एक्सप्लोरर

Driving Tips: कोहरे से होती है ड्राइविंग में परेशानी, तो इन टिप्स को अपनाकर करें सुरक्षित यात्रा

अधिक कोहरे के कारण अगर आप रुकना चाहते हैं तो कभी भी सड़क पर गाड़ी को न रोकें. क्योंकि इससे आपके पीछे चल रहे वाहन आपको टक्कर मार सकते हैं. पढ़ें पूरी खबर-

Car Tips for Foggy Weather: सर्दी के दिनों में दिन प्रतिदिन के कार्यों में ढेर सारी चुनौतियां सामने आती रहती हैं, जिनमें से कोहरा भी एक बड़ी समस्या है. यह समस्या खासतौर से बाइक या कार चलाने वाले लोगों को अधिक परेशान करती है. क्योंकि इस समय धुंध के कारण सामने थोड़ी दूर भी देखना काफी मुश्किल होता है और ऐसे में ड्राइविंग के समय बेहद सावधान रहने की जरूरत होती है, क्योंकि घने कोहरे के कारण एक जरा सी चूक दुर्घटना का कारण बन सकती है. इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स के बारे में बताने वाले हैं जिन्हें आप ऐसे मौसम में ड्राइविंग के दौरान इस्तेमाल करके सुरक्षित यात्रा कर सकते हैं. 

हेडलाइट को रखें हमेशा ऑन

कोहरे के समय गाड़ी चलाते समय सामने अधिक से अधिक दिखाई देना बहुत जरूरी है. इसलिए अपनी गाड़ी के हैडलाइट को हमेशा ऑन रखें, जिससे आप और आपके सामने वाला वाहन दोनों एक दूसरे को ठीक से देख पाएंगे. 

डिमिस्टर का प्रयोग करें

कोहरे में ड्राइविंग के दौरान आपकी गाड़ी के विंडशील्ड के अंदर और बाहर तापमान में अंतर होने के कारण नमी इकट्ठा हो जाती है. इस नमी को साफ करने के लिए और अधिक दूरी तक देखने के लिए डिमिस्टर और वाइपर का उपयोग करना चाहिए.

कम रखें स्पीड

कोहरे के कारण विजिबिलिटी बहुत कम हो जाती है, जिससे बहुत कम दूरी की वस्तुओं को देखना भी मुश्किल हो जाता है. ऐसे में दुर्घटना होने की संभावना काफी बढ़ जाती है. इसलिए आप अपनी गाड़ी के स्पीड को कम रखें और स्पीडोमीटर पर लगातार नजर बनाए रखना चाहिए. क्योंकि कोहरे के कारण कई बार ऑप्टिकल भ्रम पैदा हो सकता है.  

दिमाग को रखें शांत

कोहरे में ड्राइविंग करने के लिए सामान्य से अधिक चौकन्ना रहने की आवश्यकता होती है. इसलिए ड्राइवर के साथ साथ गाड़ी में बैठे अन्य व्यक्तियों को भी शांत रहना चाहिए और आसपास के माहौल पर नजर रखना चाहिए.   

बीच में कहीं भी न रुकें

अधिक कोहरे के कारण अगर आप रुकना चाहते हैं तो कभी भी सड़क पर गाड़ी को न रोकें. क्योंकि इससे आपके पीछे चल रहे वाहन आपको टक्कर मार सकते हैं. अगर रुकना आवश्यक ही हो तो सड़क से हटकर कहीं सुरक्षित स्थान पर ही गाड़ी रोकें.

यह भी पढ़ें :- कौन सी कारें लॉन्च होंगी, टिकट की कीमत कितनी है...यहां पढ़ें ऑटो एक्सपो की पूरी डिटेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जासूसी करती हैं BYD की गाड़ियां? अमेरिका ने बैन कीं चीन की ये कारें
जासूसी करती हैं BYD की गाड़ियां? अमेरिका ने बैन कीं चीन की ये कारें
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
दीवाली पर हर साल कितनी होती है गाड़ियों की सेल, किस सेगमेंट की सबसे ज्यादा
दीवाली पर हर साल कितनी होती है गाड़ियों की सेल, किस सेगमेंट की सबसे ज्यादा
31 इंच की TV और मसाज सीटें, रणवीर की BMW है लग्जरी का बाप
31 इंच की TV और मसाज सीटें, रणवीर की BMW है लग्जरी का बाप

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget