एक्सप्लोरर

Porsche 911: 2030 तक पोर्शे की एकमात्र ICE इंजन वाली कार होगी 911, कंपनी ने दी जानकारी

इस कार का मुकाबला मर्सिडीज-बेंज एएमजी जीटी से होता है, जिसमें एक 3982cc का पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 476.0 से 576.63 बीएचपी पॉवर जेनरेट करता है.

Porsche 911 Powertrain: हाल ही में आई एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पोर्श के एक बड़े अधिकारी ने जानकारी दी है कि कंपनी की 911 कार साल 2030 तक बाजार में बिकने वाली इकलौती आईसीई इंजन वाली कार होगी. यह बयान 2035 से यूरोपीय यूनियन में नई ICE कारों की बिक्री जारी रखने की अनुमति न मिलने के बाद कंपनी की ओर से आया है. इसके बाद सभी कारें इलेक्ट्रिक पावरट्रेन पर शिफ्ट हो जाएंगी. 

पोर्शे का इलेक्ट्रिक प्लान 

पॉर्श के ई-फ्यूल प्रोग्राम के टीम प्रमुख कार्ल डम्स के अनुसार, कंपनी अपने अधिकांश वाहनों को इलेक्ट्रिक पावरट्रेन पर शिफ्ट करेगी, जिसमें मैकन एसयूवी को सबसे पहले और उसके बाद बेहद पॉपुलर 718 और केयेने को इलेक्ट्रिक पावरट्रेन के साथ लांच किया जाएगा. इसके साथ ही उन्होंने 911 के भविष्य पर बोलते हुए कहा कि, "हमारी रणनीति सबसे पहले इलेक्ट्रिक मोबिलिटी पर स्विच करना है और हम जब तक संभव होगा आईसीई इंजन के साथ 911 का उत्पादन करेंगे."  कंपनी चाहती है कि 2030 तक उसकी कुल कार बिक्री में ईवी की हिस्सेदारी 80 प्रतिशत से अधिक हो. पिछले साल यह जानकारी सामने आई थी कि पोर्शे अपनी टायकन के एक न्यू जेनरेशन और एक ऑल-इलेक्ट्रिक पनामेरा पर भी काम कर रही है.

पोर्शे ने किया है भारी निवेश

हाल के कुछ वर्षों में, पोर्श ने चिली की कंपनी हाईली इनोवेटिव फ्यूल्स (एचआईएफ) में 75 मिलियन डॉलर (लगभग 619 करोड़ रुपये) का निवेश किया है, लेकिन, डम्स के अनुसार, इस कंपनी के ई-फ्यूल प्रोजेक्ट्स पोर्शे की इलेक्ट्रिक रणनीति से नहीं जुड़े हैं. ई फ्यूल डेवलपमेंट, विमानन उद्योग और भारी वाहनों पर अधिक केंद्रित है. अधिकांश वाहन निर्माता कंपनियों ने अपने लाइन-अप के विद्युतीकरण के लिए एक बड़ी राशि- लगभग 100 लाख करोड़ रुपये के निवेश करने का लक्ष्य रखा है. ई फ्यूल का उपयोग हाई परफॉर्मेंस वाली कारों के लिए भी किया जाएगा. पोर्शे भी अपनी सुपरकप जैसी "लाइटहाउस" प्रोजेक्ट्स के लिए ई फ्यूल का इस्तेमाल करेगी. साथ ही कंपनी का लक्ष्य कस्टमर एक्सपीरियंस सेंटर्स को भी स्थापित करना है. 

भारत में बिकती हैं ये कारें

फिलहाल पोर्शे भारत में अपने नौ मॉडल की बिक्री करती है, ऑल-इलेक्ट्रिक टेक्कन और टेक्कन क्रॉस टूरिज्मो भी शामिल हैं.  नई लॉन्च की गई केयेने को ग्लोबल मार्केट में PHEV पावरट्रेन के विकल्प के साथ लाया गया था, लेकिन इसकी बिक्री भारत में नहीं होती है.

किससे होता है मुकाबला

इस कार का मुकाबला मर्सिडीज-बेंज एएमजी जीटी से होता है, जिसमें एक 3982cc का पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 476.0 से 576.63 बीएचपी पॉवर जेनरेट करता है. इसमें ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन मिलता है. इसकी एक्स शोरूम कीमत 2.27 करोड़ रुपये से शुरू होती है.

यह भी पढ़ें :- टोयोटा भारत में लाने वाली है दो नई कारें, एक एमपीवी और एक एसयूवी है शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैसे काम करती है प्लग-इन हाइब्रिड कार? पढ़ें Mercedes-AMG E53 का रिव्यू
कैसे काम करती है प्लग-इन हाइब्रिड कार? पढ़ें Mercedes-AMG E53 का रिव्यू
15 अगस्त को Mahindra का बड़ा सप्राइज, Scorpio ब्रांड के साथ आ सकती है नई Vision S
15 अगस्त को Mahindra का बड़ा सप्राइज, Scorpio ब्रांड के साथ आ सकती है नई Vision S
सस्ती मिल रही Hyundai Creta, खरीदने से पहले ये डील जानना जरूरी
सस्ती मिल रही Hyundai Creta, खरीदने से पहले ये डील जानना जरूरी
कितने रुपये की EMI पर घर ला सकते हैं Brezza facelift? जानें हिसाब
कितने रुपये की EMI पर घर ला सकते हैं Brezza facelift? जानें हिसाब

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget