एक्सप्लोरर

Harley Davidson X440 Price Hike: हीरो मोटोकॉर्प ने बढ़ा दिए हार्ले-डेविडसन एक्स440 के दाम, यहां जानें क्या होगी नई कीमत?

Harley Davidson X440 का मुकाबला, घरेलू बाजार में हाल ही में लॉन्च हुई इसी सेगमेंट की बाइक ट्रायम्फ स्पीड 400 और पहले से दिलों पर राज कर रही रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 जैसी बाइक्स के साथ होगा.

Hero MotoCorp: हीरो मोटोकॉर्प ने अपनी हालिया लॉन्च स्पोर्ट बाइक, हार्ले डेविडसन एक्स440 की कीमत में बढ़ोतरी कर दी है. अब इस बाइक को 2,39,500 रुपए एक्स-शोरूम की कीमत पर ख़रीदा जा सकेगा. कंपनी ने अपनी इस बाइक के सभी वेरिएंट्स पर 10,500 रुपए की बढ़ोतरी की है. हालांकि इस बाइक को 3 अगस्त यानि कल तक इसकी इंट्रोडक्ट्री कीमत 2,29,000 पर ही बुक किया जा सकेगा. जिसे ग्राहक 5,000 रुपए के टोकन अमाउंट के साथ बुक कर सकते हैं. कंपनी अपनी इस बाइक को तीन वेरिएंट में ऑफर कर रही है, जोकि डेनिम, विविद और एस हैं. इस बाइक का मुकाबला रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 और ट्रायम्फ स्पीड 400 के साथ है. 

अक्टूबर में शुरू होगी डिलीवरी 

हीरो मोटोकॉर्प ने इस बात की भी घोषणा की है, कि कंपनी इस बाइक के लिए अपनी प्रोडक्शन क्षमता बढ़ाने पर भी विचार कर रहे हैं. इस बाइक का प्रोडक्शन सितंबर में स्टार्ट कर देगी, जो कंपनी के नीमराना, राजस्थान स्थिति फैक्ट्री में किया जायेगा और डिलीवरी अक्टूबर में शुरू कर दी जाएगी. जोकि बुकिंग के आधार पर होगी. 

हार्ले डेविडसन एक्स440 इंजन 

इस बाइक में 440 cc एयर कूल्ड सिंगल सिलिंडर इंजन दिया गया है, जो इसे 6000 rpm पर 27 bhp की पावर और 400 rpm पर 38 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है. इसे 6 स्पीड ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है. 

हार्ले डेविडसन एक्स440 फीचर्स 

इस बाइक को ऑल एलईडी सेटअप के साथ पेश किया गया है, साथ में मोबाइल के लिए एक यूएसबी चार्जर पोर्ट, 3.5 इंच का टीएफटी जिसमें स्पीडोमीटर, टेकमीटर, ट्रिप मीटर, सर्विस इंडिकेटर और साइड स्टैंड अलर्ट जैसे फीचर्स मौजूद हैं. इसके अलावा इसमें एप्लिकेशन सपोर्ट के साथ ब्लूथ केनेक्टिविटी भी मिलती है. 

इनसे होगी टक्कर 

घरेलू टू व्हीलर सेगमेंट में इस बाइक का मुकाबला हाल ही में लॉन्च हुई स्पोर्ट्स बाइक ट्रायम्फ स्पीड400 और रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 के साथ होगा. 

इनसे होगा मुकाबला 

हीरो मोटोकॉर्प और हार्ले डेविडसन दोनों की साझेदारी के साथ पेश की गयी प्रीमियम स्पोर्ट बाइक का मुकाबला, घरेलू बाजार में हाल ही में लॉन्च हुई इसी सेगमेंट की बाइक ट्रायम्फ स्पीड 400 और पहले से दिलों पर राज कर रही रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 जैसी बाइक्स के साथ होगा.    

यह भी पढ़ें- Upcoming BMW Bike: जल्द लॉन्च होगी 2024 बीएमडब्ल्यू G 310 R और G 310 RR बाइक, जानिए क्या मिलेगा अपडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कार का धुआं बता रहा है खतरे का संकेत? ऐसे पहचानें गड़बड़ी
कार का धुआं बता रहा है खतरे का संकेत? ऐसे पहचानें गड़बड़ी
Lamborghini की नई सुपरकार तैयार, 2.4 सेकंड में पकड़ेगी 100 की रफ्तार
Lamborghini की नई सुपरकार तैयार, 2.4 सेकंड में पकड़ेगी 100 की रफ्तार
ओवरस्पीडिंग में कटा हजारों रुपये का चालान, ऐसे करें सस्ते में निपटारा
ओवरस्पीडिंग में कटा हजारों रुपये का चालान, ऐसे करें सस्ते में निपटारा
E10 Petrol News: पुरानी बाइक-स्कूटर के लिए E10 क्यों जरूरी? CEA ने बताई वजह
पुरानी बाइक-स्कूटर के लिए E10 क्यों जरूरी? CEA ने बताई वजह

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget