एक्सप्लोरर

दिवाली पर ड्राइव करके घर जाने का प्लान है? तो अपनी कार में रखें ये जरूर टूल्स

अगर आप कार से लंबा ट्रैवल करने के शौकीन हैं तो कुछ जरूरी टूल्स अपनी कार में रखें. लंबे सफर में अगर कुछ इमरजेंसी आ जाये और कोई मदद ना मिले तो इन टूल्स से आपकी परेशानी दूर हो सकती है.

फेस्टिवल के समय ज्यादातर लोग अपने परिवार के साथ रहना चाहते हैं. दिल्ली एनसीआर या बड़े शहरों में रहने वाले वर्किंग लोग भी अपने होम टाउन जाकर ही त्योहार मनाना चाहते हैं. ऐसे में त्योहार को देखते हुए ज्यादातर लोग अपने घरों की ओर निकल जाते हैं. हालांकि कोरोना की वजह से इस बार लोग पब्लिक ट्रांसपोर्ट की जगह अपने व्हीकल से सफर कर रहे हैं. अगर आप भी दिवाली के मौके पर लॉन्ग ड्राइव करके अपने घर जाने का प्लान कर रहे हैं या फिर फैमिली के साथ लॉन्ग रोड ट्रिप पर जा रहे हैं तो आपको अपनी कार में ये जरूरी टूल्स रखने चाहिए. रास्ते में अगर किसी वजह से कार बंद हो जाये या कोई इमरजेंसी आ जाये तो इससे आप मुसीबत में पड़ने से बच सकते हैं. आइये जानते हैं क्या है वो जरूरी टूल्स की लिस्ट.

1-इमरजेंसी किट

कार में सफर के दौरान सबसे जरूरी है एक इमरजेंसी किट जिसमें एक कंबल, कुछ ड्राईफ्रूट् या खाने का ड्राई आयटम, जरुरी दवाई, पानी और एक टार्च होनी चाहिये. इसके अलावा सेफ्टी के लिये एक फायर एसटिंग्युशर भी साथ रखें. लंबे सफर में इमरजेंसी ट्रायंगल रख लेना चाहिये ताकि कार खराब होने पर उसके अपनी कार के पास रखने से दूसरे वाहनों को अलर्ट मिल सके. इसके अलावा इमरजेंसी के लिये सीट बेल्ट कटर और विंडो कटर भी साथ रखें. छोटा सा टूल मुसीबत में बड़ा काम आ सकता है. अगर किसी वजह से कार में फंस जायें तो इनकी मदद से कार से निकला जा सकता है.

2-स्टेपनी और जैक

ट्रैवलिंग के दौरान स्टेपनी और जैक रखना भी बहुत जरूरी है. वैसे तो ज्यादातर कारों में स्टेपनी( एक्स्ट्रा टायर) आती है लेकिन अगर कभी गलती से उसे बाहर निकाल दिया तो सफर के टाइम पर उसे कार में जरूर रखें. इसके अलावा टायर बदलने में यूज होने वाला टूल जैसे जैक और दूसरी किट भी कार में रखें ताकि टायर चेंज करने की नौबत आये तो खुद ही टायर बदल सकें.

3- जंपर केबल

जंबर केबल भी बहुत काम का टूल है. कई बार ट्रैवलिंग में या पार्किंग में कार की बैटरी डाउन हो जाती है और फिर कार बंद हो जाती है. ऐसे में जंपर केबल की मदद से किसी दूसरी कार की बैटरी में केबल जंपर लगाकर बैटरी को चार्ज कर सकते हैं.

4- पंक्चर किट

वैसे तो आजकल की कारों में ट्यूबलेस टायर होते हैं जिसमें अगर पंक्चर हो भी जाये तो एकसाथ हवा नहीं निकलती . फिर भी अगर लंबे सफर पर जा रहे हैं तो पंक्चर किट और एयर कंप्रेसर लेकर जाये. ताकि पंक्चर की हालत में उसे फिक्स किया जा सके और एयर कंप्रेसर से हवा भी भर सकें..ये टूल ज्यादा महंगे नहीं आते लेकिन इमरजेंसी में बहुत काम आते हैं.

5-दूसरे जरूरी टूल्स

दूर के सफर में एक टो केबल भी काम का टूल है. अनजान जगह पर कई बार किसी मैकेनिक या सर्विस सेंटर का पता या फोन नंबर नहीं होता. ऐसे में अगर किसी वजह से कार बंद हो जाये तो टो केबल की मदद से उसे पास के किसी मैकेनिक पर ले जा सकते हैं. इसके अलावा कार में मिनी टूल किट होना बेहद जरूरी है क्योंकि सफर के दौरान कार बंद हो जाए और कार पार्ट खोलना पड़े तो टूल किट से खुल जायेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
5 साल में कौन सस्ता पड़ेगा, इलेक्ट्रिक या पेट्रोल स्कूटर?
5 साल में कौन सस्ता पड़ेगा, इलेक्ट्रिक या पेट्रोल स्कूटर?
छोटी Cars में भी Hybrid Technology की Entry, कितना बढ़ेगा Mileage?
छोटी Cars में भी Hybrid Technology की Entry, कितना बढ़ेगा Mileage?
BMW-Mercedes को मिलेगी टक्कर? भारत आ रहे 3 नए Luxury Brands
BMW-Mercedes को मिलेगी टक्कर? भारत आ रहे 3 नए Luxury Brands

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ मल्होत्रा संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा आडवाणी, वेकेशन की तस्वीरें वायरल
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा, तस्वीरें वायरल
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
ठीक से बंद नहीं हो रहा फ्रिज का दरवाजा, करें ये काम
ठीक से बंद नहीं हो रहा फ्रिज का दरवाजा, करें ये काम
Motorola के पुराने डिजाइन से अलग है Signature 27? जानिए क्या है खास
Motorola के पुराने डिजाइन से अलग है Signature 27? जानिए क्या है खास
Embed widget