एक्सप्लोरर

Dia Mirza ने खरीदी 1.39 करोड़ की BMW iX इलेक्ट्रिक SUV, रेंज और फीचर्स जानकर चौक जाएंगे आप

Dia Mirza BMW iX: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्जा ने हाल ही में BMW iX इलेक्ट्रिक SUV खरीदी है. यह कार महज 4.6 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है. आइए इसके फीचर्स जानते हैं.

Dia Mirza BMW iX Features: बॉलीवुड सितारे हमेशा से लग्जरी गाड़ियों के शौकीन रहे हैं और अब वे धीरे-धीरे लग्जरी इलेक्ट्रिक कारों की ओर रुख कर रहे हैं. इस कड़ी में अब एक्ट्रेस दीया मिर्जा का नाम भी जुड़ गया है.

दरअसल, पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जागरूकता के लिए पहचानी जाने वाली दीया मिर्जा ने हाल ही में BMW iX इलेक्ट्रिक SUV खरीदी है. इसकी भारत में कीमत 1.39 करोड़ रुपये है और यह एक बार चार्ज में 635 किमी की इंप्रेसिव WLTP रेंज देती है.

बैटरी, पावर और रेंज

BMW iX एक हाई-परफॉर्मेंस इलेक्ट्रिक SUV है, जिसमें 111.5 kWh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो एक बार चार्ज होने पर WLTP मानकों के अनुसार 635 किलोमीटर की रेंज देती है. यह SUV 523 hp की पावर और 765 Nm का टॉर्क जेनरेट करती है, जिससे यह केवल 4.6 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है. BMW iX में ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम होता है जिसमें दो इलेक्ट्रिक मोटर शामिल हैं, जो इसे हर तरह की सड़कों और मौसम में बेहतरीन ग्रिप और संतुलन देने में मदद करता है.

 चार्जिंग टाइम और ऑप्शंस

चार्जिंग के मामले में BMW iX को फास्ट चार्जिंग और AC चार्जिंग दोनों विकल्पों के साथ चार्ज किया जा सकता है. 195 kW DC फास्ट चार्जर से इसे केवल 35 मिनट में 0 से 80% तक चार्ज किया जा सकता है, जबकि 22 kW AC चार्जर से लगभग 5.5 घंटे और 11 kW AC चार्जर से करीब 11 घंटे में इसे फुल चार्ज किया जा सकता है.

कैसा है इंटीरियर?

इसके इंटीरियर की बात करें तो BMW iX में एक फ्यूचरिस्टिक डिजाइन मिलता है जिसमें 12.3-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 14.9-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम शामिल है. इसमें हेक्सागोनल स्टीयरिंग व्हील, इलेक्ट्रोक्रोमिक पैनोरमिक रूफ और मल्टी-फंक्शनल सीट्स जैसे प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं, जो इसे एक स्मार्ट और कंफर्टेबल ड्राइविंग एक्सपीरियंस देते हैं.

दीया मिर्जा के अलावा रितेश देशमुख, नुशरत भरूचा और इब्राहिम अली खान जैसे बॉलीवुड सितारे भी BMW iX या अन्य इलेक्ट्रिक कारों के मालिक हैं. यहां तक कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी इलेक्ट्रिक कार चलाते देखे जा चुके हैं, जिससे यह साफ है कि EVs अब केवल एक विकल्प नहीं बल्कि ट्रेंड बन चुकी हैं. बता दें कि दीया मिर्जा की BMW iX की यह खरीदारी उनकी पर्यावरण के प्रति जागरूकता और हरित जीवनशैली की ओर एक और मजबूत कदम है. 

ये भी पढ़ें: Kia Carens Clavis की डिलीवरी शुरू: 7-सीटर SUV लुक और प्रीमियम फीचर्स के साथ ग्राहकों को भा रही नई कार, जानिए खासियत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पेट्रोल छोड़ अब इन गाड़ियों की ओर रुख कर रहे लोग, सामने आए ये आंकड़े
पेट्रोल छोड़ अब इन गाड़ियों की ओर रुख कर रहे लोग, सामने आए ये आंकड़े
FASTag के लिए नहीं रुकेगी Car, अक्टूबर से हटेंगे ये 3 Toll Barrier
FASTag के लिए नहीं रुकेगी Car, अक्टूबर से हटेंगे ये 3 Toll Barrier
SUV के दौर में भी Baleno का दबदबा क्यों? मारुति के इस अधिकारी ने किया खुलासा
SUV के दौर में भी Baleno का दबदबा क्यों? मारुति के इस अधिकारी ने किया खुलासा
Hyundai Creta खरीदने जा रहे हैं? जानें ऑफर में कितने की मिलेगी गाड़ी
Hyundai Creta खरीदने जा रहे हैं? जानें ऑफर में कितने की मिलेगी गाड़ी

वीडियोज

Breaking News | Moti Bagh Building Collapse: मलबा हटाने में जुटी JCB...हादसे से दहली दिल्ली!
Moti Bagh Building Collapse | Sansani: दिल्ली के 'कातिल सिस्टम' का कहर ! | Delhi Hostel
Delhi Building Collapse | Sandeep Chaudhary: दिल्ली हादसे ने खोली लापरवाह सिस्टम की पोल? | BJP
Moti Bagh Building Collapse: कैसे हुआ दिल्ली हादसा? चश्मदीदों ने खोले राज, कंपा देगी सच्चाई!
Breaking News | Moti Bagh Building Collapse: दिल्ली में 'मौत का हॉस्टल'..जिम्मेदार कौन? | Janhit

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आचार्य बालकृष्ण को मिली बड़ी राहत , CBI कोर्ट ने किया बरी
आचार्य बालकृष्ण को मिली बड़ी राहत , CBI कोर्ट ने किया बरी
सहारनपुर मस्जिद विवाद में ASI की एंट्री, कुएं के सैंपल लिए
सहारनपुर मस्जिद विवाद में ASI की एंट्री, कुएं के सैंपल लिए
60 लाख लोगों के खातों में CM शुभेंदु ने डाले 1500-1500 रुपए, जानें फैसला
60 लाख लोगों के खातों में CM शुभेंदु ने डाले 1500-1500 रुपए, जानें फैसला
PAK दिग्गज ने बताया पाकिस्तान क्रिकेट की बर्बादी का कारण, कहा- भारत से जीत जिम्मेदार
PAK दिग्गज ने बताया पाकिस्तान क्रिकेट की बर्बादी का कारण, कहा- भारत से जीत जिम्मेदार
'मेरे अंडरगारमेंट्स भी धो दो...' Bigg Boss 20 में चाय पर बवाल, माही विज पर भड़कीं बादशाह की एक्स-वाइफ
'मेरे अंडरगारमेंट्स भी धो दो...' माही विज पर भड़कीं बादशाह की एक्स-वाइफ
सर्जियो गोर ने दिया बड़ा ऑफर, 'चांद की सतह पर भारत हमारे साथ हो...'
सर्जियो गोर ने दिया बड़ा ऑफर, 'चांद की सतह पर भारत हमारे साथ हो...'
सत्य निकेतन हादसा: रेखा सरकार का पहला बड़ा एक्शन, MCD के 5 अधिकारी सस्पेंड, देखें पूरी लिस्ट
सत्य निकेतन हादसा: पहला बड़ा एक्शन, MCD के 5 अधिकारी सस्पेंड, देखें पूरी लिस्ट
SBI में बंपर भर्ती की तैयारी, 2027 में जुड़ेंगे 12000 नए कर्मचारी
SBI में बंपर भर्ती की तैयारी, 2027 में जुड़ेंगे 12000 नए कर्मचारी
Embed widget