एक्सप्लोरर

फॉक्सवैगन ने शुरू की इस नई कार की बुकिंग, बाजार में होंडा सिटी को देगी टक्कर, ये मिलेंगे फीचर्स

फॉक्सवैगन इंडिया ने अपनी नई मिड-सेगमेंट सेडान कार वर्टस की प्री-बुकिंग शुरू कर दी है. कंपनी इसे 9 जून को लॉन्च करने जा रही है.

फॉक्सवैगन इंडिया ने अपनी नई मिड-सेगमेंट सेडान कार वर्टस की प्री-बुकिंग शुरू कर दी है. कंपनी इसे 9 जून को लॉन्च करने जा रही है. भारतीय बाजार में यह कार फॉक्सवैगन वेंटो की जगह लेगी. फॉक्सवैगन ने हाल ही में लॉन्च हुई स्कोडा स्लाविया, स्कोडा कुशाक और फॉक्सवैगन ताइगुन एसयूवी में भी इसी प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया है. बता दें कि स्कोडा भी फॉक्सवैगन ग्रुप का ही ब्रांड है.

गौरतलब है कि फॉक्सवैगन वर्टस पहले से ही कई अंतरराष्ट्रीय बाजारों में उपलब्ध है, जिसे अब भारत में लॉन्च किया जा रहा है. नई वर्टस का फ्रंट लुक स्पोर्ट्स कार की तरह नजर आता है. कार में स्टैंडर्ड डीआरएल और एलईडी हेडलैम्प मिलेंगे. वर्टस की जीटी लाइन में ब्लैक-आउट रूफ और ओवीआरएम और अलॉय व्हील्स मिलेंगे. इसके साथ ही, जीटी बैजिंग पर ब्लैक टच के साथ डुअल-टोन कलर स्कीम देखने को मिलेगी.

इसके इंटीरियर में 10 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 8.0 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वायरलेस फोन चार्जिंग, कनेक्टेड कार टेक, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट, एंबियंट लाइटिंग, सनरूफ, ऑटो हेडलैंप और वाइपर जैसे तमाम हाई-टेक फीचर्स मिलने वाले हैं. इसके टॉप टॉप वेरिएंट में टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, ईएससी, हिल-होल्ड कंट्रोल के साथ सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए 6 एयरबैग मिलेंगे.

इंजन
फॉक्सवैगन वर्टस को केवल पेट्रोल वेरिएंट में लाया जा रहा है. कार में 1.0-लीटर TSI और 1.5-लीटर TSI पेट्रोल इंजन मिलेगा. 1.0-लीटर वेरिएंट में 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प मिलेगा. वहीं, 1.5-लीटर वेरिएंट में सिर्फ 7-स्पीड DCT ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलेगा. 

कीमत और मुकाबला
वर्टस की कीमत का फिलहाल खुलासा नहीं हुआ है. हालांकि, रिपोर्ट्स के अनुसार, इसकी कीमत 10.6 लाख रुपये और 18 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच हो सकती है. बाजार में इसका मुकाबला होंडा सिटी, हुंडई वरना और मारुति सियाज जैसी कारों से होगा.

यह भी पढ़ें: BMW ने भारत में लॉन्च किया X4 सिल्वर शैडो एडिशन, 5.8 सेकंड में पकड़ लेती है 100 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड

यह भी पढ़ें: पुरानी कार खरीदते समय माइलेज को ध्यान में रखना क्यों है जरूरी? यहां जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सफेद-सिल्वर छोड़िए, Virtus का ये रंग है सबसे अलग
सफेद-सिल्वर छोड़िए, Virtus का ये रंग है सबसे अलग
Car Leaking Water: कार के नीचे पानी टपक रहा है, कब नॉर्मल और कब खतरे है की बात?
कार के नीचे पानी टपक रहा है, कब नॉर्मल और कब खतरे है की बात?
47 लाख रुपये में Mini Countryman C, क्या है सबसे स्मार्ट चॉइस?
47 लाख रुपये में Mini Countryman C, क्या है सबसे स्मार्ट चॉइस?
Auto Awards में छाईं ये 3 धांसू कारें, जानें किसने जीता खिताब?
Auto Awards में छाईं ये 3 धांसू कारें, जानें किसने जीता खिताब?

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
रांची आंदोलन के बीच छात्र नेता का आरोप, कहा- गेम खेल रही सरकार
रांची आंदोलन के बीच छात्र नेता का आरोप, कहा- गेम खेल रही सरकार
WTC प्वाइंट्स टेबल में कितने नंबर पर भारत, जानें ताजा अंक तालिका का पूरा हाल
WTC प्वाइंट्स टेबल में कितने नंबर पर भारत, जानें ताजा अंक तालिका का पूरा हाल
Video: दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
PM Fasal Bima Yojana : किन किसानों को नहीं मिलता फसल बीमा योजना का लाभ, जान लें नियम?
किन किसानों को नहीं मिलता फसल बीमा योजना का लाभ, जान लें नियम?
Kalyani M4 Indian Army: इसके आगे डिफेंडर भी बच्चा... कितनी दमदार है Indian Army की Kalyani M4?
इसके आगे डिफेंडर भी बच्चा... कितनी दमदार है Indian Army की Kalyani M4?
Embed widget