एक्सप्लोरर

Driving Tips: गाड़ी चलाते वक्त यह 5 आदतें कर सकती है आपके गाड़ी की उम्र कम

लोग अक्सर गाड़ी ड्राइव करते वक्त अलग-अलग तरह की आदतें अपनाते हैं. आइए जानते हैं उन पांच आदतों के बारे में जिसके वजह से हमारी गाड़ी को बहुत नुकसान होता है.

लोग अक्सर गाड़ी ड्राइव करते वक्त अलग-अलग तरह की आदतें अपनाते हैं. आप नए ड्राइवर हो, अभी-अभी आपने गाड़ी चलाना सीखी हो या आप लंबे समय से गाड़ी चला रहे हो. हर स्थिति में हर ड्राइवर की कुछ न कुछ आदतें रहती है जो वह गाड़ी ड्राइव करते वक्त इस्तेमाल करता है. गाड़ी चलाने के दौरान ऐसी ही आदत गलती बन जाती है और उस गलती के कारण आपकी गाड़ी को नुकसान होता है, और इसका पता भी हमें नहीं चल पाता है.

इन्हीं आदतों और नुकसान के कारण गाड़ी की उम्र कम हो जाती है और फिर उस नुकसान से बचने के लिए हमें अपनी जेब से अच्छे पैसे खर्च करने पड़ते हैं. आइए जानते हैं उन पांच आदतों के बारे में जिसके वजह से हमारी गाड़ी को बहुत नुकसान होता है और हमें इसकी जानकारी भी नहीं होती है.

हमेशा गेयर पर हाथ रखना

ज्यादातर लोग गाड़ी ड्राइविंग करते वक्त अपना एक हाथ स्टेयरिंग पर रखे हुए होते हैं और अपना दूसरा हाथ गियर पर रखे हुए होते हैं. देखने में तो यह बिल्कुल सामान्य लगता है पर ऐसा है नहीं जाने अनजाने में इससे आप अपनी गाड़ी के गियर बॉक्स को नुकसान पहुंचाते हैं.

दरअसल गियर लेवल शिफ्टिंग रिल्स के ऊपर होता है.  ट्रांसमिशन के अंदर दिए गए शिफ्टिंग फॉग्स हमेशा तैयार होते है गियर बदलने के लिए, ऐसे में गियर पर हाथ रखने से शिफ्टिंग रिल हमेंशा दब रही होती हैं. जिसके कारण वहां पर लगातार फ्रिकशन बना रहता है. इस कारण गियर के दांत बहुत जल्दी घिस जाते हैं. इसलिए आगे से गाड़ी ड्राइव करते वक्त आप अपने दूसरे हाथ को गियर पर न रखें.

गाड़ी रोककर तुरंत इंजन को बंद न करें

जब हम कहीं बाहर से आते हैं तो गाड़ी रोककर तुरंत इंजन को बंद कर देते हैं. ऐसा करना बिल्कुल गलत है. आजकल ज्यादातर गाड़ियों में पावर बूस्ट करने के लिए टर्बो चार्जर का उपयोग किया जाता है. यह टर्बोचार्जर इंजन से कई ज्यादा आरपीएम पर घुम रहे होते हैं. जिस कारण यह बहुत गर्म हो जाता है. ऐसे में अगर आप गाड़ी को तुरंत बंद कर देंगे तो आपका टर्बोचार्जर खराब हो सकता है. इसलिए गाड़ी रोकने के 15-30 सेंकड के बाद ही गाड़ी के इंजन को बंद करें.

स्पीड ब्रेकर के बाद गियर कम करें

हम में से ज्यादतर लोग सड़क पर स्पीड ब्रेकर या गड्डे आ जाने के बाद गाड़ी के गियर को बिना कम किए आगे बढ़ाने लगते हैं. ऐसा करने से इंजन को ज्यादा ताकत लगाना पड़ता जिसके कारण क्लच, सिलेंडर और गियर बॉक्स जैसी महत्वपूर्ण चीजें खराब होने लगती हैं. इसलिए हमेशा स्पीड ब्रेकर और गड्डे में गियर को कम जरूर करें.

क्लच पैडल या ब्रेक पर लगातार पैर न रखें

गाड़ी चलाने टाइम कई लोग क्लच पैडल और ब्रेक पर इस तरह से पैर रखे हुए रहते हैं जैसे की वह फुट रेस्ट हो. ऐसा करने से गाड़ी के क्लच और ब्रेक पैड जल्दी घिस जाते हैं और खराब हो जाते हैं. इसलिए अपना पैर हमेशा फुट रेस्ट पर ही रखें.

हमेशा पहले गियर पर गाड़ी को आगे बढ़ाएं

 हमेशा अपनी  गाड़ी को पहली गियर में ही आगे बढ़ाएं. दूसरे या तीसरे गियर पर गाड़ी को बढ़ाने की कोशिश न करें. ऐसा करने से आपके इंजन पर ज्यादा जोर पड़ता है और उसमें कई तरह की खराबी आ सकती है.

यह भी पढ़ें:

Honda ने भारत में लॉन्च की CB200X बाइक, जानें इसके जबरदस्त फीचर्स और दाम

Vespa के 75 साल पूरे होने की खुशी में, Piaggio ने लॉन्च किया इस स्कूटर का लिमिटेड एडिशन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TVS परिवार में बड़ा विवाद, संपत्ति बंटवारे को लेकर क्यों मचा घमासान?
TVS परिवार में बड़ा विवाद, संपत्ति बंटवारे को लेकर क्यों मचा घमासान?
29 kmpl Mileage वाली SUV की एंट्री, सिर्फ ₹21,000 में Booking
29 kmpl Mileage वाली SUV की एंट्री, सिर्फ ₹21,000 में Booking
MG Windsor का नया पत्ता खुला, Indulge Edition में क्या है खास?
MG Windsor का नया पत्ता खुला, Indulge Edition में क्या है खास?
Brezza CNG की EMI कितनी? जानें पूरा हिसाब
Brezza CNG की EMI कितनी? जानें पूरा हिसाब

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
CJP प्रोटेस्ट में दिल्ली आ रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने ट्रेन से उतारा, जमकर हुआ हंगामा
CJP प्रोटेस्ट में दिल्ली आ रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने ट्रेन से उतारा, जमकर हुआ हंगामा
मुस्लिम बहुल सीट पर BJP का जलवा, छठे नंबर पर TMC का बागी गुट, ममता बनर्जी का जानें हाल
मुस्लिम बहुल सीट पर BJP का जलवा, छठे नंबर पर TMC का बागी गुट, ममता बनर्जी का जानें हाल
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
एबी डिविलियर्स का विराट कोहली पर ताजा बयान, जो कहा आपको जरूर जानना चाहिए
एबी डिविलियर्स का विराट कोहली पर ताजा बयान, जो कहा आपको जरूर जानना चाहिए
CJP को प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिलने पर RJD भड़की, 'अगर प्रशासन…'
CJP को प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिलने पर RJD भड़की, 'अगर प्रशासन…'
Rejinagar Bypoll Result Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर BJP की आंधी, 31 वोटों से आगे, कांग्रेस का क्या हाल?
Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर BJP की आंधी, 31 वोटों से आगे, कांग्रेस का क्या हाल?
राजकीय सम्मान से हुआ नाना का अंतिम संस्कार, किन्हें ऐसे देते हैं अंतिम विदाई?
राजकीय सम्मान से हुआ नाना का अंतिम संस्कार, किन्हें ऐसे देते हैं अंतिम विदाई?
Embed widget