एक्सप्लोरर

Maruti e- Vitara: अगले महीने आ रही मारुति की पहली इलेक्ट्रिक SUV, डीलर्स ने शुरू की प्री-बुकिंग, जानें पूरी डिटेल्स

Maruti e- Vitara: मारुति सुजुकी की पहली इलेक्ट्रिक SUV ई-विटारा अगले महीने भारत में लॉन्च होने जा रही है. 2 बैटरी पैक, 3वैरिएंट और एडवांस फीचर्स से लैस इस EV की प्री-बुकिंग डीलर्स ने शुरू कर दी है.

Maruti Suzuki First EV: मारुति सुजुकी की पहली इलेक्ट्रिक SUV ई-विटारा का लंबे समय से बेसब्री से इंतजार कर रहे ग्राहकों के लिए खुशखबरी है. कंपनी ने इसकी टेस्टिंग लगभग पूरी कर ली है और अब इसे मई 2025 में भारतीय बाजार में लॉन्च किया जा सकता है. कंपनी के डीलर्स ने इसकी ऑफलाइन प्री-बुकिंग भी शुरू कर दी है.

मारुति सुजुकी अपनी पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी e-Vitara को दो बैटरी पैक ऑप्शंस – 49kWh और 61kWh – के साथ लॉन्च करने जा रही है. इस इलेक्ट्रिक SUV में ग्राहकों को तीन ट्रिम्स Sigma, Delta और Zeta/Alpha मिलेंगे.

दमदार बैटरी और पावरफुल रेंज

कीमतों की बात करें तो Sigma वेरिएंट (49kWh) की एक्स-शोरूम कीमत 18 लाख रुपये होगी, जबकि Delta वेरिएंट (49kWh) की कीमत 19.50 लाख रुपये तय की गई है. Zeta वेरिएंट (49kWh) की कीमत 21 लाख रुपये होगी. वहीं, Zeta वेरिएंट का ही एक और विकल्प 61kWh बैटरी पैक के साथ आएगा जिसकी कीमत 22.50 लाख रुपये होगी. सबसे टॉप वैरिएंट Alpha (61kWh) की कीमत 24 लाख रुपये रखी गई है. खास बात यह है कि केवल Zeta वेरिएंट ही दोनों बैटरी पैक ऑप्शन में उपलब्ध होगा, जिससे यह वेरिएंट सबसे अधिक विकल्पों के साथ आता है.

ई-विटारा के कलर ऑप्शन देंगे स्टाइलिश चॉइस

मारुति सुजुकी e-Vitara को कुल 10 आकर्षक कलर ऑप्शन में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है, जिसमें 6 मोनो-टोन और 4 डुअल-टोन कलर शामिल हैं. मोनो-टोन विकल्पों में Nexa Blue, Splendid Silver, Arctic White, Grandeur Grey, Bluish Black और Opulent Red जैसे रंग शामिल हैं.

फीचर्स की लंबी लिस्ट बनाएगी e-Vitara को एक प्रीमियम EV

e-Vitara को प्रीमियम बनाने के लिए कंपनी ने इसमें फीचर्स की भरमार दी है. इसमें LED हेडलाइट्स, DRLs और टेललैंप्स मिलेंगे जो इसे मॉडर्न लुक देंगे. SUV में 18-इंच व्हील्स और एक्टिव एयर वेंट ग्रिल दी गई है जो एयरोडायनामिक एफिशिएंसी बढ़ाती है. पैनोरमिक सनरूफ, मल्टी-कलर एम्बिएंट लाइटिंग और डिजिटल फीचर्स जैसे 10.25-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 10.1-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम शामिल किए गए हैं. यह सिस्टम वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले को सपोर्ट करता है.

सेफ्टी फीचर्स में भी Maruti e-Vitara है पूरी तरह टॉप क्ला

सेफ्टी के मामले में भी Maruti e-Vitara किसी से कम नहीं है. इसमें लेवल 2 ADAS तकनीक दी जाएगी, जिसमें लेन कीप असिस्ट और अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस सेफ्टी फीचर्स शामिल होंगे. SUV में 7 एयरबैग की सुविधा होगी जिससे ड्राइवर और पैसेंजर दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित होती है. अन्य सेफ्टी फीचर्स में ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर, टायर प्रेशर मॉनिटर, 360-डिग्री कैमरा और फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर्स शामिल हैं.

 

यह भी पढ़ें:- बिक्री के मामले में Hyundai Creta का कोई तोड़ नहीं! भारत की मोस्ट-सेलिंग SUV बनी क्रेटा 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैसे काम करती है फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी, क्या यह CNG से भी कम करती है प्रदूषण?
कैसे काम करती है फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी, क्या यह CNG से भी कम करती है प्रदूषण?
Car Engine Tips: सुबह कार स्टार्ट करते ही तुरंत आगे बढ़ाना खतरनाक! सिर्फ 30 सेकंड का यह नियम बचाएगा लाखों रुपये
सुबह कार स्टार्ट करते ही तुरंत आगे बढ़ाना खतरनाक! सिर्फ 30 सेकंड का यह नियम बचाएगा लाखों रुपये
बजट सिर्फ 6 लाख रुपये? फिर भी खरीद सकते हैं ये Automatic कारें, देखें पूरी लिस्ट
बजट सिर्फ 6 लाख रुपये? फिर भी खरीद सकते हैं ये Automatic कारें, देखें पूरी लिस्ट
सरकार का बड़ा फैसला, इन कमर्शियल वाहनों को मिलेगी 7 साल की परमिट छूट
सरकार का बड़ा फैसला, इन कमर्शियल वाहनों को मिलेगी 7 साल की परमिट छूट

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget