एक्सप्लोरर

हीरो के इस इलेक्ट्रिक स्कूटर पर ऑफर, कंपनी दे रही 27 हजार तक के फायदे

Hero Motocorp Launch Vida Advantage: हीरो ने कई लाभ के साथ विदा एडवांटेज पैकेज को लॉन्च किया है. कंपनी अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर पर 5 साल की फ्री सर्विस की सुविधा भी दे रही है.

Hero Motocorp Launch Vida Advantage: हीरो मोटोकॉर्प अपने ग्राहकों के लिए विदा (Vida) इलेक्ट्रिक स्कूटर पर नया ऑफर लेकर आई है. कंपनी ने अपने कस्टमर्स के लिए विदा एडवांटेज पैकेज लॉन्च किया है. विदा का ये पैकेज V1 प्रो इलेक्ट्रिक स्कूटर के ओनरशिप एक्सपीरियंस को और भी ज्यादा आसान बना देगा. अपने इस स्कूटर पर कंपनी शानदार बेनिफिट्स दे रही है. साथ ही पांच साल के लिए फ्री सर्विस देने का वादा भी कंपनी ने किया है. विदा पर मिल रहे इन फायदों की कीमत 27 हजार रुपये है, लेकिन 31 अप्रैल, 2024 तक कंपनी नए ग्राहकों के लिए ये बेनिफिट्स बिलकुल फ्री दे रही है.

Vida दे रहा जबरदस्त लाभ

हीरो मोटोकॉर्प, Vida एडवांटेज पैकेज ऑफर से कई लाभ दे रही है. इसके इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी की वारंटी को 5 साल या 60 हजार किलोमीटर तक किया गया है. 2000 चार्जिंग प्वाइंट्स की मदद से लोगों को फास्ट चार्जिंग की सुविधा भी कंपनी की तरफ से दी जाएगी. साथ ही विदा 5 साल के लिए कंपनी वर्कशॉप से फ्री सर्विस भी देगी.

हीरो मोटोकॉर्प के इमर्जिंग मोबिलिटी बिजनेस यूनिट (EMBU) के चीफ बिजनेस ऑफिसर डॉ. स्वदेश श्रीवास्तव ने विदा एडवांटेज के लॉन्च पर कहा- हम इस बात को समझ रहे हैं कि इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की तरफ बढ़ना केवल एक इलेक्ट्रिक व्हीकल खरीदना ही नहीं है, बल्कि इसका मतलब लाइफस्टाइल को बदलना भी है. इसी के लिए हमने Vida Advantage को लॉन्च किया है. ये केवल इलेक्ट्रिक व्हीकल को ही री-डिफाइन नहीं करता, बल्कि इंडस्ट्री में कस्टमर-सेंट्रिसिटी की तरफ एक नया स्टैंडर्ड स्थापित करता है.

विदा के इलेक्ट्रिक स्कूटरों की कीमत

विदा V1 इलेक्ट्रिक स्कूटर में V1 Plus की एक्स-शोरूम प्राइस 97,800 रुपये है और V1 Pro की एक्स-शोरूम प्राइस 1.26 लाख रुपये है. V1 Pro 3.2 सेकंड में 0 से 40 kmph की रफ्तार पकड़ सकता है. वहीं इस स्कूटर की टॉप स्पीड 80 kmph है. साथ ही एक बार की चार्जिंग में ये स्कूटर 110 किलोमीटर की दूरी तय कर सकता है.

ये भी पढ़ें

भारत की सात बड़ी कंपनियां आईं साथ, IFQM से करेंगे क्वालिटी मैनेजमेंट पर काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Royal Enfield खरीदने वाले रुकें, 1.85 लाख रुपये में आई नई Jawa
Royal Enfield खरीदने वाले रुकें, 1.85 लाख रुपये में आई नई Jawa
ये हैं अगस्त के टॉप 5 Selling स्कूटर, खरीदने से पहले देख लें लिस्ट
ये हैं अगस्त के टॉप 5 Selling स्कूटर, खरीदने से पहले देख लें लिस्ट
अब Lamborghini में दौड़ेगी Police, जानें क्यों मिली यह Supercar?
अब Lamborghini में दौड़ेगी Police, जानें क्यों मिली यह Supercar?
Petrol Bike-Scooter की बढ़ी टेंशन, EV बिक्री में बड़ा उछाल
Petrol Bike-Scooter की बढ़ी टेंशन, EV बिक्री में बड़ा उछाल

वीडियोज

Sansani | Kanpur News: डांस फ्लोर पर बहू के ठुमके...घर में ससुर के कातिल | ABP News
Nagpur Accident: ओवरटेक करने की कोशिश..मौत से सामना! । Viral NEWS
Ujjain Khade Hanuman Mandir News: चार दिन, चार कोशिशें…फिर भी 'खड़े हनुमान' | Bulldozer Action
Bharat Ki Baat : 'सीता हरण' प्रसंग और भगवा पर नया रण | Akhilesh Yadav | OP Rajbhar | UP Politics
Madhaya Pradesh: Ujjain में लाख कोशिशें नाकाम..नहीं हिले खड़े हनुमान चमत्कार से लोग हैरान।ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
IAEA बोर्ड ने पारित किया प्रस्ताव, ईरान का जवाब- ये पक्षपात पूर्ण है
IAEA बोर्ड ने पारित किया प्रस्ताव, ईरान का जवाब- ये पक्षपात पूर्ण है
सत्य निकेतन: इस वजह से ढही बिल्डिंग? पूछताछ में आरोपी का खुलासा
सत्य निकेतन: इस वजह से ढही बिल्डिंग? पूछताछ में आरोपी का खुलासा
'मुझे पहले ही पता था', 133 पर ऑल आउट होने के बाद पाकिस्तान टीम पर भड़के वसीम अकरम
'मुझे पहले ही पता था', 133 पर ऑल आउट होने के बाद पाकिस्तान टीम पर भड़के वसीम अकरम
'हनुमान अंश' के लिए पहली च्वॉइस नहीं थे शोभिनव सत्या, बताया कैसे बने नीम करौली बाबा
'हनुमान अंश' के लिए पहली च्वॉइस नहीं थे शोभिनव सत्या, बताया कैसे बने नीम करौली बाबा
CM विजय ने बनाया नया गठबंधन, कांग्रेस का ऐलान, दक्षिण की राजनीति में भूचाल?
CM विजय ने बनाया नया गठबंधन, कांग्रेस का ऐलान, दक्षिण की राजनीति में भूचाल?
इनका इतिहास दलितों का अपमान..., BJP अध्यक्ष का राहुल-खरगे पर हमला
इनका इतिहास दलितों का अपमान..., BJP अध्यक्ष का राहुल-खरगे पर हमला
अक्षत मामले में CJI की फटकार के बाद पुलिस ने जारी किया बयान, CJP के दावों को बताया गलत
अक्षत मामले में CJI की फटकार के बाद पुलिस ने जारी किया बयान, CJP के दावों को बताया गलत
किसानों को मिलेगा उन्नत आलू बीज, जानें बुकिंग का तरीका
किसानों को मिलेगा उन्नत आलू बीज, जानें बुकिंग का तरीका
Embed widget