एक्सप्लोरर

3 मिनट में हो जाएगी चार्ज, वैज्ञानिकों ने तैयार की सबसे पावरफुल सॉलिड-स्टेट बैटरी, जानें खासियत

EV Solid State Battery: चीन की Chinese Academy of Sciences के वैज्ञानिकों ने यह नई सॉलिड-स्टेट लिथियम-मेटल बैटरी बनाई है. इस रिसर्च को जर्नल ऑफ द अमेरिकन केमिकल सोसाइटी में भी प्रकाशित किया गया है.

आज पूरी दुनिया इलेक्ट्रिक गाड़ियों को तेजी से अपनाने की कोशिश कर रही है, लेकिन EVs के सामने सबसे बड़ी समस्या बैटरी चार्जिंग और लंबी रेंज की है. पेट्रोल या डीजल गाड़ियों में कुछ ही मिनटों में फ्यूल भर जाता है, जबकि इलेक्ट्रिक कारों को चार्ज होने में काफी समय लगता है. अब इस परेशानी का समाधान खोजने का दावा चीन के वैज्ञानिकों ने किया है. उन्होंने ऐसी नई सॉलिड-स्टेट बैटरी तैयार की है, जो सिर्फ 3 मिनट में पूरी तरह चार्ज हो सकती है. खास बात यह है कि यह बैटरी न केवल बेहद तेज चार्ज होती है, बल्कि मौजूदा बैटरियों के मुकाबले ज्यादा सेफ और ज्यादा पावरफुल भी बताई जा रही है.

चीन की Chinese Academy of Sciences के वैज्ञानिकों ने यह नई हाई-एनर्जी सॉलिड-स्टेट लिथियम-मेटल बैटरी विकसित की है. इस रिसर्च को जर्नल ऑफ द अमेरिकन केमिकल सोसाइटी में भी प्रकाशित किया गया है. वैज्ञानिकों का कहना है कि यह तकनीक भविष्य में इलेक्ट्रिक कारों की दुनिया पूरी तरह बदल सकती है, क्योंकि इससे चार्जिंग का समय बहुत कम हो जाएगा और गाड़ियों की रेंज भी काफी बढ़ जाएगी.

चीनी वैज्ञानिकों ने निकाला समाधान

अभी इस्तेमाल होने वाली ज्यादातर सॉलिड-स्टेट बैटरियों में PVDF नाम का एक पॉलीमर इलेक्ट्रोलाइट इस्तेमाल किया जाता है. समस्या यह थी कि फास्ट चार्जिंग के दौरान बैटरी के अंदर मौजूद केमिकल आपस में प्रतिक्रिया करने लगते थे, जिससे बैटरी जल्दी खराब हो जाती थी और उसकी लाइफ कम हो जाती थी.

क्या आपकी कार भी कर रही आपकी जासूसी, जानें यह आपके लिए कितना खतरनाक? 

चीनी वैज्ञानिकों ने इस दिक्कत का समाधान एक नई तकनीक से निकाला है. उन्होंने बैटरी के अंदर एक खास तरह की मजबूत लिथियम फ्लोराइड परत तैयार की, जो अंदरूनी केमिकल्स को खराब होने से बचाती है. इससे बैटरी ज्यादा सुरक्षित और लंबे समय तक चलने वाली बन गई है.

इस बैटरी की सबसे बड़ी खासियत इसकी चार्जिंग स्पीड है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह बैटरी 20C स्पीड से चार्ज हो सकती है, यानी केवल 3 मिनट में फुल चार्ज हो जाती है. इतना ही नहीं, लगातार तेज चार्जिंग के बाद भी 700 बार चार्ज और डिस्चार्ज करने पर इसकी लगभग 82 प्रतिशत क्षमता सुरक्षित रही. इसका मतलब है कि यह बैटरी लंबे समय तक अच्छी परफॉर्मेंस देने में सक्षम है.

कितनी है बैटरी की एनर्जी डेंसिटी?

नई बैटरी की एनर्जी डेंसिटी भी काफी ज्यादा है. इसकी क्षमता 451.5 Wh/kg बताई गई है, जबकि आज की ज्यादातर इलेक्ट्रिक कारों में इस्तेमाल होने वाली LFP बैटरियां करीब 200 Wh/kg तक की क्षमता देती हैं. आसान भाषा में कहें तो यह नई बैटरी आकार में छोटी होकर भी दोगुनी से ज्यादा बिजली स्टोर कर सकती है. इसका सीधा फायदा EVs की लंबी रेंज के रूप में मिलेगा.

सेफ्टी के मामले में भी यह बैटरी काफी मजबूत मानी जा रही है. वैज्ञानिकों ने टेस्टिंग के दौरान बैटरी में लोहे की कील तक ठोक दी, लेकिन इसके बावजूद न तो बैटरी में आग लगी और न ही कोई धमाका हुआ. यह दिखाता है कि आने वाले समय में सॉलिड-स्टेट बैटरियां मौजूदा लिथियम-आयन बैटरियों से ज्यादा सेफ साबित हो सकती हैं.

यह भी पढ़ें:-

पहले से ज्यादा प्रीमियम और हाइब्रिड में ज्यादा माइलेज, क्या अब भी Honda City में रह गई कोई कसर? 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

कार का धुआं बता रहा है खतरे का संकेत? ऐसे पहचानें गड़बड़ी
कार का धुआं बता रहा है खतरे का संकेत? ऐसे पहचानें गड़बड़ी
Lamborghini की नई सुपरकार तैयार, 2.4 सेकंड में पकड़ेगी 100 की रफ्तार
Lamborghini की नई सुपरकार तैयार, 2.4 सेकंड में पकड़ेगी 100 की रफ्तार
ओवरस्पीडिंग में कटा हजारों रुपये का चालान, ऐसे करें सस्ते में निपटारा
ओवरस्पीडिंग में कटा हजारों रुपये का चालान, ऐसे करें सस्ते में निपटारा
E10 Petrol News: पुरानी बाइक-स्कूटर के लिए E10 क्यों जरूरी? CEA ने बताई वजह
पुरानी बाइक-स्कूटर के लिए E10 क्यों जरूरी? CEA ने बताई वजह
Advertisement

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget