एक्सप्लोरर

Harley Davidson की एंट्री लेवल बाइक इस साल जून में हो सकती है लॉन्च, जानें क्या कहती हैं रिपोर्ट्स

कंपनी इस समय छोटे इंजन के साथ नई सीरिज पर काम कर रही है. माना जा रहा है कि 338cc इंजन वाली इस बाइक को कंपनी सबसे पहले चीन के बाजारों में लॉन्च कर सकती है.

नई दिल्ली: एंट्री लेवल सेगमेंट में अब अमेरिकी मोटरसाइकिल निर्माता कंपनी Harley-Davidson भी दस्तक देने जा रही है. सोर्स के मुताबिक कंपनी इस साल जून में अपनी 338cc बाइक को बाजार में उतार सकती है. आपको बता दें कि साल 2019 की शुरुआत में Harley-Davidson  में चीनी झेजियांग कियानजियांग मोटरसाइकिल के साथ साझेदारी की थी.

मीडिया रिपोर्ट्स और अफवाहों की मानें तो हार्ले-डेविडसन की नई बाइक में 338 cc इंजन का पैरेलेल-ट्विन इंजन मिल सकता है. यही इंजन Benelli 302S में भी मौजूद है. Benelli 302 में मिलने वाला 300 cc, पैरेलेल ट्विन इंजन 11,500 rpm पर 38 bhp की पावर और 10,000 rpm पर 29.5 Nm का टॉर्क जनरेट करता है.

लेकिन छोटे इंजन के साथ हार्डे-डेविडसन नई बाइक को भारत में लॉन्च करेगी या नहीं इस बारे में अभी तक कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई है. जबकि कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी इस बाइक को भारत में अगले साल मार्च के आस-पास लॉन्च कर सकती है.

ग्राहकों के लिए कंपनी इस समय छोटे इंजन के साथ नई सीरिज पर काम कर रही है. माना जा रहा है कि 338cc इंजन वाली इस बाइक को कंपनी सबसे पहले चीन के बाजारों में लॉन्च कर सकती है. उसके बाद नए बाजारों पर अपनी पकड़ को मजबूत करने के लिए अन्य दक्षिण पूर्व एशियाई बाजारों में भी इसे उतार सकती है.

इस समय भारत में रॉयल एनफील्ड, Benelli और जावा की बाइक्स ग्राहकों को काफी पसंद आ रही हैं. कम कीमत और छोटे दमदार इंजन की वजह से इन कंपनियों के मॉडल यूथ को खास लुभा रहे हैं. वैसे Jawa और Jawa Forty Two मॉडल्स की डिमांड काफी ज्यादा है.

जबकि हाल ही में Royal Enfield ने अपनी लोकप्रिय बाइक Classic 350 को BS6  इंजन के साथ अपग्रेड करके भारत में लॉन्च कर दिया है. इस बाइक की शुरुआती कीमत 1.65 लाख रुपये (एक्स शोरूम) है. नई Classic 350 में ड्यूल चैनल ABS के साथ और यह ड्यूल चैनल ABS, BS4 मॉडल से करीब 11 हजार रुपये महंगी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Fortuner-Scorpio का दौर खत्म? अब लोगों की पहली पसंद बन रहीं ये EVs
Fortuner-Scorpio का दौर खत्म? अब लोगों की पहली पसंद बन रहीं ये EVs
Turbo Engine, 6-स्पीड गियरबॉक्स और बड़ी टचस्क्रीन, नई Brezza में क्या होगा खास?
Turbo Engine, 6-स्पीड गियरबॉक्स और बड़ी टचस्क्रीन, नई Brezza में क्या होगा खास?
Creta और Seltos की बढ़ने वाली है टेंशन, Honda ला रही 3 नई शानदार कारें
Creta और Seltos की बढ़ने वाली है टेंशन, Honda ला रही 3 नई शानदार कारें
EV और CNG की जंग में कौन है असली बादशाह? जवाब सुनकर चौंक सकते हैं
EV और CNG की जंग में कौन है असली बादशाह? जवाब सुनकर चौंक सकते हैं

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case:'विग लगाता था... इसलिए मरना था?' सिया का चौंकाने वाला दावा!
Welcome to the Jungle Review: Akshay Kumar की मजेदार कॉमेडी, लॉजिक नहीं सिर्फ एंटरटेनमेंट
Raakh के Villain Akash Makhija ने सुनाई struggle, Death Threatsऔर success की अनसुनी कहानी
Sansani | Ketan Agrawal Murder Case:मर्डर से ठीक एक दिन पहले सिया और चेतन ने रची थी ये साजिश!
Ketan Murder Case: 350 फीट गहरी खाई...'क्राइम कुंडली' सामने आई! | Bharat ki Baat

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केतन को 350 फीट गड्ढे में धक्का चेतन दिया या सिया? CCTV और हुड्डी में उलझी मर्डर मिस्ट्री
केतन को 350 फीट गड्ढे में धक्का चेतन दिया या सिया? CCTV और हुड्डी में उलझी मर्डर मिस्ट्री
तेज प्रताप यादव के ड्राइवर की पत्नी थाने पहुंची, चोरी के मामले में अब आया नया विवाद
तेज प्रताप यादव के ड्राइवर की पत्नी थाने पहुंची, चोरी के मामले में अब आया नया विवाद
IND vs IRE 1st T20I: भारत की हार के 3 बड़े कारण, जानें क्यों और कैसे आयरलैंड के खिलाफ खत्म हुई बादशाहत
भारत की हार के 3 बड़े कारण, जानें क्यों और कैसे आयरलैंड के खिलाफ खत्म हुई बादशाहत
Welcome To The Jungle BO Collection: 'वेलकम टू द जंगल' का धमाका, पहले दिन 'राजा शिवाजी'-'पेद्दी' समेत तोड़े 10 फिल्मों के रिकॉर्ड्स
'वेलकम टू द जंगल' का धमाका, पहले दिन 'राजा शिवाजी'-'पेद्दी' समेत तोड़े 10 फिल्मों के रिकॉर्ड्स
इंडिगो की फ्लाइट में यात्री बनाए गए बंदी! घंटे भर से ज्यादा बिना AC के विमान में बैठाया, यात्रियों का घुटा दम
फ्लाइट में यात्री बने बंदी! घंटे भर से ज्यादा बिना AC के विमान में बैठाया, यात्रियों का घुटा दम
मुहर्रम का नाम बवालियों ने किया बदनाम, बिहार में चली गोली, यूपी से एमपी तक आयी डरावनी तस्वीरें
मुहर्रम का नाम बवालियों ने किया बदनाम, बिहार में चली गोली, यूपी से एमपी तक आयी डरावनी तस्वीरें
PoK विद्रोह: पाकिस्तान की फूड ब्लॉकेड नीति 14वें दिन भी जारी! कहुटा बॉर्डर पर सैकड़ों ट्रक खड़े, आम लोगों से भी जब्त हो रहा राशन
PoK विद्रोह: पाकिस्तान की फूड ब्लॉकेड नीति 14वें दिन भी जारी! कहुटा बॉर्डर पर खड़े सैकड़ों ट्रक
कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने धर्मेंद्र प्रधान को भेजा 'गिफ्ट', बोले - 'हैप्पी बर्थडे, प्लीज...'
CJP फाउंडर अभिजीत दीपके ने धर्मेंद्र प्रधान को भेजा 'गिफ्ट', बोले - 'हैप्पी बर्थडे, प्लीज...'
Embed widget