एक्सप्लोरर

Electric Scooter: चाहिए एक किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर, तो बाजार में उपलब्ध हैं आपके लिए ये मॉडल्स

एम्पीयर जील इलेक्ट्रिक स्कूटर देश में एक ही वेरिएंट में उपलब्ध है. जिसमें 4 रंगों का विकल्प मिलता है. इस स्कूटर की एक्स शोरूम कीमत 67,478 रुपये है.

Electric Scooters at Low Price: इन दिनों देश में इलेक्ट्रिक वाहन लोगों को खूब आकर्षित कर रहे हैं. क्योंकि पेट्रोल डीजल वाले वाहनों को चलाना अब काफी मंहगा हो गया है. इसमें सबसे ज्यादा तेजी इलेक्ट्रिक स्कूटरों की बिक्री में देखी जा रही है. व्हीकल सेल्स रिपोर्ट के आंकड़ों से भी यही बात पता चलती है. इसलिए यदि आप भी एक नया इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने की सोच रहे हैं और आपका बजट 70,000 रुपये से कम है तो आज हम आपको बताने वाले हैं इस सेगमेंट में आने वाले कुछ ऐसे मॉडल्स के बारे में, जो आपके बजट में आराम से फिट हो सकते हैं. 

ओकीनावा रिज प्लस

ओकीनावा का यह इलेक्ट्रिक स्कूटर 0.8 kW (1 bhp) की पावर जनरेट करने वाले एक इलेक्ट्रिक मोटर के साथ आता है. इस मोटर को एक लिथियम आयन बैटरी पैक से जोड़ा गया है. इसको चार्ज करने के लिए 2 से 3 घंटे लगते हैं. यह स्कूटर एक सिंगल चार्ज पर 120 किलोमीटर तक चल सकता है. इसके दोनों पहियों पर ड्रम ब्रेक दिया गया है. इस स्कूटर की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 67,052 रुपये है. 

एम्पीयर मैग्नस प्रो

एम्पीयर का यह इलेक्ट्रिक स्कूटर भारतीय बाजार में केवल एक ही वेरिएंट में आता है. इसमें मिलने वाला इलेक्ट्रिक मोटर 1.2 kW (1.6 bhp) की पावर उत्पन्न करता है, जो कि 60V, 30Ah के लिथियम-आयन बैटरी पैक से पॉवर लेता है. इस स्कूटर के फ्रंट और बैक व्हील्स पर ड्रम ब्रेक दिया गया है. साथ ही इसमें कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम भी मिलता है. इस स्कूटर की एक्स शोरूम कीमत 66,053 रुपये है. 

एम्पीयर जील

यह इलेक्ट्रिक स्कूटर देश में एक ही वेरिएंट में उपलब्ध है. जिसमें 4 रंगों का विकल्प मिलता है. इस स्कूटर में 12kW का ब्रशलेस DC इलेक्ट्रिक मोटर लगा है, जो कि 60V/30Ah के लिथियम-आयन बैटरी पैक से पॉवर लेता है. यह मोटर 1.2 kW (1.6 bhp) की पावर प्रोड्यूस करता है. यह स्कूटर 55 किलोमीटर प्रति घंटे की अधिकतम रफ्तार से चल सकता है. इसका चार्जिंग टाइम 5.5 घंटे का है. इस स्कूटर की एक्स शोरूम कीमत 67,478 रुपये है.

यह भी पढ़ें :- 2023 में भारतीय बाजार में दस्तक देने वाली हैं ये ऑफ रोड SUV कारें, जानिए क्या होगी खासियत 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कार का धुआं बता रहा है खतरे का संकेत? ऐसे पहचानें गड़बड़ी
कार का धुआं बता रहा है खतरे का संकेत? ऐसे पहचानें गड़बड़ी
Lamborghini की नई सुपरकार तैयार, 2.4 सेकंड में पकड़ेगी 100 की रफ्तार
Lamborghini की नई सुपरकार तैयार, 2.4 सेकंड में पकड़ेगी 100 की रफ्तार
ओवरस्पीडिंग में कटा हजारों रुपये का चालान, ऐसे करें सस्ते में निपटारा
ओवरस्पीडिंग में कटा हजारों रुपये का चालान, ऐसे करें सस्ते में निपटारा
E10 Petrol News: पुरानी बाइक-स्कूटर के लिए E10 क्यों जरूरी? CEA ने बताई वजह
पुरानी बाइक-स्कूटर के लिए E10 क्यों जरूरी? CEA ने बताई वजह

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget