एक्सप्लोरर

Used Car Buying Tips: यूज्ड कार लेने जा रहे हैं तो इन बातों का रखें ध्यान, नहीं तो बाद में पड़ सकता है पछताना

Used Cars: अगर आप भी सेकेंड हैंड कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो हम आपको कुछ टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे बाद में किसी झमेले में न फंसें, पढ़ें पूरी खबर.

Tips for Buying Used Car: एक तरफ पेट्रोल-डीजल के दामों में होती बढ़ोतरी और दूसरी तरफ, महंगी होती गाड़ियों की वजह से यूज्ड कार का बाजार काफी तेजी पकड़ रहा है. अगर आपका बजट भी नयी गाड़ी लेने का नहीं है और आप भी सेकंड हैंड कार लेने का मन बना रहे हैं. तो हम आपको यहां कुछ आसान टिप्स बताने जा रहे हैं. जिन्हें अपनाकर आप एक अच्छी सी यूज्ड कार के मालिक बन सकते हैं.

गौर से देखें हर चीज

अगर आपको कोई कार पसंद है. तो उसके बाहरी हिस्से से लेकर, इंटीरियर तक ठीक से हर चीज को देखें. साथ ही फीचर्स को चेक भी करते चलें. इसके बाद टायर, स्टेपनी, जैक और बैटरी जैसी चीजों पर भी एक नजर मार लें.

मैकेनिक को दिखायें

आप जब भी कोई यूज्ड कार देखने जायें, तो अपने साथ एक मैकेनिक को जरूर लेकर जायें. चाहे वो आपके जान पहचान का हो या फिर उसे कुछ पैसे देने पड़ें. लेकिन साथ जाना बेहद जरुरी है. क्योंकि आप केवल डिजाइन और फीचर्स ही देख सकते हैं. लेकिन सबसे अहम हिस्सा गाड़ी का इंजन होता है. जिसके बारे में आपको कोई खास जानकारी नहीं होती है.

टेस्ट ड्राइव है जरुरी

गाड़ी का इंजन चेक करने के बाद गाड़ी की टेस्ट ड्राइव काफी जरूरी होती है. ताकि कार को चलाते वक्त आपको कार और इंजन की वास्तविक स्थिति का पता चल सके. लेकिन ध्यान रहे, टेस्ट ड्राइव का मतलब केवल अच्छे रास्तों पर ड्राइव करना ही नहीं होता है. बेहतर होगा की आप अच्छे के साथ-साथ उबड़ खाबड़ रास्ता भी चुने.

ओरिजनल डॉक्यूमेंट चेक करें

आजकल कई तरह के फ्रॉड की खबरे सुनने को मिलती रहती हैं. इस तरह के किसी भी झंझट में फसने से बचने के लिए, कार के ओरिजनल डॉक्यूमेंट चेक करना भी जरूरी हो जाता है. अगर आप कार के फर्स्ट ओनर से कार खरीद रहे हैं, तो कोशिश करें. खरीदने से लेकर अब तक के जो भी कागज हो, सभी चेक करें. जिससे आप पूरी तरह संतुष्ट हो सकें.

मोलभाव करके पैसे कम करवायें

यूज्ड कार खरीदते समय आपके पास सबसे बेहतर विकल्प होता है, कि आप मोलभाव कर के जितना संभव हो पैसे कम जरूर करवायें. मोलभाव करते समय कोशिश करें कि कार की एक दो कमियां भी गिनवा दें. ताकि सामने वाले को आपकी बात में थोड़ा वजन लगे और आपका फायदा हो जाये.

यह भी पढ़ें :- World's Most Expensive Car: इस अकेले कार की कीमत में आ जायेंगी टॉप मॉडल वाली 400 से ज्यादा टोयोटा फॉर्च्यूनर, देखें खासियत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Venue, Nexon और XUV 3XO को सीधी चुनौती, नई Brezza में Maruti ने क्या बदला?
Venue, Nexon और XUV 3XO को सीधी चुनौती, नई Brezza में Maruti ने क्या बदला?
ईवी कारों की बिक्री में किस देश की बोलती है तूती? ये धुरंधर हैं सबसे पीछे, चौंका देंगे ये नाम
ईवी कारों की बिक्री में किस देश की बोलती है तूती? ये धुरंधर हैं सबसे पीछे, चौंका देंगे ये नाम
बस एक दिन और...Maruti नए अवतार में पेश करने जा रही मोस्ट-पॉपुलर ब्रेजा, जानिए फीचर्स
बस एक दिन और...Maruti नए अवतार में पेश करने जा रही मोस्ट-पॉपुलर ब्रेजा, जानिए फीचर्स
E20 फ्यूल की जगह चाहिए कोई सस्ती डीजल कार, ये ऑप्शन्स आपके लिए रहेंगे बेस्ट, जानें नाम
E20 फ्यूल की जगह चाहिए कोई सस्ती डीजल कार, ये ऑप्शन्स आपके लिए रहेंगे बेस्ट, जानें नाम

वीडियोज

Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
CJP ने आंदोलन के तय किए केवल ये 4 नारे, आशुतोष रांका बोले, 'वो बस मौका ढूंढ रहे हैं...'
CJP ने आंदोलन के तय किए केवल ये 4 नारे, आशुतोष रांका बोले, 'वो बस मौका ढूंढ रहे हैं...'
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
सिनेमाघरों में री रिलीज हो रही आमिर खान की '3 इडियट्स'? मेकर्स बोले- झूठी हैं खबरें
सिनेमाघरों में री रिलीज हो रही आमिर खान की '3 इडियट्स'? मेकर्स बोले- झूठी हैं खबरें
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
Karnataka Teacher Recruitment 2026: इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
Embed widget