एक्सप्लोरर

Force Motors करेगी गुरखा 5-डोर एसयूवी लॉन्च, महिंद्रा थार के मॉडल को देगी टक्कर!

Force Gurkha 5-Door SUV: फोर्स मोटर्स इसी साल अपनी नई 5-डोर एसयूवी लॉन्च करने जा रही है. फोर्स गुरखा के नए मॉडल के इंटीरियर और एक्सटीरियर में 3-डोर SUV की तुलना में ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा.

Force Gurkha 5-Door SUV: फोर्स गुरखा 5-डोर एसयूवी जल्द ही इंडियन मार्केट में कदम रखने जा रही है. मीडिया में आई खबरों के मुताबिक, इस कार की लॉन्चिंग इसी साल मई महीने में हो सकती है. फोर्स मोटर की ये कार महिंद्रा थार 5-डोर एसयूवी को टक्कर दे सकती है. इस मॉडल को कई बार टेस्टिंग के दौरान भी स्पॉट किया जा चुका है.

फोर्स गुरखा 5-डोर एसयूवी का एक्सटीरियर

फोर्स गुरखा 5-डोर एसयूवी का एक्सटीरियर काफी कुछ 3-डोर मॉडल की तरह ही है. इस नए मॉडल का फ्रंट एंड, हेडलाइट्स, स्नॉर्कल, बंपर्स और टेल लैंप्स ये सब कुछ 3-डोर मॉडल जैसा रखा गया है. इस 5-डोर मॉडल में दो दरवाजों को जोड़ा गया है. साथ ही इस एसयूवी में A/T टायर के साथ नए डिजाइन किए हुए अलॉय व्हील्स लगाए गए हैं.

फोर्स मोटर्स की नई एसयूवी का इंटीरियर

फोर्स मोटर्स ने एक्सटीरियर की तरह ही 5-डोर एसयूवी के इंटीरियर में कुछ ज्यादा बदलाव नहीं किया है. कंपनी ने इस नई एसयूवी के इंटीरियर को भी 3-डोर एसयूवी की तरह ही रखा है. फोर्स गुरखा 5-डोर एसयूवी का इंटीरियर ग्रे थीम पर बेस्ड है. इसमें 7-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम लगा है. साथ ही मैनुअल A/C कंट्रोल भी इस कार में दिया गया है.

नई एसयूवी का पावरट्रेन

फोर्स गुरखा 5-डोर एसयूवी के पावरट्रेन में मर्सिडीज-ड्राइव्ड 2.6-लीटर कॉमन रेल टर्बो डीजल लगा हो सकता है, जिससे 90 bhp की पावर और 250 Nm का टॉर्क जेनेरेट होता है. साथ ही इसमें 5-स्पीड मैनुअल भी जुड़ा हो सकता है. इस गाड़ी में 4*4 लो-रेंज वाला गीयर बॉक्स भी जुड़ा हो सकता है.

फोर्स गुरखा 5-डोर एसयूवी की कीमत

फोर्स मोटर्स ने अभी इस मॉडल की लॉन्चिंग डेट रिवील नहीं की है और न ही इसकी कीमत के बारे में कोई खुलासा किया है. खबरों के मुताबिक, ये मॉडल मई 2024 में लॉन्च हो सकता है और इस एसयूवी की एक्स-शोरूम प्राइस 16 लाख रुपये के करीब हो सकती है.

ये भी पढ़ें

Range Rover स्पोर्ट ईवी इस साल होगी लॉन्च, 2026 तक 6 मॉडल लाने का प्लान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब 10 लाख से सस्ती कारें नहीं खरीद रहे लोग, चौंका देगा 6 साल का आंकड़ा
अब 10 लाख से सस्ती कारें नहीं खरीद रहे लोग, चौंका देगा 6 साल का आंकड़ा
Yamaha का दिवाली गिफ्ट, मात्र 2,499 रुपये में घर लाएं स्कूटर
Yamaha का दिवाली गिफ्ट, मात्र 2,499 रुपये में घर लाएं स्कूटर
Audi Q3 की लॉन्चिंग 16 अक्टूबर को, 204 PS की Power वाली SUV तैयार
Audi Q3 की लॉन्चिंग 16 अक्टूबर को, 204 PS की Power वाली SUV तैयार
नोएडा में Tesla का नया ठिकाना, जानें क्या मिलेगी सुविधा?
नोएडा में Tesla का नया ठिकाना, जानें क्या मिलेगी सुविधा?

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget