एक्सप्लोरर

Citroen C3X Sedan: टेस्टिंग के दौरान दिखी सिट्रोएन C3X क्रॉसओवर सेडान, नई डिजाइन डिटेल्स आई सामने 

C3X में सभी जरूरी सेफ्टी फीचर्स मिलेंगे, जिसमें इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम, 6 एयरबैग, हिल होल्ड असिस्ट, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, एबीएस और कैमरे के साथ रिवर्स पार्किंग सेंसर शामिल होगा.

Citroën C3X: भारत में अपनी पोर्टफोलियो के विस्तार के क्रम में सिट्रोएन C3X क्रॉसओवर सेडान को तैयार कर रही है. कंपनी के  पोर्टफोलियो में 4 कारें हैं; जिसमें C3, eC3, C3 एयरक्रॉस और C5 एयरक्रॉस शामिल हैं. अपकमिंग C3X सेडान कंपनी के लाइनअप में C5 एयरक्रॉस के नीचे प्लेस की जाएगी. कंपनी अपकमिंग C3X क्रॉसओवर सेडान के लिए मॉड्यूलर CMP प्लेटफॉर्म का उपयोग करेगी. यह प्लेटफ़ॉर्म Citroen की अन्य कारों C3 और C3 Aircross के लिए भी इस्तेमाल होता है. उत्पादन की लागत को कम करने के लिए, C3X में कई फीचर्स को कंपनी की अन्य कारों से लिया जाएगा. 

डिजाइन

सिट्रोएन C3X की कुछ प्रमुख फीचर्स में ट्राइएंगुलर हेडलैंप, स्मूथ एलईडी डीआरएल, सिट्रोएन लोगो के साथ इंटरकनेक्टिंग क्रोम स्ट्रिप, एक मजबूत बम्पर डिजाइन और हेक्सागोनल फॉग लैंप हाउसिंग शामिल हैं. साइड प्रोफाइल में हर तरफ मोटी बॉडी क्लैडिंग होगी. इस क्रॉसओवर सेडान में व्हील आर्च और इंटीग्रेटेड टर्न सिग्नल के साथ ब्लैक-आउट ओआरवीएम दिए गए हैं. स्पोर्टी लुक और फील के लिए बी-पिलर और छत को काला किया जा सकता है.

इसके टेस्टिंग मॉडल को पीछे की ओर भारी कवर से ढका हुआ देखा गया है. नॉचबैक बॉडी स्टाइल C3X को हुंडई वरना, होंडा सिटी, फॉक्सवैगन वर्टस और स्कोडा स्लाविया जैसी अन्य सेडान की तुलना में एक अलग प्रोफाइल हासिल करने में मदद करेगी. डिजाइन की बात करें तो इसका मुकाबला अपकमिंग टाटा कर्व से हो सकता है. C3X को बाद में एक इलेक्ट्रिक पावरट्रेन मिलने की भी संभावना है.

सिट्रोएन C3X के फीचर्स 

इसके ज्यादातर फीचर्स C3 एयरक्रॉस से लिए जाएंगे, जिसमें एक बड़ा 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एक फुल-डिजिटल टीएफटी 7-इंच इंस्ट्रूमेंट कंसोल, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले, लेदर कवर्ड स्टीयरिंग व्हील और इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ओआरवीएम शामिल हैं. C3 एयरक्रॉस में 35 स्मार्ट फीचर्स के साथ एक डेडीकेटेड कनेक्टिविटी प्लेटफॉर्म है. C3X सेडान के लिए भी इसी तरह का फीचर पैकेज मिलने की उम्मीद है.

पावरट्रेन

Citroen C3X सेडान में C3 एयरक्रॉस वाले 1.2-लीटर, 3-सिलेंडर, टर्बो पेट्रोल इंजन का इस्तेमाल किया जाएगा. यह इंजन 110 पीएस की पावर और 190 एनएम का पीक टॉर्क जेनरेट करता है. इसमें मैनुअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन का ऑप्शन मिलेगा.

