एक्सप्लोरर

बिक्री के मामले में हीरो बाइक रही नंबर वन, दूसरे स्थान पर आया ये मॉडल

Hero MotoCorp: हीरो मोटोकॉर्प ने अपनी सालाना बिक्री की रिपोर्ट जारी की है. हीरो का स्प्लेन्डर मॉडल सबसे ज्यादा बिकने वाले मॉडल में शामिल है, दूसरे नंबर पर एचएफ डीलक्स का नाम है.

Hero MotoCorp: हीरो कंपनी की बाइक की डिमांड सालों से लोगों के बीच बनी हुई है. हीरो मोटोकॉर्प ने हाल ही में अपनी बाइक्स की बिक्री रिपोर्ट शेयर की है, जिसमें पिछले साल के मुकाबले करीब 17 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई है. हीरो बाइक का सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल स्पेलेन्डर बना है.

पिछले साल से इतना ज्यादा इजाफा

हीरो बाइक की बिक्री की जानकारी पिछले साल 2023 और इस साल 2024 के जनवरी महीने में बिकी बाइक की संख्या से ली जा सकती है. पिछले साल 2023 में जनवरी में 3,49,426 यूनिट हीरो कंपनी की बाइक बिकीं. वहीं, इस साल 2024 में ये संख्या बढ़कर 4,17,534 यूनिट हो गई. पिछले साल के मुकाबले इस साल जनवरी में 19.49 प्रतिशत की बिक्री बढ़ी है.

हीरो एचएक डीलक्स (Hero HF Deluxe)

हीरो एचएक डीलक्स की सालाना बिक्री में भारी उछाल देखा जा सकता है. पिछले साल जनवरी, 2023 में हीरो एचएक डीलक्स की 47,480 यूनिट की बिक्री हुई. वहीं, साल 2024 के जनवरी महीने में 78,767 यूनिट बाइक की बिक्री हुई है. हीरो एचएफ डीलक्स बाइक की बिक्री में 64.56 प्रतिशत की बढ़त देखी जा सकती है. हीरो के मॉडल्स की बिक्री में एचएफ डीलक्स दूसरे पायदान पर रहा.

हीरो ग्लैमर और हीरो प्लेजर भी खूब बिकीं

हीरो ग्लैमर की बिक्री में भी इजाफा हुआ है. पिछले साल के मुकाबले हीरो की बाइक के इस मॉडल की बिक्री में 58.65 प्रतिशत की बढ़त हुई है. जनवरी 2023 में इस मॉडल की 9,766 यूनिट बिकीं. वहीं, इस साल जनवरी 2024 में 15,494 हीरो ग्लैमर बिकी हैं. हीरो प्लेजर की बिक्री में भी सालाना 45.51 प्रतिशत की बढ़त हुई है.

हीरो के सभी मॉडल का छाया क्रेज

हीरो डेस्टिनी की बिक्री में जनवरी 2023 के मुकाबले जनवरी 2024 में 31.74 प्रतिशत की बढ़त देखी गई है. वहीं, डेस्टिनी स्कूटर ने जनवरी 2024 में बजाज चेतक को पीछे कर दिया और टॉप टू व्हीलर की लिस्ट में 10 वें स्थान से 9वें स्थान पर आ गया है. हीरो एक्सट्रीम की बिक्री में सालाना 242.67 प्रतिशत हुई है. वहीं, हीरो के एक्सप्लस मॉडल की बिक्री में 4.74 प्रतिशत की गिरावट आई है.

ये भी पढ़ें:

Mahindra Thar EV: भारतीय बाज़ार में होगी इलेक्ट्रिक थार की धमाकेदार एंट्री, मिलेगी 400 km से ज्यादा की रेंज!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

612 HP की ताकत और 100KM EV Range, Mercedes ने भारत में लॉन्च की धांसू Plug-in Hybrid
612 HP की ताकत और 100KM EV Range, Mercedes ने भारत में लॉन्च की धांसू Plug-in Hybrid
Best Selling Car in India 2026 : जून और जुलाई में इस भारतीय कार ने किया बाजार पर राज, ताबड़तोड़ हुई है बिक्री- यहां जानें नाम
जून और जुलाई में इस भारतीय कार ने किया बाजार पर राज, ताबड़तोड़ हुई है बिक्री- यहां जानें नाम
Crude Oil की बढ़ती कीमतों ने बढ़ाई टेंशन, अब Flex Fuel Cars पर क्यों टिकीं उम्मीदें?
Crude Oil की बढ़ती कीमतों ने बढ़ाई टेंशन, अब Flex Fuel Cars पर क्यों टिकीं उम्मीदें?
Tata Nexon EV की बढ़ी टेंशन, Kia ने उतारी 526KM रेंज वाली नई Electric SUV
Tata Nexon EV की बढ़ी टेंशन, Kia ने उतारी 526KM रेंज वाली नई Electric SUV

वीडियोज

Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: वांगचुक के अनशन तोड़ने पर CJP का फूटा गुस्सा?
Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'छात्रों पर डंडा नहीं, जवाब चाहिए', सोनिया गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, कहा- 'संकट में सिस्टम'
'छात्रों पर डंडा नहीं, जवाब चाहिए', सोनिया गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, कहा- 'संकट में सिस्टम'
सोनम वांगचुक के अनशन खत्म करने पर CM रेखा गुप्ता की प्रतिक्रिया, कही दी ये बड़ी बात!
सोनम वांगचुक के अनशन खत्म करने पर CM रेखा गुप्ता की प्रतिक्रिया, कही दी ये बड़ी बात!
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
Jana Nayagan OTT Release: थलपति विजय की 'जना नायकन' ओटीटी पर कब और कहां स्ट्रीम होगी? यहां हैं सारी डिटेल्स
थलपति विजय की 'जना नायकन' ओटीटी पर कब और कहां स्ट्रीम होगी? यहां हैं सारी डिटेल्स
Explained: क्या सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने से CJP आंदोलन कमजोर होगा? एक्सपर्ट्स ने बताए ये तीन बड़े सिनेरियो
क्या वांगचुक के अनशन तोड़ने से CJP आंदोलन कमजोर होगा? एक्सपर्ट्स ने बताए ये 3 बड़े सिनेरियो
सोनम वांगचुक ने किन शर्तों पर तोड़ा अनशन? वीडियो जारी कर बताया, बोले- '26 दिन बाद खाने का स्वाद अच्छा लगता है'
सोनम वांगचुक ने किन शर्तों पर तोड़ा अनशन? वीडियो जारी कर बताया, बोले- '26 दिन बाद खाने का स्वाद अच्छा लगता है'
Male Infertility: क्या पुरुषों में बढ़ रही इनफर्टिलिटी बनी IVF बूम की वजह, जानिए क्या कहते हैं आंकड़े?
क्या पुरुषों में बढ़ रही इनफर्टिलिटी बनी IVF बूम की वजह, जानिए क्या कहते हैं आंकड़े?
Embed widget