एक्सप्लोरर

Maruti Suzuki Ciaz vs New Honda City: 'मारुति सुजुकी सियाज या नई होंडा सिटी', कौन सी सेडान कार है बेहतर? देखें कंपेरिजन

दोनों में ही डुअल-टोन डैशबोर्ड, प्रीमियम फैब्रिक अपहोल्स्ट्री, स्टार्ट/स्टॉप बटन, की-लेस एंट्री, रियर एसी वेंट्स के साथ ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल (ACC), क्रूज़ कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं.

Car Comparison: अगर आप एक सेडान कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो हम आपके लिए दो कारों की तुलना करने जा रहे हैं. जिनमें से एक मारुति सुजुकी की सियाज है. जिसे कंपनी ने कुछ समय पहले ही अपडेट किया है और दूसरी सेडान सेगमेंट की पॉपुलर कार होंडा सिटी है. ये दोनों कारें एक दूसरे से मुकाबला करती है.

साइज

दोनों सेडान कारों के साइज की बात कारें तो, होंडा सिटी ई:एचईवी हाइब्रिड कार की लंबाई 4549मिमी चौड़ाई 1748मिमी और ऊंचाई 1489मिमी है.

वहीं मारुति की सियाज हाइब्रिड होंडा सिटी से साइज में थोड़ी छोटी है. इसकी लंबाई 4490मिमी चौड़ाई 1730 मिमी और ऊंचाई 1485 मिमी है.

होंडा सिटी का व्हीलबेस 2600 मिमी है, जो मारुति सियाज के 2650 व्हीलबेस से मामूली सा कम है.

डिजायन

मारुति सियाज सेडान कार के फ्रंट में शानदार क्रोम ग्रिल दिया गया है. जो इसके लुक को आकर्षक दिखने का काम करता है. इसमें दिए गए अलॉय व्हील्स इसके साइड प्रोफाइल को शानदार लुक देने का काम करते हैं. इसके अलावा इसमें एलईडी हेडलाइट्स, डीआरएल, प्रोजेक्टर हेडलाइट्स और एलईडी फॉग लाइट्स जैसे लाइटिंग फीचर मिलते है.

वहीं नई होंडा सिटी सेडान में स्लोपिंग छत, ब्लैक-आउट ग्रिल, बूट लिड पर ई:एचईवी बैजिंग, डीआरएल, एलईडी हेडलैम्प दिए गए हैं. इसके अलावा कार के साइड में ब्लैक-आउट बी-पिलर्स और मल्टी-स्पोक अलॉय व्हील्स भी दिए जाते हैं.

इंजन

मारुति सुजुकी अपनी सियाज में 1,462cc बीएस6 1.5 L K15-स्मार्ट हाइब्रिड पेट्रोल इंजन देती है, जो 105PS की पावर और 138Nm का टॉर्क देता है.

वहीं होंडा ने अपनी नई होंडा सिटी 1.5-L पेट्रोल-हाइब्रिड इंजन के साथ लॉन्च किया है, जो 125hp की अधिकतम पावर और 253Nm का पीक टॉर्क देता है. जिसके साथ 5-स्पीड MT, CVT या E-CVT गियरबॉक्स जोड़ा गया है.

ईवी की तरह हो सकती है होंडा सिटी

मारुति ने अपनी सियाज के इंजन के साथ एक छोटे से स्टार्टर मोटर से लैस किया है, जो इस कार के माइलेज को बेहतर बनाने का काम करती है. वहीं होंडा ने अपनी होंडा सिटी ई:एचईवी हाइब्रिड कार में दो इलेक्ट्रिक मोटर दी हैं, जिससे ये सेडान कार को फुल ईवी मोड में भी चलाया जा सकता है.

केबिन फीचर्स

मारुति सियाज और होंडा सिटी दोनों में ही बड़ा और आरामदायक 5-सीटर केबिन मिलता है. इसके साथ इसमें डुअल-टोन डैशबोर्ड, प्रीमियम फैब्रिक अपहोल्स्ट्री, स्टार्ट/स्टॉप बटन, की-लेस एंट्री, रियर एसी वेंट्स के साथ ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल (ACC), क्रूज़ कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं.

वहीं होंडा सिटी में नई एडीएएस टेक्नोलॉजी को जोड़ा गया है. इसके साथ-साथ कनेक्टिविटी के लिए एंड्रॉयड ऑटो और ऐपल कारप्ले सपोर्टेड इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है.

कीमत

मारुति सुजुकी सियाज के बेस सिग्मा मॉडल की कीमत 9.19 लाख रुपये से लेकर इसके रेंज-टॉपिंग अल्फा डुअल-टोन AT मॉडल 12.34 लाख रुपये तक है.

होंडा सिटी के i-VTEC मॉडल को 11.49 लाख रुपये की कीमत में और इसके e-HEV मॉडल को 18.89 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) में लॉन्च किया गया है.

मारुति की सियाज कीमत के मामले में सस्ती है, लेकिन टेक्नोलॉजी में होंडा सिटी काफी आगे है.

यह भी पढ़ें- फरवरी 2023 में हुंडई की सेल में हुई 7 प्रतिशत की बढ़त, क्रेटा ने अकेले ही काट दिया गदर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जासूसी करती हैं BYD की गाड़ियां? अमेरिका ने बैन कीं चीन की ये कारें
जासूसी करती हैं BYD की गाड़ियां? अमेरिका ने बैन कीं चीन की ये कारें
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
दीवाली पर हर साल कितनी होती है गाड़ियों की सेल, किस सेगमेंट की सबसे ज्यादा
दीवाली पर हर साल कितनी होती है गाड़ियों की सेल, किस सेगमेंट की सबसे ज्यादा
31 इंच की TV और मसाज सीटें, रणवीर की BMW है लग्जरी का बाप
31 इंच की TV और मसाज सीटें, रणवीर की BMW है लग्जरी का बाप

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget