एक्सप्लोरर

HSRP: आपकी गाड़ी के लिए हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट हुई जरुरी, 5500 रुपए के चालान से बचने के लिए ऐसे करें अप्लाई

दिल्ली मं गाड़ी में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट और कलर कोडेड स्टीकर लगवाना अनिवार्य हो गया है. अगर आपके वाहन पर यह दोनों चीजें या इनमें से एक नहीं है तो आपका चालान कट सकता है.

नई दिल्ली: दिल्ली में वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट और कलर कोडेड स्टीकर लगाना अनिवार्य हो गया है. अगर आपके वाहन पर यह दोनों चीजें या इनमें से एक नहीं है तो आपका चालान कट सकता है. दिल्ली में चालान कटने शुरू हो गए हैं हालांकि अभी सिर्फ चार पहिया वाहन के चालान कट रहे हैं.

यहां आपको बता दें कि गाड़ी में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट और कलर कोडेड स्टीकर न होने पर 5500 रुपये का चालान कटेगा. अगर इनमें से कोई एक चीज आपकी गाड़ी में लगी है तो भी चालान 5500 का ही कटेगा.

दिल्ली सरकार ने 1 नवंबर से हाई-सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट और कलर-कोडेड स्टिकर के लिए ऑनलाइन बुकिंग फिर से शुरू कर दी है.  आज हम आपको बता रहे हैं कि हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के लिए कैसे अप्लाई किया जाए.

दिल्ली में बनाए गए गई केंद्र

  • HSRP और कलर-कोडिड स्टिकर प्राप्त करने के लिए आपको राज्य सरकार द्वारा अधिकृत किसी भी वाहन डीलर से संपर्क करना होगा.
  • HSRP लगवाने के लिए 658 केंद्र बनाए गए हैं. 517 कॉलोनियों में भी HSRP लगवाने की सुविधा उपलब्ध है.
  • होम डिलीवरी के लिए वेबसाइट पर आवेदन किया जा सकता है. होम डिलीवरी में कार के लिए 250 रुपये व टू व्हीलर के लिए 125 रुपये अतिरक्त देने होते हैं.

ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

  • HSRP रजिस्ट्रेशन व्हीकल ऑनर bookmyhsrp.com/index.aspx  पर जाएं. यह साइट विशेष रूप से दिल्ली और उत्तर प्रदेश के लिए है.
  • साइट पर, दो ऑप्शन हैं - एक निजी वाहनों के लिए, जो सफेद नंबर प्लेट वाले हैं, और दूसरे वाणिज्यिक वाहनों के लिए, पीले नंबर प्लेट वाले.
  • इसके बाद अपने वाहन के मॉडल का चयन करें. फिर अपने राज्य को स्थान के रूप में चुनें. इसमें दो विकल्प हैं - दिल्ली और उत्तर प्रदेश.
  • इसके बाद निजी या फिर सार्वजनिक वाहन से जुड़े हुए एक विकल्प को चुनें.
  • प्राइवेट व्हीकल टैब पर क्लिक करने पर पेट्रोल, डीजल, इलेक्ट्रिक, CNG और CNG+पेट्रोल का ऑप्शन चुनना होगा.
  • पेट्रोल टाइप के टैब पर क्लिक करने पर वाहनों की श्रेणी खुलेगी। इसमें बाइक, कार, स्कूटर, ऑटो और भारी वाहन जैसे ऑप्शन दिए होंगे.
  • इसके बाद आप और आपके वाहन से संबंधित सभी जरुरी डिटेल भरे.
  • डिटेल भरने के बाद आपके मोबाइल फोन नंबर पर एक ओटीपी आएगा, इसे आवश्यक बॉक्स में दर्ज करें.
  • इसके बाद डीलर के पास जाने के लिए तारीख और समय को सलेक्ट करें.
  • अंत में आपको ऑनलाइन भुगतान करना होगा.
  • इसके बाद आपको ई-मेल और एसएमएस के जरिए भुगतान की पर्ची मिलेगी.

कितनी देना होगा शुल्क

  • कार के लिए एचएसआरपी का शुल्क 600-1100 रुपये.
  • दोपहिया वाहनों के लिए 300-400 रुपये है.
  • रंगीन स्टीकर के लिए 100 रुपये का शुल्क.

किस वाहन के लिए कौन सा स्टीकर

  • पेट्रोल और सीएनजी वाहनों के लिए हल्‍के नीले रंग का स्‍टीकर
  • वहीं, डीजल से चलने वाली गाड़ियों के लिए नारंगी रंग का स्‍टीकर

यह भी पढ़ें:

HSRP: चालान के डर ने छुड़ाए सर्दी में पसीने, नंबर प्लेट-कलर स्टिकर के लिए 4 महीने की वेटिंग और धक्के मुफ़्त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Soybean Car VS Steel Car: 84 साल पहले बनी थी सोयाबीन की कार, स्टील को दी थी चुनौती
84 साल पहले बनी थी सोयाबीन की कार, स्टील को दी थी चुनौती
कम कीमत में AI स्कूटर हुआ लॉन्च, जानें फीचर्स
कम कीमत में AI स्कूटर हुआ लॉन्च, जानें फीचर्स
Car Brake Pads: कब बदल देना चाहिए कार का ब्रेक पैड, ये हैं वॉर्निंग साइन
कब बदल देना चाहिए कार का ब्रेक पैड, ये हैं वॉर्निंग साइन
सफेद-सिल्वर छोड़िए, Virtus का ये रंग है सबसे अलग
सफेद-सिल्वर छोड़िए, Virtus का ये रंग है सबसे अलग

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बजट पर बवाल! TVK ने DMK सरकार को घेरा, भ्रष्टाचार और कर्ज पर उठाए सवाल
बजट पर बवाल! TVK ने DMK सरकार को घेरा, भ्रष्टाचार और कर्ज पर उठाए सवाल
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget