एक्सप्लोरर

Electric Car: जल्द ही लॉन्च होने वाली ही Mahindra XUV 400 इलेक्ट्रिक एसयूवी, Nexon EV Max से होगा मुकाबला 

फिलहाल इस एसयूवी की कीमतों की घोषणा नहीं की गई है. इसका खुलासा जनवरी 2023 में इसके लॉन्चिंग के समय किया जाएगा. लेकिन इस कार की शुरुआती कीमत 15 लाख रुपये के आसपास होने की संभावना जताई जा रही है.  

Mahindra XUV 400: भारतीय वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा अपनी नई इलेक्ट्रिक एसयूवी XUV 400 को अगले साल की शुरुआत में लॉन्च करने वाली है. यह कार बेस, EP और EL जैसे तीन वेरिएंट्स में बाजार में उपलब्ध होगी. XUV300 पर आधारित और 'बॉर्न इलेक्ट्रिक' लाइन-अप के तहत बनी यह महिंद्रा की बिल्कुल नई इलेक्ट्रिक SUV है. यह कार एक सिंगल चार्ज पर 456 किलोमीटर तक की रेंज दे सकती है.

कैसा है डिजाइन?

नई महिंद्रा XUV 400 को एक क्लोज्ड ग्रिल और 'ट्विन पीक्स' लोगो के साथ लाया जाएगा. इस कार में कॉपर-फिनिश्ड इन्सर्ट्स, वाइड एयर डैम्स, मस्कुलर बोनट, स्वेप्ट-बैक, ORVMs, 16-इंच ड्यूल-टोन अलॉय व्हील्स, रैप-अराउंड LED टेल लाइट्स, रूफ माउंटेड स्पॉइलर , LED हेडलाइट्स, बूमरैंग-शेप्ड DRLs, किनारों पर रूफ रेल्स, एक रेक्ड विंडस्क्रीन, फ्लेयर्ड व्हील आर्च के साथ और भी बहुत कुछ देखने को मिलेगा.

कितनी मिलेगी रेंज?

महिंद्रा ने अपनी इस नई इलेक्ट्रिक कार के लिए अपने इलेक्ट्रिक स्केलेबल और मॉड्यूलर आर्किटेक्चर (MESMA) प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया है. इसमें लगा इलेक्ट्रिक मोटर 150bhp की पावर जेनरेट करने में सक्षम है. पॉवर के लिए इस कार में 39.5kW का बैटरी पैक मिलेगा, जिसकी मदद से एक बार चार्ज करने पर यह कार 456 किलोमीटर तक चलने में सक्षम है. इस कार को मात्र 50 मिनट में 0 से 80 प्रतिशत तक DC फास्ट चार्जर की मदद से चार्ज किया जा सकता है. 

इन फीचर्स से होगी लैस 

महिंद्रा की इस इलेक्ट्रिक एसयूवी में एक बड़ा 5-सीटर केबिन देखने को मिलेगा. साथ ही इसके केबिन में कनेक्टेड कार तकनीक, 7.0 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट पैनल, लेदर रैप्ड मल्टीफंक्शनल स्टीयरिंग व्हील, सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एम्बिएंट लाइटिंग, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, प्रीमियम लेदर अपहोल्स्ट्री, कॉपर रंग के ट्रिम्स के साथ एक ऑल-ब्लैक डैशबोर्ड, छह एयरबैग, ABS और EBD के साथ एक सनरूफ जैसे फीचर्स देखने को मिलेंगे.  

कितनी होगी कीमत?

फिलहाल इस एसयूवी की कीमतों की घोषणा नहीं की गई है. इसका खुलासा जनवरी 2023 में इसके लॉन्चिंग के समय किया जाएगा. लेकिन इस कार की शुरुआती कीमत 15 लाख रुपये के आसपास होने की संभावना जताई जा रही है.  

इस कार से होगा मुकाबला

कीमत और रेंज के लिहाज से देखें तो Mahindra XUV 400 का भारतीय बाजार में टाटा की Nexon EV Max से मुकाबला होगा. Nexon EV Max में 40.5kWh का बैटरी पैक मिलता है, जिसे 143 PS की पॉवर और 250 Nm का टॉर्क प्रोड्यूस करने वाले इलेक्ट्रिक मोटर के साथ जोड़ा गया है. इस कार में 437 किमी की एआरएआई प्रमाणित रेंज मिलती है. 50kW डीसी फास्ट चार्जर से इस कार को केवल 56 मिनट में 0 से 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है. इस कार की एक्स शोरूम कीमत 18.34 लाख रुपये से शुरू होती है.

यह भी पढ़ें :- महिंद्रा ने अपनी इस लोकप्रिय एसयूवी को किया रिकॉल, ये है बड़ी वजह 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

7 Seater Cars Under 20 Lakh: 20 लाख के बजट में ये हैं बेस्ट 7 सीटर कारें, देख लें लिस्ट
20 लाख के बजट में ये हैं बेस्ट 7 सीटर कारें, देख लें लिस्ट
'चना बेचकर बड़ा किया...' खेसारी लाल ने पिता को गिफ्ट की करोड़ों की कार
'चना बेचकर बड़ा किया...' खेसारी लाल ने पिता को गिफ्ट की करोड़ों की कार
कैसा है Pulsar N160 S और N160 SS का फर्स्ट लुक? जानिए डिटेल्स
कैसा है Pulsar N160 S और N160 SS का फर्स्ट लुक? जानिए डिटेल्स
सस्ती मिल रही Maruti Fronx, खरीदने से पहले यहां जानिए डील
सस्ती मिल रही Maruti Fronx, खरीदने से पहले यहां जानिए डील

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget