एक्सप्लोरर

Hero Maestro Xoom: 30 जनवरी को लॉन्च होगा हीरो मेस्ट्रो जूम स्कूटर, मिलेंगे ये अपडेट्स

इस स्कूटर का मुकाबला होंडा एक्टिवा 6जी से हो सकता है, जिसमें 109.51cc का इंजन मिलता है और इसकी एक्स शोरूम कीमत 74,175 रुपये से शुरू होती है.

Hero New Scooter Launch: टू-व्हीलर निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प इसी महीने 30 जनवरी 2023 को देश में अपना एक नया 110cc स्कूटर लॉन्च करने जा रही है. इसका नाम Maestro Xoom रखा गया है. कंपनी से जारी इस इस स्कूटर के टीजर से पता चलता है कि इसमें ड्यूल-टोन फ्रंट एप्रन, एक्स इंसिग्निया के साथ एलईडी हेडलैंप और हैंडलबार इंटीग्रेटेड टर्न इंडिकेटर्स मिलेगा. इस स्कूटर में स्पेशल डिजाइंड एलईडी टेललैंप दिया गया है. इस स्कूटर में कुछ प्रमुख फीचर्स के तौर पर इसमें USB फोन चार्जर, ट्रिप मीटर और स्टॉप/स्टार्ट फंक्शन, XTec कनेक्टेड फीचर्स,  एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, नोटिफिकेशन टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और ओडोमीटर दिया गया है. 

कैसा है इंजन?

नए Hero Maestro Xoom के इंजन सेटअप की बात करें तो इसमें 110.9cc का एक इंजन मिलेगा, जो 8bhp की पॉवर और  8.7Nm का मैक्सिमम टॉर्क जेनरेट करता है. साथ ही इसमें i3S तकनीक के साथ हैंडलबार पर एक डेडिकेटेड स्विच बटन, CVT ट्रांसमिशन, सस्पेंशन ड्यूटी करने के लिए टेलिस्कोपिक फोर्क अपफ्रंट और रियर में मोनो शॉक एब्जॉर्बर के साथ फ्रंट और रियर में ड्रम ब्रेक दिया गया है. 

क्या होगी खासियत?

इस नए हीरो 110cc स्कूटर को LX, VX और ZX जैसे तीन वेरिएंट्स में लॉन्च किया जाएगा. इसके टॉप मॉडल ZX ट्रिम में कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम के साथ फ्रंट एक्सल पर डिस्क ब्रेक दिया जा सकता है. Maestro Xoom की लंबाई 1881mm, चौड़ाई 731mm और ऊंचाई 1117mm हो सकती है और इसका व्हीलबेस 1300mm होगा, साथ ही इसमें 12 इंच के फ्रंट और रियर व्हील्स दिए जाएंगे. 

किससे होगी मुकाबला?

हीरो मोटोकॉर्प अपनी नई मेस्ट्रो जूम को लाइनअप में मेस्ट्रो एज के ऊपर रखेगी. मेस्ट्रो एज ड्रम और डिस्क जैसे दो वेरिएंट में आता है, जो क्रमशः 66,820 रुपये और 73,498 रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर उपलब्ध है. इस स्कूटर का मुकाबला होंडा एक्टिवा 6जी से हो सकता है, जिसमें 109.51cc का इंजन मिलता है और इसकी एक्स शोरूम कीमत 74,175 रुपये से शुरू होती है.

यह भी पढ़ें :- मार्च 2023 तक लॉन्च हो सकती है होंडा सिटी फेसलिफ्ट, जानें क्या होंगे बदलाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tata Motors का बड़ा धमाका, पर गाड़ियों पर 3.35 लाख तक की छूट
Tata Motors का बड़ा धमाका, पर गाड़ियों पर 3.35 लाख तक की छूट
दिल्ली की सभी लोक अदालतों में नहीं निपटेगा चालान, कैसे जानें सही कोर्ट?
दिल्ली की सभी लोक अदालतों में नहीं निपटेगा चालान, कैसे जानें सही कोर्ट?
हाईवे पर काम न आए इमरजेंसी नंबर तो कहां करें शिकायत, तुरंत मिलेगी राहत
हाईवे पर काम न आए इमरजेंसी नंबर तो कहां करें शिकायत, तुरंत मिलेगी राहत
Hyundai और Honda का धमाका, जल्द आ रही 500km रेंज वाली 2 सस्ती EV
Hyundai और Honda का धमाका, जल्द आ रही 500km रेंज वाली 2 सस्ती EV

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास और आशुतोष रांका को झटका, मजिस्ट्रेट ने सुनाया फैसला
सौरव दास और आशुतोष रांका को झटका, मजिस्ट्रेट ने सुनाया फैसला
'मेरा गेम ऑवर...', यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बयान
'मेरा गेम ऑवर...', यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बयान
फ्रांस में दंगों और लूटपाट से प्रभावित इलाकों में लगेगा आंशिक कर्फ्यू, PM लेकोर्नू का आदेश
फ्रांस में दंगों और लूटपाट से प्रभावित इलाकों में लगेगा आंशिक कर्फ्यू, PM लेकोर्नू का आदेश
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget