एक्सप्लोरर

GST कटौती के इंतजार में गाड़ियों की बिक्री पर लगा ब्रेक, Tata से लेकर Maruti तक का हाल बेहाल

GST Reforms 2025: अगस्त में कई नई कारें लॉन्च हुईं है, लेकिन ग्राहक GST में कमी की उम्मीद में खरीदारी से पीछे हट गए. इसका सीधा असर कारों की बिक्री पर पड़ा है. आइए विस्तार से जानते हैं.

अगस्त 2025 में देश की पैसेंजर गाड़ियों की बिक्री में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है. मारुति सुजुकी से लेकर टाटा मोटर्स और हुंडई तक सभी कंपनियां प्रभावित हुईं है. इसकी सबसे बड़ी वजह-सरकार की ओर से GST स्लैब में कटौती का ऐलान मानी जा रही है. दरअसल, प्रधानमंत्री मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर कहा था कि दिवाली से पहले नए GST स्लैब लागू होंगे. इस घोषणा ने ग्राहकों को इंतजार करने पर मजबूर कर दिया. लोग नई कार खरीदने के बजाय GST दरों के घटने का इंतजार कर रहे हैं ताकि उन्हें सस्ती कीमत पर गाड़ी मिले. इसी वजह से बिक्री लगातार चौथे महीने गिरावट में रही.

इंडस्ट्री के आंकड़े और गिरावट की तस्वीर

  • इंडस्ट्री रिपोर्ट बताती है कि अगस्त 2025 में पैसेंजर व्हीकल की बिक्री साल-दर-साल 7.3% कम होकर 3,30,000 यूनिट पर आ गई. पिछले साल इसी महीने 3,56,000 यूनिट बिकी थीं. ये आंकड़े बताते हैं कि बाजार दबाव में है और ग्राहक इंतजार की स्थिति में हैं.

मारुति सुजुकी और टाटा मोटर्स की बिक्री

  • देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी ने अगस्त में कुल 1,80,683 यूनिट बेचे. हालांकि कॉम्पैक्ट कारों (बलेनो, स्विफ्ट, डिजायर) की बिक्री बढ़ी, लेकिन SUV सेगमेंट 14% गिर गया. टाटा ने अगस्त 2025 में 43,315 यूनिट बेचीं, जो पिछले साल से 3% कम है. घरेलू बाजार में 7% की गिरावट रही. हालांकि एक्सपोर्ट में 573% का जबरदस्त उछाल देखने को मिला. वहीं, अगर हुंडई की बात करें तो बिक्री 4.23% घटकर 60,501 यूनिट रही. महिंद्रा की SUV बिक्री 9% गिरकर 39,399 यूनिट तक आ गई.

टू-व्हीलर कंपनियों की अलग तस्वीर

  • जहां चारपहिया गाड़ियों की बिक्री GST सुधार की अटकलों से प्रभावित हुई, वहीं टू-व्हीलर कंपनियों ने अच्छा प्रदर्शन किया. बजाज ऑटो की घरेलू बिक्री 12% घटी, लेकिन टीवीएस मोटर की बिक्री 28% बढ़कर 3,68,862 यूनिट पहुंच गई. रॉयल एनफील्ड ने 57% की मजबूत ग्रोथ दर्ज की, जबकि हीरो मोटोकॉर्प की बिक्री भी 8% बढ़ी. इससे साफ है कि GST सुधार का असर कारों पर ज्यादा पड़ा है, जबकि बाइक मार्केट मजबूत बना हुआ है.

बता दें कि फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) ने पहले ही चेतावनी दी थी कि GST सुधार में देरी त्योहारी बिक्री को नुकसान पहुंचा सकती है. अब यही स्थिति बनती दिख रही है. उम्मीद की जा रही है कि दिवाली से पहले GST दरें घटने के बाद कारों की कीमतें 7-8% तक कम होंगी. ऐसे में ग्राहक बड़ी संख्या में खरीदारी करने वापस आ सकते हैं. वहीं टू-व्हीलर कंपनियों को त्योहारी सीजन में और तेजी मिलने की संभावना है.

ये भी पढ़ें: डेढ़ महीने में इतनी यूनिट बुक हुईं Tesla की कारें, जानिए कीमत और डिलीवरी डिटेल्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

5 लाख रुपये के बजट में कार खरीदना है? ये 4 मॉडल आपका कन्फ्यूजन कर देंगे दूर
5 लाख रुपये के बजट में कार खरीदना है? ये 4 मॉडल आपका कन्फ्यूजन कर देंगे दूर
Tata-Mahindra की बढ़ी टेंशन, Hyundai ला रही है EV, Hybrid और SUVs की पूरी फौज
Tata-Mahindra की बढ़ी टेंशन, Hyundai ला रही है EV, Hybrid और SUVs की पूरी फौज
क्या भारत में फिर बदल रहा है Fuel का गेम? Diesel की जगह CNG को चुन रहे कार खरीदार
क्या भारत में फिर बदल रहा है Fuel का गेम? Diesel की जगह CNG को चुन रहे कार खरीदार
Luxury SUV खरीदने का डर हुआ खत्म? JLR ने चला ऐसा दांव, Resale Value की टेंशन होगी खत्म
Luxury SUV खरीदने का डर हुआ खत्म? JLR ने चला ऐसा दांव, Resale Value की टेंशन होगी खत्म

वीडियोज

CJP Protest : CJP प्रदर्शन, 110 वीडियो, महिलाओं से छेड़छाड़! हाई कोर्ट में खुलासे! |ABPLIVE
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
'दुनिया पागल थोड़ी न है!', सरकार छात्रों से बातचीत के लिए तैयार तो इकरा हसन ऐसा क्यों बोलीं?
'दुनिया पागल थोड़ी न है!', सरकार छात्रों से बातचीत के लिए तैयार तो इकरा हसन ऐसा क्यों बोलीं?
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
छात्रों के समर्थन में जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
Embed widget