एक्सप्लोरर

Upcoming Hero Bike: जानिए हीरो की आने वाली प्रीमियम बाइक की डिटेल, हार्ले डेविडसन 440एक्स पर होगी आधारित 

Upcoming Hero Bike Rival: हार्ले 440 का मुकाबला KTM 390 ड्यूक से होगा, जिसमें एक 373.27cc BS6 इंजन दिया गया है, जो 42.9 bhp की पावर और 37 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है.

Hero Motocorp: हीरो मोटोकॉर्प की भारतीय बाजार के लिए कुछ बड़े प्रीमियम लॉन्च की तैयारी कर रही है. प्रीमियम मोटरसाइकिल सेगमेंट प्रवेश करने के लिए भारतीय दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी अगले 3-4 सालों में चार नए मॉडल पेश करने वाली है. आने वाली हीरो प्रीमियम बाइक दो अलग-अलग सब सेगमेंट- कोर प्रीमियम और अपर प्रीमियम में आएंगी. फिलहाल कंपनी के तीन प्लेटफार्मों पर काम करने की सूचना है. जिसमें नई करिज्मा एक्सएमआर के लिए एक 210cc लिक्विड-कूल्ड इंजन, एक 420cc लिक्विड-कूल्ड इंजन और हार्ले-डेविडसन X440 को पावर देने वाला एक 440cc ऑयल-कूल्ड इंजन शामिल है. 

आएगी नई 440cc बाइक

एक ऑनलाइन मीडिया प्रकाशन से बात करते हुए, हीरो मोटोकॉर्प के अध्यक्ष पवन मुंजाल ने कहा कि हार्ले-डेविडसन प्रीमियम मोटरसाइकिल क्षेत्र में कंपनी के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा. उन्होंने कहा कि, यदि उनके ज्वाइंट वेंचर के पहले मॉडल हार्ले-डेविडसन X440 को ग्राहकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिलता है तो, कंपनी इस साझेदारी को ग्लोबल मार्केट तक बढ़ाएगी. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि 2024 की शुरुआत में हीरो मोटोकॉर्प हार्ले-डेविडसन X440 के समान प्लेटफॉर्म पर आधारित एक नई प्रीमियम बाइक को भी लॉन्च की जाएगी. 

हीरो एक्सट्रीम 440

कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार हीरो की आने वाली प्रीमियम बाइक का नाम एक्सट्रीम 440R हो सकता है. इसका पावरट्रेन हार्ले-डेविडसन X440 के समान हो सकता है, जिसमें एक 440cc सिंगल-सिलेंडर, 2-वाल्व, ऑयल-कूल्ड इंजन दिया जाएगा. यह इंजन 27bhp की पावर और 38Nm टॉर्क जेनरेट कर सकता है. इस इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है. नई एक्सट्रीम 440R के अधिकतर डिजाइन एलिमेंट्स और फीचर्स, हार्ले-डेविडसन X440 के समान होने की उम्मीद है. 

हीरो मोटोकॉर्प का अगला लॉन्च 

हीरो मोटोकॉर्प आने वाले महीनों में फुली-फेयर्ड करिज्मा एक्सएमआर 210 को लॉन्च करने की तैयारी में है. नई बाइक में एक शार्प फ्रंट एंड, लॉन्ग और लिफ्टेड हैंडलबार और एक स्मूथ टेल प्रोफाइल मिलेगा. इस बाइक में 210cc सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलेगा, जो 25bhp और 30Nm का टॉर्क जेनरेट कर सकता है.

किससे होगा मुकाबला 

हार्ले 440 का मुकाबला KTM 390 ड्यूक से होगा, जिसमें एक 373.27cc BS6 इंजन दिया गया है, जो 42.9 bhp की पावर और 37 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है.

यह भी पढ़ें :- लॉन्च से पहले ही लीक हुई होंडा एलिवेट की वेरिएंट्स डिटेल्स, देखें कीमत और फीचर्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SUV के लिए है 15 लाख का बजट, किसमें मिलता है सबसे बड़ा Boot Space?
SUV के लिए है 15 लाख का बजट, किसमें मिलता है सबसे बड़ा Boot Space?
Sedan खरीदनी है? जानें होंडा City और Slavia में कौन है पैसा वसूल
Sedan खरीदनी है? जानें होंडा City और Slavia में कौन है पैसा वसूल
किन तरीकों से बढ़ा सकते हैं पेट्रोल कार का माइलेज? जानें डिटेल
किन तरीकों से बढ़ा सकते हैं पेट्रोल कार का माइलेज? जानें डिटेल
महंगी सर्विस से बचने के लिए शख्स ने खुद ठीक की EV बैटरी, वीडियो वायरल
महंगी सर्विस से बचने के लिए शख्स ने खुद ठीक की EV बैटरी, वीडियो वायरल

वीडियोज

कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार
2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण
Picnic बनी मुसीबत! नदी के बीच फंसे युवक-युवतियां

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
छतरपुर: महिला ने किया इनकार तो सनकी आशिक ने बच्चों को किया किडनैप, कुएं में मिले शव
छतरपुर: महिला ने किया इनकार तो सनकी आशिक ने बच्चों को किया किडनैप, कुएं में मिले शव
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
शुभमन गिल ने रचा इतिहास, तोड़ दिया विराट कोहली के सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड
शुभमन गिल ने रचा इतिहास, तोड़ दिया विराट कोहली के सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
Embed widget