सेफ्टी फीचर्स

C3X को सभी जरूरी सेफ्टी फीचर्स मिलेंगे, जिसमें इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ईएसपी), 6 एयरबैग, हिल होल्ड असिस्ट, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, एबीएस और कैमरे के साथ रिवर्स पार्किंग सेंसर शामिल होगा. हालांकि इसमें 360° कैमरा और ADAS जैसे  फीचर्स की कमी महसूस की जा सकती है. यह देखना बाकी है कि क्या सिट्रोएन अपनी कारों का भारत NCAP के तहत टेस्टिंग कराना शुरू करती है या नहीं. पहले बैच में कई कार निर्माताओं ने इसके लिए आवेदन किया है और सिट्रोएन भी इस लिस्ट में हो सकती है.

यह भी पढ़ें :- अगले साल मिलने वाला है मारुति की इन कारों को बड़ा अपडेट, जानिए किन मॉडल्स में होगा बदलाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मार्केट में धूम मचाने आ रही है Tata की Avinya X, जानें कब होगी लॉन्च?
मार्केट में धूम मचाने आ रही है Tata की Avinya X, जानें कब होगी लॉन्च?
EV ही Future नहीं? TVS के बड़े बयान से छिड़ सकती है नई बहस
EV ही Future नहीं? TVS के बड़े बयान से छिड़ सकती है नई बहस
इस तरह करेंगे ड्राइविंग तो गिर जाएगा आपकी कार का माइलेज, जानें सही तरीका
इस तरह करेंगे ड्राइविंग तो गिर जाएगा आपकी कार का माइलेज, जानें सही तरीका
Mika Singh ने खरीदा 5 करोड़ का 'बाहुबली', Massaging Seats हैं खास
Mika Singh ने खरीदा 5 करोड़ का 'बाहुबली', Massaging Seats हैं खास

वीडियोज

Rahul And Priyanka Gandhi Detained: Vote Chori पर विपक्ष की हुंकार! | Gyanesh Kumar | Breaking
SIR Controversy | INDIA Bloc March: ज्ञानेश 'SIR' पर संग्राम..सियासत..सवाल | Gyanesh Kumar | BJP
Breaking | Rahul-Priyanka Gandhi Detained: CEC के खिलाफ विपक्ष का 'ग्राउंड अटैक'! | Congress
Sandeep Chaudhary: सवालों में ज्ञानेश कुमार...BJP -कांग्रेस में तकरार! सटीक विश्लेषण | Rahul Gandhi
India Alliance March | Congress: दिल्ली में आर-पार, निशाने पर Gyanesh Kumar! | Rahul-Priyanka | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आज मैं जो कुछ हूं...', पीएम मोदी ने किसे दिया अपनी सफलता का क्रेडिट, जानें
'आज मैं जो कुछ हूं...', पीएम मोदी ने किसे दिया अपनी सफलता का क्रेडिट, जानें
'घर पर जैसा माहौल बनाया...', कांग्रेस के प्रदर्शन पर बोले ज्ञानेश कुमार के माता-पिता
'घर पर जैसा माहौल बनाया...', कांग्रेस के प्रदर्शन पर बोले ज्ञानेश कुमार के माता-पिता
PM मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, बोले- 'जब मैंने गुजरात के CM की शपथ ली तो...'
PM मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, बोले- 'मैंने कभी नहीं सोचा ये पड़ाव आएगा'
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' अब OTT पर फ्री में होगी स्ट्रीम, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
'आवारापन 2' अब ओटीटी पर फ्री में होगी स्ट्रीम, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
'मुझे अभी से नींद आ रही है... अक्षर की आंखे लाल हो गई...' पहला मैच जीतकर बोले श्रेयस अय्यर
'मुझे अभी से नींद आ रही है... अक्षर की आंखे लाल हो गई...' पहला मैच जीतकर बोले श्रेयस अय्यर
सीतामढ़ी में 3 बदमाशों का हाफ एनकाउंटर, दिनेश यादव मर्डर केस में है नाम
सीतामढ़ी में 3 बदमाशों का हाफ एनकाउंटर, दिनेश यादव मर्डर केस में है नाम
कपिल सिब्बल को नापसंद करने वाले किरेन रिजिजू कर रहे उनकी तारीफ, बोले- 'मुझे अब वो...'
कपिल सिब्बल को नापसंद करने वाले किरेन रिजिजू कर रहे उनकी तारीफ, बोले- 'मुझे अब वो...'
Inverter Problems: कहीं खराब तो नहीं हो रहा इन्वर्टर? आवाज आते ही समझें खतरे का संकेत
कहीं खराब तो नहीं हो रहा इन्वर्टर? आवाज आते ही समझें खतरे का संकेत
Embed widget