एक्सप्लोरर

Upcoming Ducati Electric Bike: डुकाटी जल्द लॉन्च कर सकती है अपनी इलेक्ट्रिक बाइक, जानें किन खास फीचर्स से होगी लैस

electric Bike: डुकाटी की बाइक से मुकाबला करने वाली बाइक में हार्ले डेविडसन, सुजुकी हायाबुसा, कावासाकी जैसी कंपनियों की बाइक शामिल हैं.

Ducati Electric Bike: इटालियन ऑटोमोबाइल कंपनी डुकाटी भारत में अपने टू-व्हीलर सेगमेंट में बढ़ोत्तरी करने की तैयारी कर रही है. जानकारी के मुताबिक, कंपनी जल्द ही एक साथ अपनी कई बाइक को पेश कर सकती है, जिसमें कुछ बाइक नई और कुछ वर्तमान बाइक के अपडेटेड मॉडल शामिल होंगे. इसके अलावा एक इलेक्ट्रिक बाइक भी देखने को मिल सकती है. 

डिजाइन

डुकाटी की आने वाली बाइक के डिजाइन की बात करें तो, दिखने में ये इलेक्ट्रिक बाइक स्ट्रीटफाइटर V4 से मिलती जुलती हुई होगी. इसके फ्रंट में V शेप में एक LED डे-टाइम रनिंग लैंप और इसके फ्यूल टैंक की जगह बैटरी पैक देखने को मिलता है. इसके अलावा इस बाइक में स्प्लिट सीट्स, अंडरबेली एग्जॉस्ट सिस्टम के साथ गोल्डन कलर के फ्रंट फोर्क्स, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ऑल एलईडी लाइटिंग सेटअप और डिजाइनर ब्लैक-आउट व्हील्स दिए जायेंगे.

पावर पैक और पावर रेंज

जानकारी के मुताबिक, कंपनी अपनी इस आने वाली इलेक्ट्रिक बाइक में 11kW या 35kW बैटरी पैक के साथ एक दमदार इलेक्ट्रिक मोटर और चार्जिंग के लिए फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी  भी दे सकती है. इस बाइक को केवल 30 मिनट में 80 % तक चार्ज किया जा सकेगा और फुल चार्ज पर यह बाइक लगभग 250 किमी तक की दूरी तय करने में सक्षम होगी. इस बाइक की टॉप स्पीड 199 किमी/घंटे की होगी.

फीचर्स

राइडर की सफेटी के लिए इस बाइक में कॉर्नरिंग एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, ट्रैक्शन कंट्रोल, व्हील कंट्रोल, स्लाइड कंट्रोल, लॉन्च कंट्रोल और राइडिंग मोड के साथ ड्यूल डिस्क ब्रेक दिए जा सकते हैं. वहीं इस बाइक के फ्रंट में ओहलिन्स NPX25/30 इनवर्टेड और बैक में ओहलिन्स TTX36 मोनो-शॉक यूनिट दी गई है. वहीं फिसलन को रोकने के लिए पिछले पहिये में डुकाटी ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम दिया गया है.

कीमत

भारतीय बाजार में इस बाइक को कंपनी किस कीमत पर लॉन्च करेगी और कब लॉन्च करेगी, इसके बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी गयी है. लेकिन जानकारी के मुताबिक, इस बाइक को लगभग 7 से 9 लाख रुपये तक की कीमत में लॉन्च किया जा सकता है.

इनसे होता है मुकाबला

डुकाटी की बाइक से मुकाबला करने वाली बाइक में हार्ले डेविडसन, सुजुकी हायाबुसा, कावासाकी जैसी कंपनियों की बाइक शामिल हैं.

यह भी पढ़ें- देखिए नई रेंज रोवर स्पोर्ट पेट्रोल का रिव्यू, ढेर सारी खूबियों से है लैस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

5 लाख रुपये के बजट में कार खरीदना है? ये 4 मॉडल आपका कन्फ्यूजन कर देंगे दूर
5 लाख रुपये के बजट में कार खरीदना है? ये 4 मॉडल आपका कन्फ्यूजन कर देंगे दूर
Tata-Mahindra की बढ़ी टेंशन, Hyundai ला रही है EV, Hybrid और SUVs की पूरी फौज
Tata-Mahindra की बढ़ी टेंशन, Hyundai ला रही है EV, Hybrid और SUVs की पूरी फौज
क्या भारत में फिर बदल रहा है Fuel का गेम? Diesel की जगह CNG को चुन रहे कार खरीदार
क्या भारत में फिर बदल रहा है Fuel का गेम? Diesel की जगह CNG को चुन रहे कार खरीदार
Luxury SUV खरीदने का डर हुआ खत्म? JLR ने चला ऐसा दांव, Resale Value की टेंशन होगी खत्म
Luxury SUV खरीदने का डर हुआ खत्म? JLR ने चला ऐसा दांव, Resale Value की टेंशन होगी खत्म

वीडियोज

CJP Protest : CJP प्रदर्शन, 110 वीडियो, महिलाओं से छेड़छाड़! हाई कोर्ट में खुलासे! |ABPLIVE
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
'दुनिया पागल थोड़ी न है!', सरकार छात्रों से बातचीत के लिए तैयार तो इकरा हसन ऐसा क्यों बोलीं?
'दुनिया पागल थोड़ी न है!', सरकार छात्रों से बातचीत के लिए तैयार तो इकरा हसन ऐसा क्यों बोलीं?
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
छात्रों के समर्थन में जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
Embed widget