एक्सप्लोरर

Citroen C3: सिट्रोएन ने लॉन्च किया C3 का टर्बो शाइन वेरिएंट, इतनी रखी गई है कीमत 

Citroen C3 Turbo Shine Rival: इस कार का मुकाबला हुंडई ग्रैंड आई 10 नियोस, मारुति सुजुकी स्विफ्ट और टाटा टिआगो जैसी कारों से होता है. इन सभी कारों में 1.2 L पेट्रोल इंजन मिलता है.

Citroen C3 Turbo Shine: पिछले साल कार निर्माता कंपनी Citroen ने अपनी C3 हैचबैक को दो वेरिएंट्स- फील और लाइव में पेश किया था. इसकी एक्स शोरूम कीमत 5.71 लाख रुपये से 8.06 लाख रुपये के बीच थी. इस कीमत को जनवरी 2023 में बढ़ाया गया था. C3 हैचबैक के टॉप-ऑफ-द-लाइन शाइन ट्रिम में शाइन, शाइन वाइब पैक, शाइन  वाइब पैक के साथ डुअल-टोन और शाइन डुअल-टोन वेरिएंट शामिल हैं. यह ट्रिम अब तक केवल NA पेट्रोल  इंजन के साथ उपलब्ध था. लेकिन अब कंपनी  ने टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ शाइन वेरिएंट को लॉन्च किया है.

टर्बो शाइन वेरिएंट की कीमतें

सिट्रोएन C3 के टर्बो फील DT वेरिएंट की कीमत 8.28 लाख रुपये, सी3 टर्बो फील डीटी वाइब पैक की कीमत 8.43 लाख रुपये, C3 टर्बो शाइन DT की कीमत 8.80 लाख रुपये, सी3 टर्बो शाइन डीटी वाइब पैक की कीमत 8.92 लाख रुपये रखी गई है. सभी कीमतें दिल्ली एक्स शोरूम के अनुसार हैं. 

कंपनी ने क्या कहा?

सिट्रोएन इंडिया के ब्रांड हेड सौरभ वत्स ने कहा कि “हमें एडवांस सेफ्टी सुविधाओं के साथ नया जेन III प्योरटेक 110 टर्बो इंजन लॉन्च करने की खुशी है, जो ग्राहकों को सिटी और हाईवे पर चलने के दौरान एक अलग अनुभव प्रदान करेगा. C3 टर्बो की पहले भी काफी डिमांड रही है और इसे ग्राहकों ने खूब पसंद किया है. इस वेरिएंट की डिलीवरी मई के मध्य से शुरू हो जाएगी." 

जोड़े गए नए फीचर्स 

टॉप-एंड शाइन वेरिएंट में 13 नए फीचर्स को शामिल किया गया है, जिसमें ईएसपी, हिल-होल्ड असिस्ट, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, इंजन स्टार्ट/स्टॉप, इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ओआरवीएम, रियर पार्किंग कैमरा, डे/नाइट आईआरवीएम, 15-इंच डायमंड कट अलॉय, फ्रंट फॉग लैंप, रियर स्किड प्लेट, रियर वाइपर और वॉशर, रियर डिफॉगर शामिल हैं.  

पावरट्रेन

सिट्रोएन C3 टर्बो वैरिएंट में एक जेन III प्योरटेक 1.2L 3-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 110bhp की पावर और 190Nm का टार्क जेनरेट कर सकता है. इसका 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के फ्रंट व्हील्स से जुड़ा है. साथ ही इसमें पहले से मौजूद 1.2L NA पेट्रोल इंजन का भी विकल्प मिलता है. जो 82bhp की पॉवर और 115 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. इस इंजन को 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है. इन दोनों इंजन के साथ 19.3kmpl के ARAI प्रमाणित माइलेज मिलने का दावा किया गया है. 

किससे होता है मुकाबला

इस कार का मुकाबला हुंडई ग्रैंड आई 10 नियोस, मारुति सुजुकी स्विफ्ट और टाटा टिआगो जैसी कारों से होता है. इन सभी कारों में 1.2 L पेट्रोल इंजन मिलता है.

यह भी पढ़ें :- एमजी मोटर्स ने लॉन्च किया मैक्सस 9 ईवी, जानिए कितनी है कीमत 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Hyundai Bayon में मिलेंगे ये फीचर्स, लॉन्च से पहले सामने आई जानकारी
Hyundai Bayon में मिलेंगे ये फीचर्स, लॉन्च से पहले सामने आई जानकारी
कब नहीं लेनी चाहिए सेकंड हैंड कार, जान लें काम की बात
कब नहीं लेनी चाहिए सेकंड हैंड कार, जान लें काम की बात
धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च हुई नई Pulsar NS200, जानें कीमत
धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च हुई नई Pulsar NS200, जानें कीमत
ठंड में सुबह कार स्टार्ट करते वक्त बरतें ये सावधानियां, बच जाएगा मोटा खर्च
ठंड में सुबह कार स्टार्ट करते वक्त बरतें ये सावधानियां, बच जाएगा मोटा खर्च

वीडियोज

Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi
Anant Singh Expelled from JDU: अब क्या करेंगे छोटे सरकार अनंत सिंह? | Breaking News | Mokama
Congress Ramlila Maidan Rally: 1 नवंबर को क्यों रैली- कांग्रेस की पॉलिटिकल जिद! | BJP | ABP News
Shastrarth: 'सलाम' और राम..27 में बनाएंगे काम ? | UP Elections 2027 | Romana Isar Khan | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
अनंत सिंह के निष्कासन पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'अमित शाह...'
अनंत सिंह के निष्कासन पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'अमित शाह...'
'बिग बॉस 20': फायरिंग पर बोले रोहित शेट्टी- 'हमारे घरों में गालियां चल रही है...'
'बिग बॉस 20': फायरिंग पर बोले रोहित शेट्टी- 'हमारे घरों में गालियां चल रही है...'
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च हुई नई Pulsar NS200, जानें कीमत
धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च हुई नई Pulsar NS200, जानें कीमत
फसल बीमा के 317 करोड़ जारी, किसान ऐसे चेक करें अपना स्टेटस
फसल बीमा के 317 करोड़ जारी, किसान ऐसे चेक करें अपना स्टेटस
Embed widget