एक्सप्लोरर

अब गाड़ी पर फ्यूल कलर कोडेड स्टीकर लगाना अनिवार्य, नहीं तो कटेगा इतना मोटा चालान

Color-Coded Fuel Sticker: कलर कोडेड स्टीकर न होने पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालान काटा जाएगा. इसे 2012-2013 में लागू किया गया था और 2019 से सभी पुराने और नए वाहनों के लिए अनिवार्य कर दिया गया था.

Color-Coded Fuel Sticker: अगर आप दिल्ली में वाहन चला रहे हैं और आपकी कार पर कलर कोडेड फ्यूल स्टीकर नहीं है, तो अब सतर्क हो जाएं. दिल्ली परिवहन विभाग ने HSRP (High Security Registration Plate) के साथ-साथ कलर कोडेड फ्यूल स्टीकर को भी अनिवार्य कर दिया है.

दरअसल, यह नियम पुराने और नए सभी प्रकार के वाहनों पर लागू होता है और उल्लंघन करने पर 10,000 तक का चालान हो सकता है. इसे पहले भी 2012-2013 में लागू किया गया था

कलर कोडेड फ्यूल स्टीकर क्या है?

कलर कोडेड फ्यूल स्टीकर एक रंगीन लेबल होता है, जिसे वाहन की विंडशील्ड पर लगाया जाता है और यह दर्शाता है कि गाड़ी किस प्रकार के ईंधन से चलती है. यह स्टीकर ईंधन प्रकार के अनुसार क्लासीफाइड किया गया है- डीजल वाहनों के लिए नारंगी (Orange) रंग का स्टीकर, पेट्रोल और CNG वाहनों के लिए हल्का नीला (Light Blue) रंग का स्टीकर, जबकि अन्य स्पेशल कैटेगरी के लिए ग्रे रंग का स्टीकर होता है. यह स्टीकर HSRP (High Security Registration Plate) सिस्टम का एक अनिवार्य हिस्सा है, जिसे भारत सरकार ने वर्ष 2019 में सभी नए और पुराने वाहनों के लिए अनिवार्य किया था.

कौन सी धारा के तहत चालान कटेगा?

अगर कोई वाहन मालिक अपनी गाड़ी पर कलर कोडेड फ्यूल स्टीकर नहीं लगवाता है, तो उसके खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 192(1) के तहत चालान काटा जा सकता है. वर्ष 2020 में दिल्ली सरकार की ओर से चलाए गए एक विशेष अभियान के तहत बिना HSRP और फ्यूल स्टीकर वाले वाहनों पर 5,000 रुपये तक का चालान किया गया था, जो अब बढ़कर 10,000 रुपये तक हो सकता है.

कैसे करें ऑनलाइन फ्यूल स्टीकर के लिए आवेदन?

यदि आपकी गाड़ी पर यह स्टीकर नहीं है, तो आप इसे ऑनलाइन मंगवा सकते हैं. इसके लिए सबसे पहले https://bookmyhsrp.com वेबसाइट पर जाएं. इसके बाद यदि केवल स्टीकर की आवश्यकता है तो "Only Color Sticker" विकल्प चुनें और यदि HSRP नंबर प्लेट भी नहीं है, तो "HSRP with Color Sticker" विकल्प का चयन करें. इसके बाद आपको अपनी गाड़ी से संबंधित डिटेल्स भरना होगा, जैसे कि राज्य, रजिस्ट्रेशन नंबर, चेसिस नंबर, इंजन नंबर, फ्रंट और रियर लेजर कोड, और कैप्चा. सभी जानकारी भरने के बाद फॉर्म को सबमिट करें और ऑनलाइन पेमेंट करें. इसके बाद स्टीकर आपके पते पर भेज दिया जाएगा.

जल्द शुरू होगी सख्त जॉइंट एनफोर्समेंट ड्राइव

परिवहन विभाग के सूत्रों के अनुसार, ट्रैफिक पुलिस और परिवहन विभाग मिलकर जल्द ही एक ज्वाइंट ऑपरेशन शुरू करने वाले हैं, जिसमें उन सभी वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, जिन पर HSRP प्लेट और फ्यूल स्टीकर नहीं लगे होंगे. यह नियम न केवल 2018 के बाद रजिस्टर्ड गाड़ियों पर लागू है, बल्कि 2018 से पहले रजिस्टर्ड सभी वाहनों पर भी यह अनिवार्य रूप से लागू होगा.

