एक्सप्लोरर

Rolls-Royce हो या करोड़ों की कोई दूसरी कार, सड़कों पर यूं ही छोड़ जाते हैं दुबई के रईस, क्या खरीद सकता है कोई भी?

Abandoned Cars in Dubai: भारत में जहां फेरारी, लैम्बोर्गिनी, पोर्श, बेंटले जैसी कारें खरीदना किसी सपने से कम नहीं हैं वहीं दूसरी ओर दुबई के लोगों के लिए यह कारें होना एक आम बात है.

Dubai Abandoned Cars: भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर में लग्जरी कारों का एक बड़ा क्रेज देखने को मिलता है, लेकिन क्या हो अगर हम आपसे कहें कि दुनिया में एक ऐसी जगह भी है जहां लोग रोल्स-रॉयस और लैम्बोर्गिनी जैसी कारों को चलाकर सड़क पर ऐसे ही छोड़ जाते हैं. जी हां, सुनने में यह थोड़ा-सा अजीब लग रहा है, लेकिन यह सच है.

दरअसल, संयुक्त अरब अमीरात के शहर दुबई में सुपरकारें इतनी आम हैं कि लोग इन्हें सड़कों पर ऐसे ही छोड़कर चले जाते हैं. भारत में जहां फेरारी, लैम्बोर्गिनी, पोर्श, बेंटले जैसी कारें खरीदना किसी सपने से कम नहीं हैं वहीं दूसरी ओर दुबई के लोगों के लिए यह कारें होना एक आम बात है. 

दुबई में हजारों ऐसी जगहें हैं जहां आप ये सुपरकार देख सकते हैं, चाहे वो एयरपोर्ट हो या फिर अलग-अलग पार्किग एरिया...अब जानते हैं कि ऐसी क्या वजहें हैं कि लोग सड़कों पर ऐसे ही इन सुपरकारों को छोड़ देते हैं.

सड़कों पर लग्जरी कारें छोड़ने के पीछे क्या है वजह?

लोगों का दुबई में सुपरकार को सड़क पर छोड़ने का पहला कारण फाइनेंशियल क्राइसिस है. कभी-कभार ऐसा होता है कि लोग दुबई में अपना करियर बनाने के लिए आते हैं और बहुत ही कम लोग ऐसे होते हैं जो ऊंचाईयों पर पहुंच पाते हैं.

बाकी लोग ऐसे होते हैं जो यहां आकर अपनी ड्रीम कार तो खरीद लेते हैं लेकिन वो बाकी के पैसे चुका नहीं पाते हैं. यही वजह है कि वो अपनी कार को सड़कों पर छोड़कर जेल जाने से बचने के लिए दुबई छोड़कर भाग जाते हैं. इनमें विदेशी भी शामिल होते हैं जिन्हें यहां पर अच्छा-खासा पैकेज मिलता है. यही वजह है कि वो लग्जरी कार खरीद लेते हैं और बाद में उनके खर्चे बढ़ जाने के बाद वो कर्जदार हो जाते हैं. 

जो कारें छोड़ी हुई होती हैं उनमें ज्यादातर फाइनेंस होती हैं, यानी जिनके चेक बाउंस होते हैं और वे इन्हें लावारिस छोड़कर चले जाते हैं. इतना ही नहीं कई कारें ऐसी हैं, जिनके रजिस्ट्रेशन तक नहीं हुए होते हैं. 

दूसरा कारण दुबई का लीगल सिस्टम है जो कि शरिया कानून है. शरिया कानून के हिसाब से दिवालिया होने या कर्ज न चुका पाने वाले को कड़ी सजा दी जाती है. यही वजह है कि लोग इस सजा से बचने के लिए महंगी कारों को कहीं भी खड़ी कर देश छोड़कर भाग जाते हैं. यह ट्रेंड दुबई में साल 2009 के बाद से देखा जा रहा है. 

क्या इन सुपरकारों को खरीदा जा सकता है?

अब बात करते हैं कि क्या इन छोड़ी हुई कारों को खरीदा जा सकता है? जी हां, बिल्कुल खरीदा जा सकता है, लेकिन इसका प्रोसेस थोड़ा सा कॉम्पलिकेटेड जरूर है और इसमें लीगल प्रक्रिया से भी गुजरना पड़ता है.  सड़क पर इन छोड़ी हुई कारों से निपटने के लिए पुलिस इनकी नीलामी कराती है. इसे दुनिया की सबसे महंगी 'स्पेशल सुपरकार पुलिस सेल' भी कहा जाता है.

इसके अलावा खरीदार अपनी मर्जी की छोड़ी हुई कार खरीदने के लिए डीलर से संपर्क कर बोली लगा सकते हैं. 

यह भी पढ़ें:-

सिर्फ 10 हजार रुपये दें और घर ले आएं Hero की ये दमदार बाइक, हर महीने देनी होगी इतने रुपये की किस्त 

 

 

About the author क़मरजहां

क़मरजहां एबीपी न्यूज़ में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रही हैं और वर्तमान में ऑटोमोबाइल सेक्शन में कार्यरत हैं. इन्हें पत्रकारिता जगत में 5 साल का अनुभव है और पिछले 4 सालों से ABP Live.com का हिस्सा हैं. क़मरजहां नेशनल, टेक्नोलॉजी, एंटरटेनमेंट, राजनीति, चुनाव और अलग-अलग राज्यों से जुड़े सेक्शन में काम कर चुकी हैं. कौन-सी स्टोरीज ऑडियंस को अच्छे से कनेक्ट कर पाएंगी, इस हुनर से बखूबी वाकिफ हैं. ट्रेंड्स के साथ ही इन्हें SEO की जानकारी भी है. क़मरजहां ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई Jamia Millia Islamia से पूरी की है. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

 Alloy Wheel or Steel Wheel: Alloy Wheel और Steel Wheel में कौन बेहतर? जानें एक-एक डिटेल
Alloy Wheel और Steel Wheel में कौन बेहतर? जानें एक-एक डिटेल
देश में बनीं, दुनिया में छाईं, इन गाड़ियों ने बढ़ाया भारत का मान
देश में बनीं, दुनिया में छाईं, इन गाड़ियों ने बढ़ाया भारत का मान
Venue-Brezza को टक्कर देने आ रही Volkswagen की नई SUV, कीमत भी होगी कम
Venue-Brezza को टक्कर देने आ रही Volkswagen की नई SUV, कीमत भी होगी कम
Car Coolant: कार में Coolant खत्म हो जाए तो क्या करें, इसकी कमी से क्या होता है नुकसान?
कार में Coolant खत्म हो जाए तो क्या करें, इसकी कमी से क्या होता है नुकसान?

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
Embed widget