एक्सप्लोरर

Greaves Ampere Primus: ग्रीव्स इलेक्ट्रिक मोबिलिटी ने लॉन्च किया एम्पीयर प्राइमस इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानिए कितनी है कीमत

इस स्कूटर का मुकाबला ओला इलेक्ट्रिक के एस वन एयर इलेक्ट्रिक स्कूटर से होगा, जिसमें एक सिंगल चार्ज पर 101 किलोमीटर की रेंज मिलती है, साथ ही इसमें ढेर सारे फीचर्स भी मिलते हैं.

Greaves Ampere Primus Electric Scooter: इलेक्ट्रिक दोपहिया निर्माता कंपनी ग्रीव्स मोबिलिटी ने देश में अपना एक नया हाई-स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर एम्पीयर प्राइमस लॉन्च कर दिया है. इस स्कूटर की एक्स शोरूम कीमत 1,09,900 रुपये रखी गई है. ग्राहक इसे ऑनलाइन या डीलरशिप के जरिए मात्र 499 रुपये की टोकन मनी देकर बुक कर सकते हैं. 

चार रंगों में है उपलब्ध

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को मैट फिनिश के साथ डुअल-टोन बॉडी पैनल एक साथ लाया गया है. इसमें कुल चार कलर ऑप्शंस दिए गए हैं, जिसमें हिमालयन व्हाइट, हैवलॉक ब्लू, बक ब्लैक और रॉयल ऑरेंज जैसे रंग शामिल हैं. 

कैसी है बैटरी और रेंज  

ग्रीव्स इलेक्ट्रिक के एम्पीयर प्राइमस में पॉवर देने के लिए स्मार्ट बीएमएस के साथ 3 kWh का LFP बैटरी पैक दिया गया है. इससे पावर मोड में 100 किमी प्रति चार्ज की रेंज मिलने का दावा किया गया है. इस स्कूटर में 4 kW PMS मोटर का इस्तेमाल किया गया है. इस स्कूटर में 77 किलोमीटर प्रति घंटा की टॉप स्पीड मिलती है. यह स्कूटर मात्र 5 सेकंड में 0-40 किमी प्रति घंटे की स्पीड प्राप्त कर सकता है.

क्या है ग्रीव्स एम्पीयर प्राइमस की खासियत

ग्रीव्स एम्पीयर प्राइमस इलेक्ट्रिक स्कूटर को इको, सिटी, पावर और रिवर्स जैसे चार मोड्स के साथ पेश किया गया है. साथ ही इसमें फोन ऐप के साथ ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और नेविगेशन भी दिया गया है. 

कंपनी ने क्या कहा?

ग्रीव्स इलेक्ट्रिक मोबिलिटी प्राइवेट लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक और सीईओ संजय बहल ने कहा है कि “प्राइमस, एम्पीयर का एक प्रमुख इलेक्ट्रिक स्कूटर है, जिसे भारतीय लोगों और उनके परिवार की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर बनाया गया है. यह स्कूटर किफायती कीमत पर, बहुत सारे एडवांस यात्रियों के लिए एक शानदार पैकेज है. प्राइमस के साथ हम न केवल इलेक्ट्रिक लास्ट-माइल मोबिलिटी सेगमेंट में एम्पीयर को मजबूत करेंगे, बल्कि हम ग्राहकों को भी इस सेगमेंट की ओर आकर्षित करेंगे.

ओला एस वन एयर से होगा मुकाबला

इस स्कूटर का मुकाबला ओला इलेक्ट्रिक के एस वन एयर इलेक्ट्रिक स्कूटर से होगा, जिसमें एक सिंगल चार्ज पर 101 किलोमीटर की रेंज मिलती है, साथ ही इसमें ढेर सारे फीचर्स भी मिलते हैं.

यह भी पढ़ें :- एमजी मोटर्स ने बढ़ाई अपनी कारों की कीमतें, 60 हजार रुपये तक चुकाने होंगे ज्यादा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टूरिस्ट बस का कारोबार कितना फायदेमंद, जानें खर्च और कमाई?
टूरिस्ट बस का कारोबार कितना फायदेमंद, जानें खर्च और कमाई?
चार्जिंग की चिंता कम? Mercedes-Benz को PHEV से उम्मीद
चार्जिंग की चिंता कम? Mercedes-Benz को PHEV से उम्मीद
पानी में भी तैरेगी ये SUV, 12 मिनट में रिकॉर्ड बुकिंग
पानी में भी तैरेगी ये SUV, 12 मिनट में रिकॉर्ड बुकिंग
संकरी गलियों में पहुंचेगी मदद, DRDO ने बनाई खास Bike Ambulance
संकरी गलियों में पहुंचेगी मदद, DRDO ने बनाई खास Bike Ambulance

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJI ने मुलाकात का प्रस्ताव ठुकराया तो राहुल गांधी बोले, 'न्याय के लिए...'
CJI ने मुलाकात का प्रस्ताव ठुकराया तो राहुल गांधी बोले, 'न्याय के लिए...'
मांझी बोले- कॉकरोच-झींगुर से नहीं डरते, प्रशांत किशोर ने कहा- 'सरकार…'
मांझी बोले- कॉकरोच-झींगुर से नहीं डरते, प्रशांत किशोर ने कहा- 'सरकार…'
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
15 साल बाद आ रहा विद्या बालन की ‘द डर्टी पिक्चर’ का सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म, कहानी का भी दिया हिंट
‘द डर्टी पिक्चर’ का आ रहा सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
हूती मिसाइल हमले से दहला रियाद एयरपोर्ट, सामने आया अटैक का वीडियो
हूती मिसाइल हमले से दहला रियाद एयरपोर्ट, सामने आया अटैक का वीडियो
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
Embed widget