एक्सप्लोरर

Cheapest EVs: जबरदस्त ड्राइविंग रेंज के साथ कम बजट में उपलब्ध हैं ये इलेक्ट्रिक गाड़ियां, आप कौन सी पसंद करेंगे?

Budget Electric Cars: 4.79 लाख रुपये एक्स-शोरूम की कीमत वाली इस कार को लॉन्च किया जा चुका है. इसमें 48W का लिथियम आयन पैक दिया गया है, जो इस कार को 200 किमी तक की रेंज देने में सक्षम है.

Electric Cars: दुनिया के साथ-साथ भारत में भी इलेक्ट्रिक गाड़ियों की बिक्री का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है. वहीं कुछ कंपनियां लोगों के बजट को ध्यान में रखते हुए भी इलेक्ट्रिक गाड़ियों को पेश कर रहीं हैं. ऐसे में अगर आप भी एक बजट इलेक्ट्रिक कार की तलाश कर रहे हैं, तो हम आपको आगे बजट में आने वाली तीन इलेक्ट्रिक गाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो लंबी दूरी तय करने में सक्षम हैं.

पीएमवी ईएएसई


Cheapest EVs: जबरदस्त ड्राइविंग रेंज के साथ कम बजट में उपलब्ध हैं ये इलेक्ट्रिक गाड़ियां, आप कौन सी पसंद करेंगे?

4.79 लाख रुपये एक्स-शोरूम की कीमत वाली इस कार को लॉन्च किया जा चुका है. साथ ही इसे लगभग 6,000 बुकिंग भी मिल चुकी हैं. इस छोटी सी कार में 48W का लिथियम आयन पैक दिया गया है, जो फुल चार्ज पर इस कार को अलग-अलग मोड पर 120, 160 और 200 किमी तक की रेंज देने में सक्षम है. वहीं इसकी टॉप-स्पीड की बात करें, तो 70 किमी/घंटा की है. इसके अलावा इसमें मिलने वाले फीचर्स की बात करें तो, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ इंफोटेनमेंट सिस्टम,  कीलेस एंट्री, एलसीडी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स, रिमोट डोर लॉक-अनलॉक, पावर विंडो और एसी जैसे फीचर्स दिए गए हैं.

एमजी कॉमेट ईवी

इस लिस्ट में दूसरी इलेक्ट्रिक कार एमजी कॉमेट है. जिसे हाल ही में लॉन्च किया गया है. कंपनी ने अपनी इस इलेक्ट्रिक कार की कीमत 7.98 लाख रुपये एक्स-शोरूम रखी है. पावर पैक के तौर पर इस कार में 17.3kWh का बैटरी पैक दिया गया है, जो फुल चार्ज पर 250 किमी तक की दूरी तय करने में सक्षम है. अगर इसमें दिए जाने वाले फीचर्स की बात करें तो, इसमें ट्विन डिस्प्ले, 100 से ज्यादा वॉइस कमांड, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, ऑटो ट्रांसमिशन, ड्यूल टोन इंटीरियर, फ्रंट सीट्स के लिए एयरबैग ईबीडी एबीएस, रिवर्स पार्किंग के साथ-साथ 3 पॉइंट सीटबेल्ट जैसे फीचर्स मौजूद हैं.


Cheapest EVs: जबरदस्त ड्राइविंग रेंज के साथ कम बजट में उपलब्ध हैं ये इलेक्ट्रिक गाड़ियां, आप कौन सी पसंद करेंगे?

स्टॉर्म आर3

कंपनी जल्द ही अपनी इस सस्ती इलेक्ट्रिक कार को मार्केट में पेश करने की तैयारी कर रही है. जानकारी के मुताबिक, इस कार को 4.5 लाख रुपये की कीमत पर पेश किया जा सकता है. कंपनी अपनी कार के लिए प्री बुकिंग स्टार्ट कर दी है. इस कार में दिए जाने वाले पावर पैक की बात करें तो, इसमें 15kWh की इलेक्ट्रिक मोटर का प्रयोग किया जायेगा. जिसके लिए कंपनी 200 किमी तक की दूरी तय करने का दावा कर रही है. वहीं फीचर्स के तौर पर इस कार में पावर विंडो, कीलेस एंट्री, डिजिटल डिस्प्ले, टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स देखने को मिल सकते हैं.

यह भी पढ़ें :- GT Battista: लो आ गई दुनिया की सबसे तेज स्पीड वाली कार, इसकी कीमत में आ जाएं टॉप मॉडल 35 फॉर्च्यूनर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Car Engine Noise: कार के अंदर आ रही है इंजन की आवाज, बिल्कुल न करें नजरअंदाज
कार के अंदर आ रही है इंजन की आवाज, बिल्कुल न करें नजरअंदाज
Electric Vehicles Pollution: ईवी गाड़ियां भी करती हैं प्रदुषण, जी हां, चौंका देगा यह सच
ईवी गाड़ियां भी करती हैं प्रदुषण, जी हां, चौंका देगा यह सच
Car Safety From Dogs: घर के बाहर खड़ी कार पर बैठ जाते हैं कुत्ते, ऐसे करें सुरक्षित बचाव
घर के बाहर खड़ी कार पर बैठ जाते हैं कुत्ते, ऐसे करें सुरक्षित बचाव
Diwali Car Sales 2026: इस दिवाली कितने का होगा कार का कारोबार, आंकड़े उड़ा देंगे होश
इस दिवाली कितने का होगा कार का कारोबार, आंकड़े उड़ा देंगे होश

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump
Chitra Tripathi: 'हैट्रिक' पर योगी 'ओके'...शुभ-अशुभ में फंसे अखिलेश! | UP Election | Akhilesh Yadav
UP Elections 2027: Akhilesh Yadav का चुनाव लड़ने से इनकार...BJP ने किया पलटवार! | Chaar Ki Chaal
Yeh Fitoor Tera:😱Saumya के चरित्र पर उठे संगीन सवाल! Jeet की सौतेली मां ने देखते ही उगला ज़हर #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
CM मोहन यादव से हुई भूल, अखिलेश वीडियो शेयर कर बोले- समझदार तो पीछे वाला है
CM मोहन यादव से हुई भूल, अखिलेश वीडियो शेयर कर बोले- समझदार तो पीछे वाला है
मिचेल स्टार्क फिर बने टेस्ट के नंबर-1 गेंदबाज, श्रेयस अय्यर ने भी लगाई छलांग
मिचेल स्टार्क फिर बने टेस्ट के नंबर-1 गेंदबाज, श्रेयस अय्यर ने भी लगाई छलांग
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
Explained: US कांग्रेस में डेमोक्रेट्स को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
डेमोक्रेटिक कांग्रेस को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
दिल्ली में प्रदूषण, भारत-श्रीलंका का मैच शिफ्ट करने की उठी मांग; DDCA ने की डिमांड
दिल्ली में प्रदूषण, भारत-श्रीलंका का मैच शिफ्ट करने की उठी मांग; DDCA ने की डिमांड
महादेव बेटिंग ऐप का को-फाउंडर रवि उप्पल रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार, जांच एजेंसी को बड़ी सफलता
महादेव बेटिंग ऐप का को-फाउंडर रवि उप्पल रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार, जांच एजेंसी को बड़ी सफलता
Embed widget