एक्सप्लोरर

जनरल मोटर्स इंडिया ने तालेगांव प्लांट के 1419 वर्कर्स को नौकरी से निकाला- रिपोर्ट 

जनरल मोटर्स इंडिया ने पुणे के बाहरी इलाके में स्थित अपने तालेगांव प्लांट में काम करने वाले 1419 वर्कर्स नौकरी से निकाल दिया. कंपनी ने ईमेल के जरिए सभी 1419 श्रमिकों को ले-ऑफ नोटिस भेजा है और उसकी एक कॉपी जनरल मोटर्स कर्मचारी यूनियन के सचिव और अध्यक्ष को दी गई है.

जनरल मोटर्स इंडिया ने शुक्रवार को अपने तालेगांव प्लांट में 1419 वर्कर्स नौकरी से निकाल दिया. ईटी ऑटो की एक रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी कार निर्माता की भारतीय सहायक कंपनी ने पुणे के बाहरी इलाके में स्थित अपने तालेगांव प्लांट में काम करने वाले सभी लोगों को बर्खास्त कर दिया. इंडस्ट्रियल डिस्प्यूट एक्ट के सेक्शन 25 के तहत यह कार्रवाई की गई. इस मामले से जुड़े सूत्रों का कहना है कि कर्मचारी यूनियन इस कदम को कानूनी रूप से चुनौती देगी. इससे तालेगांव प्लांट वाहन निर्माता और उसके कर्मचारियों के बीच कानूनी लड़ाई लंबी चल सकती है.

ईमेल के जरिए ले-ऑफ नोटिस भेजा 
कार निर्माता कंपनी ने एक ईमेल के जरिए सभी 1419 श्रमिकों को ले-ऑफ नोटिस भेजा है और उसकी एक कॉपी जनरल मोटर्स कर्मचारी यूनियन के सचिव और अध्यक्ष को दी गई है.  कंपनी का कहना है कि वर्कफोर्स को औद्योगिक विवाद अधिनियम 1947 की धारा 25-सी के तहत क्षतिपूर्ति मुआवजा मिलेगा. उन्हें मूल वेतन और महंगाई भत्ते का 50 प्रतिशत मुआवजा दिया जाएगा.

सेपरेशन पैकेज पर नहीं बनी बात
जनरल मोटर्स के इंटरनेशनल डायरेक्टर फॉर कम्युनिकेशन जॉर्ज ने ईटी को बताया कि कंपनी ने पिछले चार महीनों में कोई भी वाहन नहीं बनाने के बावजूद कर्मचारियों का भुगतान जारी रखा है. उन्होंने आगे कहा कि "हमने कर्मचारियों को वैधानिक आवश्यकता से अधिक में एक सेपरेशन पैकेज की पेशकश की है. अफसोस की बात है कि यूनियन ने सेपरेशन पैकेज पर नेगोशिएशन करने से इनकार कर दिया है. इसलिए कंपनी उपलब्ध सभी कानूनी विकल्पों अपनाने के लिए मजबूर हुई है."  

दिसंबर से बंद है प्रोडक्शन
 प्रवक्ता ने कहा कि कंपनी के तालेगांव प्लांट में 24 दिसंबर, 2020 को प्रोडक्शन बंद हो गया था. उन्होंने दावा किया कि कंपनी ने उत्पादन बंद करने के संबंध में अपने कर्मचारियों को एक साल से पहले ही सूचना दी थी और साइट पर उत्पादन फिर से शुरू करने की कोई संभावना नहीं है. उन्होंने यह भी कहा कि कार कंपनी दिसंबर 2020 से प्रोडक्शन जीरो के बावजूद कर्मचारियों के वेतन के लिए 10 करोड़ का मासिक खर्च कर रही है. उन्होंने आगे कहा कि प्लांट ऑपरेशन रोकने के लिए सभी संबंधित सरकारी अप्रवूल ली जा रही हैं. 

यूनियन देगी चुनौती
जनरल मोटर्स इंप्लाइज यूनियन के अध्यक्ष संदीप भेगडे ने के अनुसार, यूनियन संबंधित अथॉरिटीज में इसे चेलैंज करेगा. हम विभिन्न प्लेटफार्मों पर अपने अधिकारों के लिए लड़ते रहेंगे. "

यह भी पढ़ें

मारुति सुजुकी ने कारों की कीमत 22,500 रुपये तक बढ़ाई, जानें कब से लागू हुईं नई कीमतें

ये हैं देश की सबसे सस्ती और बेहतरीन कारें, बजट में बैठ सकती हैं फिट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

E20 फ्यूल पर छिड़ा बवाल, प्रस्ताव की बात पर भारत का इनकार तो भूटान से आया ये जवाब
E20 फ्यूल पर छिड़ा बवाल, प्रस्ताव की बात पर भारत का इनकार तो भूटान से आया ये जवाब
आम आदमी के लिए ये सस्ती कारें बचाएंगी हर महीने का भारी खर्च, कॉस्ट सिर्फ 2.68 रुपये प्रति KM
आम आदमी के लिए ये सस्ती कारें बचाएंगी हर महीने का भारी खर्च, कॉस्ट सिर्फ 2.68 रुपये प्रति KM
E20 कार खरीदने की सोच रहे हैं तो रिपेयर की न लीजिए टेंशन, ये कंपनियां दे रहीं एक्सटेंडेड वारंटी
E20 कार खरीदने की सोच रहे हैं तो रिपेयर की न लीजिए टेंशन, ये कंपनियां दे रहीं वारंटी
BS3 और BS4 कार वालों के लिए ये जानना बेहद जरूरी, E20 फ्यूल से गाड़ी पर क्या पड़ेगा असर?
BS3 और BS4 कार वालों के लिए ये जानना बेहद जरूरी, E20 फ्यूल से गाड़ी पर क्या पड़ेगा असर?

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारतीय सेना की सबसे घातक यूनिट IBG कहां की गई है तैनात? देश के पहले CDS का सपना पूरा
भारतीय सेना की सबसे घातक यूनिट IBG कहां की गई है तैनात? देश के पहले CDS का सपना पूरा
जयपुर में खतरनाक हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने पूरे परिवार को कुचला, 3 बच्चों की मौत, उड़े चीथड़े
जयपुर में खतरनाक हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने पूरे परिवार को कुचला, 3 बच्चों की मौत, उड़े चीथड़े
बिस्तर से गिरने की कहानी निकली झूठी, 11 महीने की बच्ची की मौत बनी मर्डर मिस्ट्री, पिता गिरफ्तार
बिस्तर से गिरने की कहानी निकली झूठी, 11 महीने की बच्ची की मौत बनी मर्डर मिस्ट्री, पिता गिरफ्तार
The Odyssey First Review Out: क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' के फर्स्ट रिव्यू आउट, क्रिटिक्स बोले - 'मास्टरपीस है फिल्म'
क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' के फर्स्ट रिव्यू आउट, क्रिटिक्स बोले - 'मास्टरपीस है फिल्म'
India vs England 3rd T20: करो या मरो की जंग में कैसी होगी प्लेइंग XI? जानें पिच और मौसम का हाल
India vs England 3rd T20: करो या मरो की जंग में कैसी होगी प्लेइंग XI? जानें पिच और मौसम का हाल
Maharashtra Rain Live: महाराष्ट्र में बारिश का कहर जारी, नासिक में बादल फटने की चेतावनी; पवई में दिखा मगरमच्छ
Live: महाराष्ट्र में बारिश का कहर जारी, नासिक में बादल फटने की चेतावनी; पवई में दिखा मगरमच्छ
Difference Between Mumbai And Delhi: विदेशी ट्रैवलर्स ने दिल्ली को क्यों दिए '0' नंबर? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
विदेशी ट्रैवलर्स ने दिल्ली को क्यों दिए '0' नंबर? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
BS3 और BS4 कार वालों के लिए ये जानना बेहद जरूरी, E20 फ्यूल से गाड़ी पर क्या पड़ेगा असर?
BS3 और BS4 कार वालों के लिए ये जानना बेहद जरूरी, E20 फ्यूल से गाड़ी पर क्या पड़ेगा असर?
Embed widget