एक्सप्लोरर

अब हर शहर में दौड़ेंगी Mahindra की इलेक्ट्रिक कारें, कंपनी ने शुरू की डिलीवरी, जानें कीमत

महिंद्रा ने पूरे भारत में BE 6 और XEV 9e की डिलीवरी शुरू कर दी है. महिंद्रा BE 6 और XEV 9e Pack Two को दो अलग-अलग बैटरी ऑप्शन में पेश किया है. आइए विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं.

भारत की प्रमुख ऑटो कंपनी महिंद्रा ने अपनी नई इलेक्ट्रिक SUV लाइनअप में दो दमदार मॉडल-BE 6 और XEV 9e Pack Two की डिलीवरी पूरे देश में शुरू कर दी है. ये दोनों इलेक्ट्रिक SUV पिछले साल नवंबर 2024 में लॉन्च की गई थीं और अब इनके मिड-स्पेक वैरिएंट की डिलीवरी ग्राहकों को दी जा रही है. अगर आप एक स्टाइलिश, प्रीमियम और लंबी रेंज वाली इलेक्ट्रिक SUV की तलाश में हैं, तो महिंद्रा की यह पेशकश आपके लिए एक शानदार विकल्प हो सकती है.

कैसा है बैटरी और रेंज?

  • महिंद्रा BE 6 और XEV 9e Pack Two दो अलग-अलग बैटरी विकल्पों के साथ बाजार में उपलब्ध कराई गई हैं. इनमें एक 59 kWh की बैटरी है और दूसरी 79 kWh की बड़ी बैटरी दी गई है. 79 kWh बैटरी वाला मॉडल 282 bhp की पावर जनरेट करता है, जबकि 59 kWh बैटरी वाला वेरिएंट 228 bhp तक की पावर देने में सक्षम है. दोनों ही मॉडलों में 380Nm का टॉर्क मिलता है और इन्हें रियर-व्हील ड्राइव सेटअप के साथ पेश किया गया है.

टेक्नोलॉजी से भरपूर इंटीरियर 

  • महिंद्रा BE 6 और XEV 9e में कंपनी ने स्टाइलिश और मॉडर्न डिजाइन के साथ शानदार इंटीरियर की पेशकश की है. बाहरी लुक की बात करें तो दोनों SUVs में फुल LED हेडलैंप, DRL (Daytime Running Lights) और कॉर्नरिंग फंक्शन वाले फॉग लैंप्स मिलते हैं. इनके अलावा, 19-इंच के अलॉय व्हील्स पर दिए गए एयरो इन्सर्ट्स और एलुमिनेटेड महिंद्रा लोगो, इन गाड़ियों को और अधिक प्रीमियम बनाते हैं.

  • इंटीरियर की बात करें तो इसमें कई प्रीमियम सुविधाएं दी गई हैं. इनमें डुअल ज़ोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल सिस्टम, वायरलेस फोन चार्जर, पैनोरामिक सनरूफ और वेंटिलेटेड पावर्ड फ्रंट सीट्स शामिल हैं. जहां महिंद्रा BE 6 में डुअल 12.3-इंच की स्क्रीन दी गई है, वहीं XEV 9e में ट्रिपल स्क्रीन सेटअप देखने को मिलता है, जो इन SUVs को टेक्नोलॉजी के मामले में और ज्यादा मॉडर्न और हाई-टेक बनाता है.

सुरक्षा के मामले में भी दमदार

  • महिंद्रा ने BE 6 और XEV 9e दोनों SUVs में सुरक्षा का भी पूरा ध्यान रखा है. इन गाड़ियों में कंपनी ने लेवल-2 ADAS (Advanced Driver Assistance System) जैसी एडवांस टेक्नोलॉजी को शामिल किया है, जो इन गाड़ियों को सेगमेंट में सबसे सुरक्षित विकल्पों में से एक बनाता है.

  • सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो इनमें 6 एयरबैग्स, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर्स, रियर कैमरा, चारों पहियों में डिस्क ब्रेक्स और इलेक्ट्रॉनिक पार्क ब्रेक जैसे मॉडर्न सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं. इलेक्ट्रॉनिक पार्क ब्रेक Auto Hold फीचर के साथ आता है, जिससे ड्राइविंग के दौरान सुविधा और सुरक्षा दोनों मिलती हैं. इन सभी सेफ्टी फीचर्स के कारण महिंद्रा BE 6 और XEV 9e उन ग्राहकों के लिए बेहतर विकल्प बनती हैं, जो इलेक्ट्रिक SUV खरीदते समय स्टाइल और परफॉर्मेंस के साथ-साथ सुरक्षा में भी कोई समझौता नहीं करना चाहते.

ये भी पढ़ें: कितनी सैलरी वालों को खरीदनी चाहिए Toyota Innova Crysta? ये रहेगा डाउन पेमेंट का हिसाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जाम में फंस गए तो कार चलाते वक्त इन बातों का रखें ध्यान, वरना क्लच हो जाएगा खराब
जाम में फंस गए तो कार चलाते वक्त इन बातों का रखें ध्यान, वरना क्लच हो जाएगा खराब
Driving Car With Slippers: चप्पल पहनकर कार चला सकते हैं या नहीं, क्या पुलिस काट सकती है चालान? 
चप्पल पहनकर कार चला सकते हैं या नहीं, क्या पुलिस काट सकती है चालान? 
बारिश में डूब गई कार तो भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना नहीं मिलेगा इंश्योरेंस
बारिश में डूब गई कार तो भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना नहीं मिलेगा इंश्योरेंस
Ola-Uber यूजर्स और ड्राइवरों को मिलेगी बड़ी राहत, जल्द लागू होने जा रही नई पॉलिसी
Ola-Uber यूजर्स और ड्राइवरों को मिलेगी बड़ी राहत, जल्द लागू होने जा रही नई पॉलिसी

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget