एक्सप्लोरर

Tata Punch और Renault Kiger में से कौन सी कार है बेहतर? क्या है दोनों में खास

Renault Kiger vs Tata Punch: छोटी एसयूवी कारें आकर्षक कीमतों पर बाजार में आ रही हैं. Renault Kiger और TATA Punch कार इसी कैटिगरी में शामिल है. आइए जानते हैं क्या है दोनों में खास और कौन है बेहतर.

Renault Kiger vs Tata Punch: कार लेने की सोच रहे लोगों में अधिकतर एसयूवी (SUV) कार लेना चाहते हैं, लेकिन जो एसयूवी पॉपुलर हो रहीं हैं वह बाजार में कम वैराइटी में उपलब्ध हैं. ऐसे में वे लोग जो नया हैचबैक लेने की सोच रहे हैं, वे अब इसकी जगह छोटी एसयूवी कार की तरफ रुख कर रहे हैं. छोटी एसयूवी हमारी सड़कों, ट्रैफिक, आसानी से रखने और कई अन्य लिहाज से भी बेहतर विकल्प है. एक तरफ जहां बाजार में कीया सोनेट जैसी बड़ी सबकॉम्पैक्ट एसयूवी मौजूद है, वहीं दूसरी तरफ छोटी एसयूवी कारें आकर्षक कीमतों पर बाजार में आ रही हैं. रेनॉल्ट काइगर (Renault Kiger) इन्हीं में से एक है. जबकि टाटा (TATA) की नई पंच (Punch) भी इसी कैटिगरी में शामिल हुई है. आइए जानते हैं क्या है दोनों में खास और कौन है बेहतर.

लुक

अगर लुक की बात करें तो दोनों ही मॉडल हैडलैंप्स और डीआरएल के जरिए एसयूवी के नए ट्रेंड को दिखाते हैं जो प्रीमियम एसयूवी से अलग है. नतीजतन दोनों कारें जो हैं, उससे कहीं अधिक बेहतर दिखती हैं. यही वजह है कि ये ज्यादा से ज्यादा लोगों को आकर्षित कर रही हैं. अन्य एसयूवी की तरह इन दोनों मॉडल में भी रूफ रेल और थोड़ा सा क्लैडिंग जोड़ा गया है. काइगर की लंबाई व चौड़ाई पंच से कुछ अधिक है, लेकिन अंतर बड़ा नहीं है. दोनों ही एसयूवी में 16 इंच के अलॉय व्हील हैं और ड्यूअल टोन कलर इनके लुक को और आकर्षक बनाते हैं.


Tata Punch और Renault Kiger में से कौन सी कार है बेहतर? क्या है दोनों में खास

इंटीरियर्स

अधिक रंग के साथ पंच का डिजाइन थोड़ा अलग है. कलर्ड वेंट्स और डैशबोर्ड की पूरी पट्टी पर सफेद पैनल दिया गया है. वहीं काइगर का पूरा केबिन अधिक सादे काले रंग के साथ काफी सुंदर और स्पोर्टियर लगता है. अगर इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर की बात करें तो काइगर के अंदर बीच में एक बड़ी स्क्रिन है, जबकि पंच में एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट है. केबिन में अच्छे स्पेस के साथ दोनों ही कारों में बेहतर इंटीरियर क्वॉलिटी है. आकार के बावजूद दोनों ही एसयूवी बड़ी बूट क्षमता के साथ आरामदायक है. काइगर में पंच की तुलना में बड़ा बूट है. फीचर्स के लिहाज से काइगर में 8 इंच का टचसक्रिन है, जबकि पंच में यह 7 इंच का है. दोनों ही कार में बेसिक फीचर्स जैसे कि स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, क्लाइमेट कंट्रोल, रियर व्यू कैमरा व क्रूज कंट्रोल दिए गए हैं. काइगर में एम्बिएंट लाइटिंग, वायरलेस चार्जिंग व वायरलेस स्मार्टफोन चार्जिंग की भी सुविधा है.


रेनॉल्ट काइगर

इंजन

पंच के इंजन की बात करें तो 1.2 लीटर पेट्रोल के साथ यह आपको 83hp का पावर देता है और 5 स्पीड मैनुअल के साथ 113nm टॉर्क जेनेरेट करता है. वहीं काइगर में दो इंजन का विकल्प है. पहला है 1.0 लीटर पेट्रोल का, इसमें 72ps का पावर और 160nm का टॉर्क जनेरेट होता है. दूसरा ऑप्शन 1.0 लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन का है, इसमें 100ps का पावर और 160nm का टॉर्क जेनेरेट होता है. टर्बो पेट्रोल में 5 स्पीड मैन्युअल और CVT ऑटो मिलता है. दोनों ही कार में ड्राइव मोड है. स्टैंडर्ड पेट्रोल इंजन अच्छे प्रदर्शन की पेशकश करते हैं, लेकिन एक्स्ट्रा परफॉर्मेंस और सुचारु CVT की वजह से काइगर ज्यादा उपयोगी लगता है. पंच में यह सुविधा नहीं है, लेकिन एमटी ट्रैक्शन मोड की मदद से इसमें 1.2 लीटर पेट्रोल के साथ जोड़े गए एमटी से लो ट्रैक्शन की स्थिति में काफी मदद मिलती है.  


Tata Punch और Renault Kiger में से कौन सी कार है बेहतर? क्या है दोनों में खास

कीमत

पंच की शुरुआत 5.4 लाख रुपये से शुरू होती है और इसके अलग-अलग वैरिएंट के हिसाब से यह 9.3 लाख रुपये तक में आ सकती है. वहीं काइगर की बात करें तो इसकी कीमत 5.6 लाख रुपये से शुरू होकर 9.8 लाख रुपये तक है. बजट और स्पेस के लिहाज से पंच एक बेहतर विकल्प है. वहीं काइगर थोड़ा महंगा है, लेकिन बेहतर प्रदर्शन और अधिक सुविधा चाहते हैं तो आप इसे चुन सकते हैं. आप अपना बजट और जरूरत देखकर फैसला करें.

ये भी पढें

Price Comparison: टाटा पंच, निसान मैग्नाइट, रेनॉल्ट किगर... जानें इन तीन सब-कॉम्पैक्ट SUV में कौन है सबसे किफायती

International Driving License: विदेश में चलानी है गाड़ी तो बनवाना होगा इंटरनेशनल ड्राइविंग लाइसेंस, जानें क्या है प्रोसेस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sorento vs Innova Hycross, कीमत से लेकर EMI तक पूरा हिसाब
Sorento vs Innova Hycross, कीमत से लेकर EMI तक पूरा हिसाब
जंतर-मंतर पर डिटेंशन, कौन-सी गाड़ियों का हुआ इस्तेमाल?
जंतर-मंतर पर डिटेंशन, कौन-सी गाड़ियों का हुआ इस्तेमाल?
Mahindra XUV 3XO CNG जल्द लॉन्च, बूट स्पेस कितना?
Mahindra XUV 3XO CNG जल्द लॉन्च, बूट स्पेस कितना?
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range

वीडियोज

Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्लाइट में पावर बैंक में लगी आग, दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट की हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग
फ्लाइट में पावर बैंक में लगी आग, दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट की हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
महंगा मॉडल नहीं, फिर भी सनरूफ का मजा, देखें 5 ऑप्शन
महंगा मॉडल नहीं, फिर भी सनरूफ का मजा, देखें 5 ऑप्शन
Embed widget