एक्सप्लोरर

New Hyundai Verna 2023: 10.89 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुई नई हुंडई वरना, जानें किन खूबियों से लैस है कार

नई हुंडई वरना ईएक्स, एस, एसएक्स और एसएक्स (ओ) जैसे चार वेरिएंट में उपलब्ध होगी. वहीं इसके बाहरी कलर की बात करें तो, इसे 7 सिंगल टोन कलर में पेश किया जायेगा.

New Hyundai Verna Sedan Car: काफी इंतजार के बाद हुंडई ने आज अपनी लोकप्रिय सेडान कार, हुंडई वरना को लॉन्च कर दिया. कंपनी ने इसकी इंट्रोडक्ट्री कीमत 10.89 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी है, जो इसके टॉप वेरिएंट के लिए एसएक्स(ओ) 7DCT वेरिएंट के लिए 17.38 लाख रुपये होगी. कंपनी के अनुसार, इस नई कार के लिए उसके पास पहले से ही 8,000 बुकिंग प्राप्त हो चुकी हैं. वहीं नए ग्राहक इस कार को 25,000 रुपये अमाउंट के साथ ऑनलाइन या आधिकारिक डीलरशिप पर जाकर बुक कर सकते हैं.

हुंडई वरना 2023 कलर ऑप्शन

नई हुंडई वरना ईएक्स, एस, एसएक्स और एसएक्स (ओ) जैसे चार वेरिएंट में उपलब्ध होगी. वहीं इसके बाहरी कलर की बात करें तो, इसे 7 सिंगल टोन कलर में पेश किया जायेगा. जो फेयरी रेड, टाइफून सिल्वर, एबिस ब्लैक, एटलस वाइट, टेलोरियन ब्राउन, टाइटन ग्रे और स्टेरी नाईट हैं. वहीं ड्यूल टोन में एटलस वाइट के साथ ब्लैक रूफ और फेयरी रेड के साथ ब्लैक रूफ. वहीं इसके इंटीरियर कलर टोन की बात करें तो, इसमें लो और मिड वेरिएंट में काला और हल्का भूरा. वहीं इसके ऊपरी सेगमेंट के वाले वेरिएंट में काले और रेड का कॉम्बिनेशन दिया गया है.


New Hyundai Verna 2023: 10.89 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुई नई हुंडई वरना, जानें किन खूबियों से लैस है कार

हुंडई वरना 2023 डिजाइन

हुंडई की इस कार को हुंडई की स्पोर्टी डिजाइन के साथ पेश किया गया है. इसके फ्रंट में स्प्लिट हेडलाइट, पैरामेट्रिक ज्वेल ग्रिल के साथ बोनट और बम्पर को अलग करती हुई फुल चौड़ाई में एलईडी डीआरएल पट्टी, वहीं इसके साइड प्रोफाइल में डिजाइन के साथ R16 डायमंड कट अलॉय व्हील इसके लुक को और शानदार बनाते है. वहीं इसके बैक साइड की बात करें तो, पीछे H आकर के कनेक्टेड टेल लैंप्स के साथ पूरी चौड़ाई वाला एलईडी लाइट बार के अलावा, ड्यूल टोन बम्पर के साथ वरना का लोगो दिया गया है.

हुंडई वरना 2023 केबिन फीचर्स

इस नई सेडान कार के केबिन में ड्यूल स्क्रीन सेटअप जिसमें एंड्राइड और ऐपल कार प्ले सपोर्ट के वाला 1025 इंच एचडी इंफोटेनमेंट सिस्टम और एक फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 64 कलर के साथ एम्बिएंट लाइटिंग, पावर एडजस्टेबल ड्राइवर सीट के साथ फ्रंट वेंटिलेटेड सीट्स, इलेक्ट्रिक सनरूफ, 8 स्पीकर वाला बोस ऑडियो सिस्टम और 65 से ज्यादा कनेक्टेड फीचर्स के साथ ब्लू-लिंक्ड कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी के साथ-साथ, इसमें तीन ड्राइविंग मोड (इको, नार्मल और स्पोर्ट) भी उपलब्ध हैं. इसके अलावा भी इस कार में कई सारे फीचर्स हैं जिसमें हिंदी-इंग्लिश वॉइस कमांड से सनरूफ वेंटिलेटेड सीट्स और एसी को ऑन करने जैसी कमांड दी जा सकती हैं.


New Hyundai Verna 2023: 10.89 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुई नई हुंडई वरना, जानें किन खूबियों से लैस है कार

हुंडई वरना 2023 सेफ्टी फीचर्स

इस नई सेडान कार में 65 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स की पेशकश की गयी है जिसमें 30 स्टैंडर्ड हैं. एडीएएस लेवल 2 जिसमें ऑटोनोमस इमरजेंसी ब्रेकिंग, लेन कीप असिस्ट, अडाप्टिव क्रूज कंट्रोल, सेफ एग्जिट वार्निंग जैसे फीचर्स मौजूद हैं. इनके अलावा इसमें 6 एयरबैग एबीएस और ईबीडी वीएसएम, ट्रैक्शन कंट्रोल, TPMS और फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं.


New Hyundai Verna 2023: 10.89 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुई नई हुंडई वरना, जानें किन खूबियों से लैस है कार

हुंडई वरना 2023 इंजन

नई हुंडई वरना भी नए आरडीई नॉर्म्स के मुताबिक, E20 फ्यूल पर आधारित है. इसमें पहले की ही तरह 15L पेट्रोल इंजन मिलता है जो 115PS की पावर और 144Nm देता है. इसके अलावा इसमें एक और नए इंजन की पेशकश की गयी है, जो नए आरडीई नॉर्म्स के मुताबिक E20 आधरित 15L टर्बो पेट्रोल इंजन है, जो 160PS की अधिकतम पावर और 253Nm का टॉर्क देने में सक्षम है. जिसके साथ 7 स्पीड DCT विकल्प को भी जोड़ा गया है. इसमें डीजल इंजन की पेशकश नहीं की गयी है. वहीं इसके अलग-अलग इंजन विकल्प के साथ ये कार 18.60 kmpl से 20.60 kmpl तक का माइलेज देने में सक्षम है.


New Hyundai Verna 2023: 10.89 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुई नई हुंडई वरना, जानें किन खूबियों से लैस है कार

यह भी पढ़ें- Delhi Govt Economic Survey: दिल्ली की सड़कों से कम हो रही गाड़ियां, 17 साल का रिकॉर्ड टूटा, इस आंकड़े को देखकर आपको भी भरोसा नहीं होगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस तारीख को Simple Energy लॉन्च करने जा रही अपना शानदार इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें खासियत
इस तारीख को Simple Energy लॉन्च करने जा रही अपना शानदार इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें खासियत
RajmargYatra App: टोल से मिलेगी निजात, इस एक ऐप से घर बैठे बनवा सकेंगे लोकल पास, ऐसे करें डाउनलोड
टोल से मिलेगी निजात, इस एक ऐप से घर बैठे बनवा सकेंगे लोकल पास, ऐसे करें डाउनलोड
E20 विवाद ने खोली पेट्रोल की क्वालिटी की पोल? Auto कंपनियों ने सरकार से की बड़ी मांग
E20 विवाद ने खोली पेट्रोल की क्वालिटी की पोल? Auto कंपनियों ने सरकार से की बड़ी मांग
CNG की जगह LNG पर क्यों चलाए जाते हैं हैवी ट्रक, जानें कितनी बढ़ जाती है कमर्शल व्हीकल की रेंज?
CNG की जगह LNG पर क्यों चलाए जाते हैं हैवी ट्रक, जानें कितनी बढ़ जाती है कमर्शल व्हीकल की रेंज?

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
Dhamaal 4 Box Office Day 13: 'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Video: कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
Embed widget