एक्सप्लोरर

Hero Karizma XMR 250 vs 210: नए अवतार में वापस आ रही हीरो करिज्मा XMR 250, जानें क्या होगा नया?

Hero Karizma XMR 250 vs 210: हीरो करिज्मा XMR 250 में XMR 210 की तुलना में नया और बेहतर डिजाइन देखने को मिलेगा. आइए आपको लॉन्च होने वाली नई बाइक के फीचर्स और संभावित कीमत के बारे में बताते हैं.

Hero Karizma XMR 250 vs 210: हीरो मोटोकॉर्प अब भारतीय मोटरसाइकिल बाजार में अपनी स्पोर्ट्स कैटेगरी को फिर से मजबूत करने की तैयारी में है. पहले करिज्मा XMR 210 के साथ कंपनी ने वापसी की और अब EICMA 2024 में प्रदर्शित करिज्मा XMR 250 से उम्मीदें और भी बढ़ गई हैं.

XMR 250 को देखकर साफ हो गया है कि ये बाइक न सिर्फ XMR 210 का पावरफुल अपग्रेड है, बल्कि डिजाइन, परफॉर्मेंस और ट्रैक-कैपेबिलिटी के मामले में भी काफी आगे है. तो आइए इन दोनों बाइक्स में हुए बदलाव, फीचर्स और आखिर किसे चुनना ज्यादा बेहतर रहेगा जानते हैं.

पलक झपकते ही पकड़ेगी 60 किमी की रफ्तार

XMR 210 में 210cc सिंगल सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन है, जो लगभग 25.5bhp और 20.4Nm का टॉर्क देता है. वहीं, नई XMR 250 को 250cc इंजन के साथ पेश किया जाएगा, जो 30bhp और 25Nm टॉर्क जनरेट करता है. इसी के साथ इसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स मिलेगा, जो कि Hero की नई Xtreme 250R में भी देखा गया है. इसका मतलब यह है कि करिज्मा XMR 250 की पावर डिलीवरी और टॉप स्पीड दोनों ही XMR 210 से बेहतर होंगी. हीरो ने दावा किया है कि XMR 250 मात्र 3.25 सेकंड में 0-60 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है.

डिजाइन और एयरोडायनामिक्स

XMR 210 पहले से ही एक स्पोर्टी फुल-फेयर्ड डिजाइन के साथ आती थी, लेकिन XMR 250 का स्टाइल और भी ज्यादा एग्रेसिव और रेस-इंस्पायर्ड है. स्प्लिट LED हेडलैंप्स, शार्प विंगलेट्स और बेहतर फेयरिंग डिजाइन इसे एक सुपरबाइक जैसी झलक देत है. XMR 250 में राइडिंग पोजिशन थोड़ी स्पोर्टियर हो सकती है, जबकि 210 में इसे रोड-कम-रेसिंग के रूप में बैलेंस्ड किया गया था. इसके अलावा, लैप टाइमर जैसे फीचर्स से पता चलता है कि XMR 250 को ट्रैक परफॉर्मेंस को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है.

बता दें कि XMR 250 में न सिर्फ ज्यादा पावर है, बल्कि स्टाइल और परफॉर्मेंस में भी यह XMR 210 से काफी आगे है। LED स्प्लिट हेडलैम्प्स, विंगलेट्स, लैप टाइमर और बेहतर 0-60 km/h पिकअप इसे ज्यादा एडवांस्ड बनाते हैं.

XMR 250 की क्या होगी कीमत ?

जहां XMR 210 की कीमत लगभग 1.79 लाख रुपये से शुरू होती है, वहीं XMR 250 के लिए 2 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत अनुमानित है. XMR 250 के लॉन्च को लेकर फिलहाल कोई ऑफिशियल डेट नहीं है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि इसे मई 2025 के अंत या जून की शुरुआत में बाजार में उतारा जाएगा.

यह भी पढ़ें:- बिक्री के मामले में Hyundai Creta का कोई तोड़ नहीं! भारत की मोस्ट-सेलिंग SUV बनी क्रेटा 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Volkswagen की 28.6 लाख Cars Recall, जानें वजह
Volkswagen की 28.6 लाख Cars Recall, जानें वजह
CNG या EV, कौन है ज्यादा Green? TERI की स्टडी में खुलासा
CNG या EV, कौन है ज्यादा Green? TERI की स्टडी में खुलासा
फैमिली स्कूटर कैसे बदल रहे EV मार्केट की चाल, क्यों है इसमें फायदा?
फैमिली स्कूटर कैसे बदल रहे EV मार्केट की चाल, क्यों है इसमें फायदा?
Honda Elevate Facelift, लॉन्च से पहले जानें क्या-क्या बदलेगा?
Honda Elevate Facelift, लॉन्च से पहले जानें क्या-क्या बदलेगा?

वीडियोज

YRKKH: कबीर-मायरा का बड़ा कदम! घर से भागकर आए मुंबई, तलाश में दर-दर भटके अभिरा-अरमान
Bollywood News: अक्टूबर में फिल्मों का महा क्लैश, स्टार पावर से बॉक्स ऑफिस गरम (01.10.26)
पति के टुकड़े-टुकड़े...अब रोएगी मुस्कान!
चाकूबाजी या हाइजैक, फ्लाइट में क्या हुआ?
Diwali 2026 से पहले महंगाई का झटका! AC-TV से लेकर खाने-पीने की चीजें होंगी महंगी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वन नेशन, वन इलेक्शन’ पर बड़ा अपडेट, CJI ऑफिस ने खारिज की SC से बैठक की खबर
वन नेशन, वन इलेक्शन’ पर बड़ा अपडेट, CJI ऑफिस ने खारिज की SC से बैठक की खबर
अनंत सिंह JDU से OUT होंगे? पार्टी का आया बड़ा बयान, 'कुछ लोग…'
अनंत सिंह JDU से OUT होंगे? पार्टी का आया बड़ा बयान, 'कुछ लोग…'
बदल जाएगा टेस्ट मैच की गेंद का रंग! ICC ने बनाया बड़ा प्लान
बदल जाएगा टेस्ट मैच की गेंद का रंग! ICC ने बनाया बड़ा प्लान
'बॉक्स ऑफिस पर रूल करेगी', 'दृश्यम 3' का आया फर्स्ट रिव्यू, जानें कैसी है अजय देवगन की फिल्म
'बॉक्स ऑफिस पर रूल करेगी', 'दृश्यम 3' का आया फर्स्ट रिव्यू, जानें कैसी है अजय देवगन की फिल्म
Explained: दो जहरीले इंजेक्शन के बावजूद क्रिस्टा पाइक की मौत क्यों नहीं हुई? 207 साल में पहला केस
दो जहरीले इंजेक्शन के बावजूद क्रिस्टा पाइक की मौत क्यों नहीं हुई? 207 साल में पहला केस
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, 'जंतर-मंतर पर बैठेंगे और...'
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, 'जंतर-मंतर पर बैठेंगे और...'
UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता
UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता
गांधीजी के आश्रम में खाने से सामान रखने तक के नियम, क्यों जरूरी थे 11 व्रत?
गांधीजी के आश्रम में 11 व्रत क्यों जरूरी थे? खाने से सामान रखने तक के थे नियम
Embed widget