एक्सप्लोरर

Hero Vida V1: हीरो मोटोकॉर्प ने घटाई विडा वी 1 ई स्कूटर की कीमतें, मिलती है 165 किलोमीटर की रेंज

हीरो फिलहाल में अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, जयपुर, कोच्चि, कोझिकोड, नागपुर, नासिक, नई दिल्ली और पुणे में Vida V1 ई-स्कूटर की बिक्री करती है.

Hero Electric Scooter Price: हीरो मोटोकॉर्प ने अपने लोकप्रिय विडा वी 1 इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमतों में 25,000 रुपये की कमी कर दी है. अब विडा वी 1 प्लस वेरिएंट के एंट्री-लेवल वेरिएंट की कीमत 1.03 लाख रुपये है, जबकि इसके प्रो वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 1.20 लाख रुपये है. ये कीमतें FAME II सब्सिडी के साथ हैं. 

पावरट्रेन 

विडा वी 1 इलेक्ट्रिक स्कूटर में स्वैपेबल बैटरी पैक मिलता है, जिसमें V1 प्लस, 3.44kWh के बैटरी पैक के साथ 143 किमी की रेंज और V1 प्रो, 3.94kWh के बैटरी पैक के साथ 165 किमी तक की रेंज देने में सक्षम है. वी1 प्रो और वी1 प्लस क्रमश: 3.2 सेकेंड और 3.4 सेकेंड में 0 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार हासिल कर सकते हैं. इनकी अधिकतम स्पीड 80 किमी प्रति घंटे है. इसमें लगा इलेक्ट्रिक मोटर 6kW (8bhp) पॉवर और 25Nm का टार्क प्रदान जेनरेट करता है. नई Vida V1 में ईको, राइड और स्पोर्ट जैसे 3 राइड मोड्स हैं. टॉप-स्पेक V1 प्रो में एक कस्टम मोड भी मिलता है, जिसमें 100 से अधिक एडजस्टमेंट किए जा सकते हैं.  स्कूटर में लिम्प मोड भी है, जो 10% से कम बैटरी होने पर इसकी रफ्तार 20 किमी प्रति घंटे तक कम कर देता हैं. इसमें दो रिमूवेबल बैटरी पैक हैं, जिन्हें घर पर ही चार्ज किया जा सकता है. V1 प्लस बैटरी को 5 घंटे और 15 मिनट और V1 प्रो की बैटरी को 5 घंटे 55 मिनट में 0 से 80% तक चार्ज किया जा सकता है.

हीरो विडा वी1 की नई कीमतें

  • अहमदाबाद में विडा वी1 प्लस की कीमत 1,19,900 रुपये और विडा वी1 प्रो की कीमत 99,900 रुपये है. 
  • बेंगलुरु में विडा वी1 प्लस की कीमत 1,39,900 रुपये और विडा वी1 प्रो की कीमत 1,19,900 रुपये है. 
  • चेन्नई और हैदराबाद में विडा वी1 प्लस की कीमत 1,39,900 रुपये और विडा वी1 प्रो की कीमत 1,19,900 रुपये है.
  • जयपुर में विडा वी1 प्लस की कीमत 1,28,140 रुपये और विडा वी1 प्रो की कीमत 1,08,831 रुपये है.
  • कोच्चि में विडा वी1 प्लस की कीमत 1,39,900 रुपये और विडा वी1 प्रो की कीमत 1,19,900 रुपये है.
  • कोझिकोड में विडा वी1 प्लस की कीमत 1,39,900 रुपये और विडा वी1 प्रो की कीमत 1,19,900 रुपये है.
  • नागपुर में विडा वी1 प्लस की कीमत 1,39,900 रुपये और विडा वी1 प्रो की कीमत 1,19,900 रुपये है.
  • नासिक में विडा वी1 प्लस की कीमत 1,39,900 रुपये और विडा वी1 प्रो की कीमत 1,19,900 रुपये है.
  • दिल्ली में विडा वी1 प्लस की कीमत 1,19,900 रुपये और विडा वी1 प्रो की कीमत 1,02,900 रुपये है.
  • पुणे में विडा वी1 प्लस की कीमत 1,39,900 रुपये और विडा वी1 प्रो की कीमत 1,19,900 रुपये है.

हीरो फिलहाल में अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, जयपुर, कोच्चि, कोझिकोड, नागपुर, नासिक, नई दिल्ली और पुणे में Vida V1 ई-स्कूटर की बिक्री करती है. इस साल के अंत से पहले 100 शहरों में बिक्री शुरू होने की उम्मीद है.

ओला एस वन प्रो से होता है मुकाबला

इस स्कूटर का मुकाबला ओला एस 1 प्रो से होता है, जिसमें 181 किलोमीटर तक की रेंज मिलती है.

यह भी पढ़ें :- जबरदस्त फीचर्स के साथ, एक लाख रुपये तक के बजट में घर ला सकते हैं ये स्कूटर्स 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत का पहला E85 स्कूटर, टू-व्हीलर बाजार में हलचल
भारत का पहला E85 स्कूटर, टू-व्हीलर बाजार में हलचल
कार खरीदने का मौका, मिल रहा 1 लाख रुपये तक की बचत का मौका
कार खरीदने का मौका, मिल रहा 1 लाख रुपये तक की बचत का मौका
कैसा होगा Mahindra Scorpio N का नया अवतार? अगले महीने होगी लॉन्च
कैसा होगा Mahindra Scorpio N का नया अवतार? अगले महीने होगी लॉन्च
Toyota ला रही 3 नई गाड़ियां, 35 किमी से ज्यादा मिलेगा माइलेज
Toyota ला रही 3 नई गाड़ियां, 35 किमी से ज्यादा मिलेगा माइलेज

वीडियोज

Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
Mumbai News: भायखला पुलिस स्टेशन में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां बुझाने में जुटीं
मुंबई: भायखला पुलिस स्टेशन में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां बुझाने में जुटीं
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
पूर्व सीएम करुणानिधी की पोती ने मैनेजर से की मारपीट? सामने आए वीडियो को देख आग बबूला हुए यूजर्स
पूर्व सीएम करुणानिधी की पोती ने मैनेजर से की मारपीट? सामने आए वीडियो को देख आग बबूला हुए यूजर्स
Embed widget