट में 21.4 किलोमीटर और VXi, VXI+ वेरिएंट में 21.7 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिलता है. मारुति एस-प्रेसो में 998 cc का इंजन दिया गया है.

​Datsun redi-GO

अगर आपका बजट बहुत कम है तो आपके लिए दैटसन रेडी गो बेस्ट ऑप्शन है. साथ ही ये शानदार माइलेज भी देती है. पिछले दिनों ही दैटसन ने रेडी-गो का फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च किया है. इसका नया मॉडल पुराने मॉडल की तुलना में ज्यादा बोल्ड और स्पोर्टी है. दैटसन के इस मॉडल की शुरुआती कीमत 2.83 लाख रुपये है. यह कार 799cc और 999cc इंजन ऑप्शन में अवेलेबल है. ये कार 22 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज देती है.

ये भी पढ़ें

Honda की इन कारों पर मिल रही है भारी छूट, जानिए- क्या हैं ऑफर्स? जानिए- पिछले एक साल में किस इलेक्ट्रिक स्कूटर कंपनी ने मचाई धूम, कमाई के मामले में किसने मारी बाजी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

माइलेज में कौन है नंबर-1? Sierra, Creta या नई Duster
माइलेज में कौन है नंबर-1? Sierra, Creta या नई Duster
कार में दिखने लगे चेक इंजन लाइट तो तुरंत करें यह काम, वरना आएगा मोटा खर्च
कार में दिखने लगे चेक इंजन लाइट तो तुरंत करें यह काम, वरना आएगा मोटा खर्च
कितनी देर हवा में उड़ सकती है मस्क की फ्लाइंग कार, भारत में कैसे चलेगी?
कितनी देर हवा में उड़ सकती है मस्क की फ्लाइंग कार, भारत में कैसे चलेगी?
डीजल जैसा दम और 29 kmpl का दावा, रेनो ने उतारी पहली हाइब्रिड डस्टर
डीजल जैसा दम और 29 kmpl का दावा, रेनो ने उतारी पहली हाइब्रिड डस्टर

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
मराठी सिनेमा में धूम मचाने के बाद बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
मराठी सिनेमा से बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
Home Plumbing Tips: नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
Embed widget