ये भी पढ़ें: इस राज्य में लागू हुई EV पॉलिसी, 15 फीसदी सब्सिडी और टोल फ्री के साथ हर 25 km पर मिलेगी चार्जिंग सुविधा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2 लाख डाउन पेमेंट पर Maruti Fronx CNG खरीदें तो हर महीने कितनी बनेगी EMI? जानिए डिटेल्स
2 लाख डाउन पेमेंट पर Maruti Fronx CNG खरीदें तो हर महीने कितनी बनेगी EMI? जानिए डिटेल्स
पेट्रोल की तुलना में क्या नई Punch EV खरीदना है फायदे का सौदा? यहां जानिए दोनों की डिटेल्स
पेट्रोल की तुलना में क्या नई Punch EV खरीदना है फायदे का सौदा? यहां जानिए दोनों की डिटेल्स
पहले से कितनी बदल जाएगी Mahindra Scorpio N? कंपनी नए अवतार में करने जा रही पेश
पहले से कितनी बदल जाएगी Mahindra Scorpio N? कंपनी नए अवतार में करने जा रही पेश
फुल टैंक में चलती है 1200 KM, बड़ी फैमिली के लिए क्या सही रहेगी Toyota Innova Hycross?
फुल टैंक में चलती है 1200 KM, बड़ी फैमिली के लिए क्या सही रहेगी Toyota Innova Hycross?

वीडियोज

AI Summit Controversy: प्रदर्शनकारियों के समर्थन में राहुल गांधी का पोस्ट, लिखा- 'PM Is Compromised'
Donald Trump on Tariff: ट्रंप के 10% ग्लोबल टैरिफ के बाद कौन सी चीजें होंगी मंहगी? | Trade Deal
Donald Trump on Tariff: व्यापार नीति में भारी फेरबदल!, भारत अब अमेरिका को टैरिफ देगा? | USA
India’s Crude Oil Strategy Shift? Saudi Arabia की वापसी, Russia को झटका! | Paisa Live
US Supreme Court Struck Trump Tariffs: सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर डोनाल्ड ट्रंप का आया बयान |

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Pakistan Earthquake: भूकंप के झटके से हिला पाकिस्तान! रिक्टर स्केल पर मापी गई 3.9 की तीव्रता
भूकंप के झटके से हिला पाकिस्तान! रिक्टर स्केल पर मापी गई 3.9 की तीव्रता
महाराष्ट्र: लव जिहाद रोकने के लिए मैरिज रजिस्ट्रेशन कानून में हो बदलाव, किरीट सौमेया की CM फडणवीस से मांग
महाराष्ट्र: लव जिहाद रोकने के लिए मैरिज रजिस्ट्रेशन कानून में हो बदलाव, किरीट सौमेया की CM फडणवीस से मांग
PAK vs NZ: पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड मैच में बारिश की संभावना, अगर रद्द हुआ मैच को किसे होगा फायदा? जानिए नियम
पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड मैच में बारिश की संभावना, अगर रद्द हुआ मैच को किसे होगा फायदा? जानिए नियम
Jailer 2: रजनीकांत की 'जेलर 2' में ये एक्टर निभाएगा मेन विलेन का किरदार, शाहरुख खान के सीन्स को लेकर भी आया अपडेट
'जेलर 2' में ये एक्टर निभाएगा मेन विलेन का किरदार, शाहरुख खान के सीन्स पर भी आया अपडेट
ईरान के टॉप कमांडरों पर खतरा! टारगेटेड स्ट्राइक की तैयारी; अमेरिकी हमले के सीक्रेट ब्लूप्रिंट से मिडिल ईस्ट में हड़कंप
ईरान के टॉप कमांडरों पर खतरा! टारगेटेड स्ट्राइक की तैयारी; अमेरिकी हमले के सीक्रेट ब्लूप्रिंट से मिडिल ईस्ट में हड़कंप
कोटा: अवैध पिस्टल के साथ यूथ कांग्रेस का नेता गिरफ्तार, कोहिनूर गैंग से खरीदकर बेचने की साजिश
कोटा: अवैध पिस्टल के साथ यूथ कांग्रेस का नेता गिरफ्तार, कोहिनूर गैंग से खरीदकर बेचने की साजिश
Social Media Ban: इन देशों में बच्चों के लिए बैन है Insta-Facebook, जानें भारत में क्या है नियम?
इन देशों में बच्चों के लिए बैन है Insta-Facebook, जानें भारत में क्या है नियम?
क्या होती है वैजिनोप्लास्टी, जिसे कराने जा रहीं अनाया बांगर?
क्या होती है वैजिनोप्लास्टी, जिसे कराने जा रहीं अनाया बांगर?
Embed widget