एक्सप्लोरर

9 लाख रुपये से कम कीमत पर मिलेगी इलेक्ट्रिक केयूवी

महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड ने इलेक्ट्रिक वाहनों के क्षेत्र में बड़े पैमाने पर उतरने के अपने इरादे साफ कर दिए हैं. कंपनी एटम नाम से नया वाहन भी भारतीय बाजार में लॉन्च करेगी.

इलेक्ट्रिक कारों के बाजार में महिंद्रा एंड महिंद्रा ने एक बड़ा ऐलान किया है. कंपनी ने अपनी नई इलेक्ट्रिक कार की कीमत बेहद कम रखने का फैसला किया है. कंपनी ने दावा किया है कि उसकी नई इलेक्ट्रिक केयूवी आने वाले कुछ महीनों के दौरान लॉन्च होगी और इसकी कीमत ₹900000 से भी कम रखी जाएगी. कंपनी इस कार को अगले वित्त वर्ष की पहली तिमाही के दौरान भारतीय बाजार में लॉन्च करेगी. वहीं आने वाले ऑटो एक्सपो के दौरान इस कार को प्रदर्शित किया जाएगा.

महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ पवन गोयनका ने बताया कि कंपनी अगले वित्त वर्ष की पहली तिमाही के दौरान अपनी इलेक्ट्रिक केयूवी को भारतीय बाजार में लॉन्च करेगी. इस नई कार की कीमत ₹900000 से कम रखी जाएगी. गोयनका ने बताया कि कंपनी की इस कार की रेंज तकरीबन डेढ़ सौ किलोमीटर के आसपास हो सकती है. गौरतलब है कि इलेक्ट्रिक वाहनों कि ज्यादा कीमत को हमेशा कम बिक्री से जोड़कर देखा जाता रहा है. लेकिन अब महिंद्रा एंड महिंद्रा ने ₹900000 से कम में इलेक्ट्रिक कार को भारतीय बाजार में लॉन्च करने के अपने इरादे से इलेक्ट्रिक कारों के बाजार को बड़ा बढ़ावा देने की तैयारी की है.

हाई रेंज एक्सयूवी 300 भी होगी लॉन्च

महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड ने इलेक्ट्रिक वाहनों के क्षेत्र में बड़े पैमाने पर उतरने के अपने इरादे साफ कर दिए हैं. कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ पवन गोयनका ने बताया कि कंपनी 2021 में अपनी हाई रेंज एक्सयूवी 300 भी भारतीय बाजार में लॉन्च करने जा रही है. हालांकि इसकी रेंज के बारे में और कीमत पर डॉक्टर गोयनका ने कोई टिप्पणी नहीं की. लेकिन हाई रेंज कार होने से यह माना जा सकता है कि एक बार चार्ज करने पर एक्सयूवी 300 ढाई सौ से 300 किलोमीटर या फिर ज्यादा दूरी तय कर सकेगी. हालांकि रेंज ज्यादा होने के चलते इसकी कीमत भी ज्यादा हो सकती है.

महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड ने बताया कि कंपनी एटम नाम से नया वाहन भी भारतीय बाजार में लॉन्च करेगी. गौरतलब है की इलेक्ट्रिक वाहनों के बाजार में महिंद्रा एंड महिंद्रा देश की सबसे बड़ी कंपनी है और कंपनी अभी तक कुल मिलाकर 30,000 से ज्यादा इलेक्ट्रिक वाहन भारतीय बाजार में बेच चुकी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब 10 लाख से सस्ती कारें नहीं खरीद रहे लोग, चौंका देगा 6 साल का आंकड़ा
अब 10 लाख से सस्ती कारें नहीं खरीद रहे लोग, चौंका देगा 6 साल का आंकड़ा
Yamaha का दिवाली गिफ्ट, मात्र 2,499 रुपये में घर लाएं स्कूटर
Yamaha का दिवाली गिफ्ट, मात्र 2,499 रुपये में घर लाएं स्कूटर
Audi Q3 की लॉन्चिंग 16 अक्टूबर को, 204 PS की Power वाली SUV तैयार
Audi Q3 की लॉन्चिंग 16 अक्टूबर को, 204 PS की Power वाली SUV तैयार
नोएडा में Tesla का नया ठिकाना, जानें क्या मिलेगी सुविधा?
नोएडा में Tesla का नया ठिकाना, जानें क्या मिलेगी सुविधा?

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget